Skip to content
HAL
  • Popular searches

  • कर्मचारी / सेवानिवृत्त
  • करियर
  • निविदा
  • सूचना का अधिकार
  • वाचनालय
    • मीडिया विज्ञप्ति
    • पुरस्कार
    • कॉर्पोरेट वीडियो/घटनाक्रम
  • ईपीएस-95 पोर्टल
  • #15235 (कोई शीर्षक नहीं)
1,383 INR
  • हमारे बारे में
        • नेतृत्व
        • उत्‍पादन इकाइयॉं
        • अनुसंधान एवं विकास केन्‍द्र
        • संपर्क कार्यालय
        • संयुक्त उद्यम कंपनियाँ
        • संस्‍कृति
        • हमारा इतिहास
        • हमारे ग्राहक
        • विकास यात्रा की झलकियॉं
        • नैगम सामाजिक दायित्व
        • कारपोरेट शासन
        • नागरिक चार्टर
        • मानव संसाधन
        • हैरिटेज़ सेंटर एवं एरोस्‍पेस म्‍यूज़ियम
  • हम क्या करते हैं
        • उत्‍पाद और सेवाएँ
        • बिजली संयंत्र
        • आईटीएसओ उत्पाद
        • एचएएल की परीक्षण सुविधाएँ
        • निर्यात
  • नई खोज
  • सम्‍पोषणीयता
        • सम्‍पोषणीयता
        • बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रिकॉर्ड
  • उत्पाद और सेवाएं
  • सतर्कता
    • सतर्कता बारे में
    • नियमावली एवं नीति
    • शिकायत
    • प्रकाशन
    • अखंडता चक्र
    • वीएससी गतिविधि
    • सतर्कता जागरूकता सप्ताह
    • फोटो गैलरी
    • पीआईडीपीआई
    • संपर्क सतर्कता विभाग
    • #13399 (कोई शीर्षक नहीं)
  • मेक इन इंडिया
        • हमारे बारे में
        • स्वदेशीकरण
        • बाहरी स्रोत से सेवाएँ
        • निजी क्षेत्र के लिए एचएएल की परीक्षण सुविधाएं
        • मेक-द्वितीय
        • सृजन रक्षा पोर्टल
        • विक्रेता पंजीकरण
        • सहायता केंद्र
  • आपूर्तिकर्ता
  • निवेशक
Home  /  अनुसंधान एवं विकास केन्‍द्र  /   रोटरी विंग

रोटरी विंग

  • अनुसंधान एवं विकास केन्‍द्र

    • एयरक्राफ्ट
    • एरो इंजन
    • रोटरी विंग
    • स्‍ट्रेटेजिक इलेक्‍ट्रानिक्‍स
    • वायुयान उन्नयन
    • परिवहन वायुयान
    • मिशन व कॉम्बैट प्रणाली
    • एएसईआरडीसी लखनऊ
    • एएसईआरडीसी कोरवा
  • हमारे बारे में
  • उत्पाद
  • प्रत्यायन
  • उत्पाद फोटो गैलरी

 

रोटरी विंग अनुसंधान व अभिकल्प केंद्र की स्थापना 1970 में हेलिकॉप्टर अभिकल्प ब्यूरो के रूप में की गई और बाद में 1998 में इसे “आरडब्ल्यूआर एंड डीसी” नाम दिया गया । इसकी स्थापना अनुसंधान, नवाचार और हेलिकॉप्टर के लिए अभिकल्पों के निर्माण के उद्देश्य से की गई थी । रोटरी विंग अनुसंधान व अभिकल्प केंद्र (आरडब्ल्यूआर एंड डीसी), हेलिकॉप्टर अभिकल्प के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ एचएएल को उत्कृष्टता की दिशा में बढ़ाने का नेतृत्व करता    है । रोटरी विंग एयरक्राफ्ट के अभिकल्प व विकास में पिछले तीन दशकों से योग्य डिजाइनरों, उत्कृष्ट अभिकल्प, प्रोटोटाइप विकास, ग्राउंड टेस्टिंग और फ्लाइट टेस्टिंग के द्वारा विशेषज्ञता हासिल की गई है । यह अभिकल्प केंद्र सिविल और सैन्य हेलिकॉप्टरों के अभिकल्प, विकास, प्रोटोटाइप विनिर्माण, ग्राउंड व फ्लाइट टेस्टिंग एवं प्रमाणन का कार्य करता है । इस केंद्र का उद्देश्य स्वदेशी एवं वैश्विक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रोटरी विंग एयरक्राफ्ट से संबंधित अनुसंधान, नवाचार एवं अभिकल्प तैयार करना है ।

