पुरस्‍कार

  • ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) में उत्कृष्ट सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया । एचएएल की ओर से श्री सी बी अनंतकृष्णन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार), एचएएल ने भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से पुरस्कार प्राप्त किया ।

  • 33वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के दौरान इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) से प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पद्धतियों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • क्रिटिकल स्किल ट्रांसफर (सीएसटी) की दिशा में उत्कृष्ट पहल के लिए इकोनॉमिक टाइम्स गवर्नमेंट पीएसयू लीडरशिप एंड एक्सलेंस अवार्ड 2024 के दौरान ‘कौशल विकास और क्षमता निर्माण’ श्रेणी के तहत स्वर्ण पुरस्कार ।
  • एचएएल, मुख्यालय को राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्टता के लिए क्षेत्र ‘ग’ की सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी में वर्ष 2023-24 (प्रथम पुरस्कार) के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । एचएएल की ओर से डॉ. डी. के. सुनील, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 14 सितंबर, 2024 को माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित ‘हिंदी दिवस’ और चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त किया ।

  • दलाल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट जर्नल ने अपने नवीनतम संस्करण में एचएएल को भारत के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से एक और विनिर्माण तथा सबसे कुशल एवं लाभदायक नवरत्न हेतु ‘नवरत्न ऑफ द ईयर’ के रूप में सम्मानित किया ।
  • उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, कर्नाटक सरकार द्वारा ‘भारत सरकार उपक्रम निर्यातक’ की श्रेणी के तहत ‘स्टेट एक्सपोर्ट एक्सलेंस अवार्ड’ (वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 हेतु) से सम्मानित किया गया ।
  • सीएसआई मुंबई चैप्टर द्वारा आयोजित साइबर एफआईएफसी 2023 सम्मेलन और साइबर सुरक्षा पुरस्कार 2023 के दौरान ‘उत्कृष्ट पुलिस/कानून प्रवर्तन पहल/रक्षा क्षेत्र’ श्रेणी के तहत सीएसआई साइबर सुरक्षा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया ।
  • पीएमए इंडिया द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट मैनेजर्स ग्लोबल समिट 2023 के दौरान स्वदेशी परियोजनाओं एलसीए और एचटीटी-40 के प्रबंधन में एचएएल की उल्लेखनीय उपलब्धियों की मान्यता में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एसोसिएट्स (पीएमए), भारत द्वारा प्रतिष्ठित ‘ऑर्गनाइजेशनल एक्सलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया ।
  • डन एंड ब्रैडस्ट्रीट द्वारा आयोजित ‘पीएसयू एंड गवर्नमेंट समिट 2023’ के दौरान ‘भारी एवं मध्यम इंजीनियरिंग – रक्षा’ श्रेणी में पुरस्कार विजेता ।
  • इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा स्थापित पीएसई उत्कृष्टता पुरस्कारों के 13वें संस्करण में प्रचालनीय निष्पादन उत्कृष्टता, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए योगदान, नैगम शासन एवं सीएसआर तथा संपोषणीयता श्रेणियों के तहत चार पुरस्कार प्राप्त किए ।
  • डन एंड ब्रैडस्ट्रीट इंडियाज टॉप 500 वैल्यू क्रिएटर्स समिट 2023 के दौरान रक्षा श्रेणी के तहत भारत के टॉप वैल्यू क्रिएटर अवार्ड के विजेता की घोषणा की गई ।
  • उच्च स्तरीय कारोबार उत्कृष्टता के साथ उत्कृष्ट निष्पादन के निदर्शन के लिए इंजीनियरिंग विनिर्माण और प्रसंस्करण श्रेणी के तहत आईईआई उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 (प्लेटिनम) से सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (आईईआई) द्वारा आयोजित 38 इंडियन इंजीनियरिंग कांग्रेस के दौरान दिया गया ।
  • एफआईसीसीआई द्वारा आयोजित विंग्स इंडिया 2024 कार्यक्रम में ‘आत्मनिर्भर भारत – विनिर्माण/ओईएम में सर्वश्रेष्ठ योगदानकर्ता’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • 6 वाँ आईपीएसई अवॉर्ड्स 2024 के दौरान “भारत का सर्वश्रेष्ठ सामरिक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम – एरोस्पेस और रक्षा” होने के नाते उत्कृष्टता के लिए इंडिया पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज अवार्ड्स के विजेता ।
  • विमेन इन पब्लिक सेक्टर (डब्ल्यूआईपीएस) फोरम के 34 वें वार्षिक सम्मेलन के दौरान ‘नवरत्न श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उद्यम पुरस्कार’ – दूसरा पुरस्कार और विप्स (डब्ल्यूआईपीएस) को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

  • वाणिज्यएवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार से भारत में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों में बड़े उद्यम श्रेणी के तहत रक्षा संबंधी उत्पादों हेतु वर्ष 2018-19 के लिए इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) के ‘स्टार परफॉर्मर’ पुरस्कार के विजेता ।
  • आई आई आई ई परफॉर्मेस एक्सलेंस अवार्ड 2021-22 से सम्मानित किया गया ।
  • वर्ष 2021-22 हेतु रक्षा एवं एरोस्पेस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार :
    • आरडब्ल्यूआरडीसी से हलका लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) के लिए ‘डेवलपमेंट ऑफ इंडिजेनस ऑटोमेटिक फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम (एएफसीएस)’ परियोजना को रक्षा अन्वेषण रत्न पुरस्कार (संस्थागत पुरस्कार) के उपविजेता के रूप में घोषित किया गया । 
  • “एएन-32 विमान के लिए सहायक विद्युत इकाई (जीटीईजी -60) का अभिकल्प एवं विकास” परियोजना को रक्षा सृजन रत्न पुरस्कार (स्वदेशीकरण श्रेणी के तहत टीम/व्यक्तिगत पुरस्कार) का विजेता घोषित किया गया ।
  • स्ट्रेटेजिक इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च एंड डिज़ाइन सेंटर (एसएलआरडीसी), हैदराबाद से “सुखोई 30 एमकेआई विमान के लिए हाई रेंज एंड एक्युरसी सहित रेडियो अल्टीमीटर का अभिकल्प एवं विकास” परियोजना को रक्षा अन्वेषण रत्न पुरस्कार (नवाचार श्रेणी के तहत टीम / व्यक्तिगत पुरस्कार) का प्रथम उप विजेता घोषित किया गया ।
  • ‘पीएसयू एंड गवर्नमेंट समिट 2022’ के दौरान ‘हेवी एंड मीडियम इंजीनियरिंग (सेंट्रल पीएसयू)’ श्रेणी के तहत ‘डन एंड ब्रैडस्ट्रीट अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया गया ।
  • विमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स-एचएएल) ने एचएएल द्वारा फोरम ऑफ विप्स-दक्षिणी क्षेत्र के सदस्यों के लिए आयोजित  ‘सदर्नरिजनल मीट – 2022′ के दौरान समाज के साथ-साथ संगठन के अंदर महिलाओं एवं बच्चों की विशेष आवश्यकताओं तथा उनके विकास की दिशा में किए गए विभिन्न कार्यकलापों के लिए सम्मान के रूप में ‘स्पेशल अवार्ड’ प्राप्त किया ।
  • भारत सरकार के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा इनोवेशन-सेंट्रल श्रेणी के तहत प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार “इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सलेंस (i-DEX)” से सम्मानित किया गया ।
  • राष्ट्र की प्रगति में कंपनी के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एचएएल स्टॉल ने गांधी नगर, गुजरात में आयोजित पीएसयू की आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी (एकेएएम) (इंडिया@75