इस केंद्र को सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों के अनुसंधान, अभिकल्प और विनिर्माण के लिए सेमिलाक एवं डीजीसीए से मान्यता तथा अनुमोदन प्राप्त है । रोटरी विंग अनुसंधान व अभिकल्प केंद्र, एएस 9100 डी तथा आईएसओ 14001: 2015 प्रमाणित संगठन है ।

इस केंद्र द्वारा सैन्य ग्राहकों के लिए उन्नत हलका हेलिकॉप्टर (ध्रुव तथा रुद्र), हलका लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) तथा हलका उपयोगिता हेलिकॉप्टर (एलयूएच) जैसे स्वदेशी हेलिकॉप्टरों का अभिकल्पन व विकास किया गया है । एएलएच ध्रुव सिविल अनुप्रयोगों के लिए भी प्रमाणित है ।

आरडब्ल्यूआर और डिजाइन कॉम्प्लेक्स द्वारा डिजाइन और विकसित हेलीकॉप्टर निम्नानुसार हैं:

तटीय सुरक्षा और अन्य आवश्यक भूमिकाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और भारतीय नौसेना (आईएन) को 16 हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति हेतु मार्च 2017 के दौरान हस्ताक्षरित एक संविदा  के तहत, एचएएल ने एकीकरण, व्यापक उड़ान परीक्षण (जमीन पर व पानी के ऊपर) और सर्टिफिकेशन ऑफ यूजर (आईसीजी और आईएन) द्वारा पहचानी गई प्रणालियां जैसे, समुद्री गश्ती रेडार / निगरानी व मौसम रेडार,  शॉर्ट वेव इन्फ्रा रेड के साथ इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पीओडी, आईआर क्षमताओं के साथ अधिकतम तीव्रता की सर्च लाइट, लाउड हैलर, ग्लास कॉकपिट, एएफसीएस, ऑटोमैटिकली डिप्लॉयबल इमर्जेन्सी लोकेटर ट्रांसमीटर, टीसीएएस, डेटा मॉडेम के साथ वी/यूएचएफ, आईएफएफ और एटीसी ट्रांसपोंडर्स, ऑटोमैटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम, सर्च व रेसक्यू होमर, 12.7 मिमी भारवाली मशीन गन, मेडिकल ईंटेंसिव केर इकाई (एमआईसीयू) और एएलएच एमके -III हेलिकॉप्टर के अन्य प्रणालियों जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों को प्रारंभ किया । जनवरी 2021 के दौरान सेमिलाक से प्रचालनीय अनुमति प्रदान की गई और तत्पश्चात् सभी 16 हेलिकॉप्टरों को प्रचालनीय उपयोग के लिए आईसीजी को सौंपा गया, इसके अलावा 16 हेलिकॉप्टरों में से 15 को भारतीय नौसेना के लिए सौंप दिया गया और शेष आईएन हेलिकॉप्टर को शीघ्र ही आपूर्ति किए जाने की उम्मीद है ।

 

एएलएच एमके IV एक हथियारबंद संस्करण है, जो दो शक्ति टर्बो शाफ्ट इंजनों से संचालित है, यह मल्टी-फंक्शन डिस्प्ले के साथ एक एकीकृत आर्किटेक्चर डिस्प्ले सिस्टम, ईओ पीओडी जैसे मिशन सेन्सार, हेलमेट पॉइंटिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर स्यूट, फ्लेयर एंड चाफ डिस्पेंसर, फिक्स्ड साइट, बैल्लिस्टिक कंप्यूटर, सॉलिड स्टेट डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर और 20 मिमी टर्रेट गन, 70 मिमी रॉकेट सिस्टम और एयर-टु-एयर मिसाइल जैसी शस्त्र प्रणालियों से सुसज्जित है । एएलएच डब्ल्यूएसआई हेलिकॉप्टर, एंटी-टैंक, स्काउट, फायर सपोर्ट, सशस्त्र सैनिक टोही व निगरानी, एस्कॉर्ट और ईडब्ल्यू प्लैटफॉर्म जैसी भूमिकाओं को निभा सकता हैं । एएलएच एमके-IV प्रमाणित है और इसके सैनिक संस्करण (रुद्र) के लिए फरवरी 2013 में तथा आईएएफ संस्करण के लिए दिसंबर 2015 के दौरान प्रारंभिक प्रचालनीय अनुमति प्रदान की गई है तथा वर्तमान में इनका प्रचालन सेना बलों द्वारा किया जा रहा है ।

हलका लड़ाकू हेलिकॉप्टर (“एलसीएच”) को भारतीय वायुसेना और भारतीय थलसेना युद्धक प्रचालनों के लिए  एक समर्पित हलका हेलिकॉप्टर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अभिकल्पित किया गया है । एलसीएच में एक एरो फ्यूजलेज है, जिसमें पायलट और सह-पायलट / गनर टंडेम कॉन्फ़िगरेशन में स्थापित हैं और बेहतर कार्यकाल के लिए कई प्रच्छन्न विशेषताएँ, आर्मर प्रोटेक्शन, रात में हमला करने की क्षमता और क्रैशवर्थी लैंडिंग गियर आदि से युक्त हैं । हेलिकॉप्टर में टर्रेट गन, रॉकेट, एयर-टू-एयर मिसाइल, एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल, बॉम्ब्स आदि जैसे हथियारों को ले जाने की क्षमता है । एलसीएच प्रमाणित है और इसके आईएएफ संस्करण (प्रचण्ड) के लिए अगस्त 2017 में तथा सेना संस्करण के लिए फरवरी 2019 के दौरान प्रचालनीय अनुमति प्रदान किया गया है ।

 

एलयूएच एक एकल इंजन है, 3-टन हेलीकॉप्टर डिजाइन सुविधाओं के साथ उच्च एंड प्रौद्योगिकी के साथ टोही हेलीकॉप्टर के रूप में कार्य करने और भारतीय सशस्त्र बलों की विशिष्ट उच्च ऊंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है।
 

मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर (एम एल एच):

भारतीय वायुसेना और भारतीय थलसेना की आवश्यकता को पूरा करने के लिए 13 टन श्रेणी के भारतीय बहु -भूमिका हेलिकॉप्टर (आईएमआरएच) के अभिकल्पन व विकास के माध्यम से मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर की श्रेणी में आरडब्ल्यूआरडीसी की अगली बड़ी चुनौती भी है । इसी तरह, भारतीय नौसेना के लिए 12.5 टन श्रेणी के डेक बेस्ड मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर (डीबीएमआरएच) को विकसित किया जा रहा है, जिसमें शिप-डेक प्रचालन के लिए ब्लेड फोल्डिंग की सुविधा होगी । आईएमआरएच का प्रारंभिक अभिकल्पन लगभग पूरा हो चुका है और डीबीएमआरएच के विन्यास का अध्ययन पूरा होने को हैं । भारत सरकार की वर्तमान योजनाओं के अनुसार, आईएमआरएच एवं डीबीएमआरएच को निजी क्षेत्र की सहभागिता के साथ एसपीवी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा ।

रोटरी मानवरहित एरियल वेहिकल (आरयूएवी):

 आरडब्ल्यूआर एंड डीसी, वर्तमान में मुख्य रूप से भारतीय थलसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रोटरी यूएवी के अभिकल्पन पर काम कर रहा है, जो 5.5 किमी की ऊंचाई पर 20-30 किलो के पेलोड को उठाने की क्षमता रखता हो । कुछेक संशोधनों से इस प्लेटफॉर्म का उपयोग नौसेना (या आईएएफ) द्वारा समुद्री स्तर की स्थितियों में विशिष्ट भूमिकाओं को पूरा करने के लिए भी किया जा सकता है, जहाँ पेलोड क्षमता लगभग 60 किलो का होगा ।

अपग्रेडेड ध्रुव सिविल हेलिकॉप्टर (एएलएच):

आरडब्ल्यूआर एंड डीसी वर्तमान में अपग्रेडेड ध्रुव सिविल हेलिकॉप्टर पर काम कर रहा है । इसमें अत्याधुनिक ग्लास कॉकपिट, स्वचालित उड़ान नियंत्रण प्रणाली, एकीकृत डायनामिक प्रणाली, सक्रिय कंपन प्रणाली, क्रैशवर्दी स्ट्रक्चर आदि विशेषताएँ निहित है ।

इस हेलिकॉप्टर का उपयोग भारत सरकार की उड़ान योजना, हेलि-पर्यटन, कानून प्रवर्तन, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (एयर एम्बुलेंस भूमिका) के भाग के रूप में आवागमन भूमिका हेतु किया जा सकता है, जहां पर फिक्स्ड विंग विमान को तैनात नहीं किया जा सकता है ।

यह हेलिकॉप्टर प्रतिकूल जलवायु और भू-भाग की विपरीत परिस्थितियों में काम करने में सक्षम है; गर्म और ठंडा मौसम, उच्च तुंगता और रेतीले वातावरण और रात के प्रचालन में भी सक्षम है।

वर्तमान में, उड़ान परीक्षण किया जा रहा है, परीक्षण पूरा होने पर शीघ्र ही डीजीसीए का प्रमाणन मिलने की संभावना है ।

हलका उपयोगिता हेलिकॉप्टर – सिविल (एलयूएच – सिविल):

आरडब्ल्यूआर एंड डीसी, एचएएल ने उभरते सिविल हेलिकॉप्टर बाजार (3 टन श्रेणी में देशी और निर्यात बाजार दोनों) की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एलयूएच सैन्य संस्करण की एक शाखा के रूप में एलयूएच सिविल संस्करण का प्रमाणन का कार्य प्रारंभ किया है ।

इस प्रमाणन कार्य को सीएआर-21 के अनुसार डीजीसीए द्वारा किया जा रहा है । एलयूएच सिविल संस्करण एक बहु-भूमिका हेलिकॉप्टर है, जो सर्वोत्तम श्रेणी के विशेषताओं के साथ उपयोगिता, हेलि पर्यटन, एयर एम्बुलेंस भूमिकाओं के लिए उपयुक्त है । हाई डेनसिटी युटिलिटी भूमिका में, एलयूएच उच्च तुंगता तक कार्गो सहित 7 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है । इस हेलिकॉप्टर को वीएफआर और आईएफआर दोनों प्रचालनों के लिए प्रमाणन प्राप्त करने के लक्ष्य से बनाया गया है ।

हाल ही में, आरडब्ल्यूआर एंड डीसी को एलयूएच सिविल संस्करण के प्रोटोटाइप के आंतरिक विनिर्माण की सुविधा के लिए डीजीसीए द्वारा उत्पादन संगठन अनुमोदन (पीओए) प्रदान किया गया है । इस प्रोजेक्ट ने चरण-I को पूरा कर प्रोटोटाइप बनाना प्रारंभ किया है ।

डीजीसीए प्रमाणन के पश्चात, इस भार श्रेणी के हेलिकॉप्टरों में एलयूएच सिविल संस्करण आयात का विकल्प तथा निर्यात में अर्जक बन जाएगा ।

LCH

Menu Links

  • समाचार
  • सूचना का अधिकार
  • मिश्रित
  • पॉश अधिनियम
  • निविदा
  • करियर
  • भाषा अनुवादक
  • निवेशक
  • पूछे जाने वाले प्रश्न
  • #16456 (कोई शीर्षक नहीं)

Important Links

  • उत्पाद
  • नागरिक उत्पाद
  • आईटीएसओ उत्पाद
  • इंजन प्लांट
  • एचएएल की परीक्षण सुविधाएं

In Focus Links

  • नेतृत्व
  • उत्पादन इकाइयां
  • आर एंड डी केंद्र
  • हमारा इतिहास
  • विकास यात्रा की झलकियॉं

Our Capabilities

  • संपर्क करें
  • प्रतिक्रिया
  • अपने अनुभव को रेटिंग दें
  • सामाजिक संपर्क
  • वेब मैनेजर

Website Specific

  • वेबसाइट नीतियां
  • सहायता
  • अस्वीकरण
  • साइट मैप
  • एसटीक्यूसी प्रमाणन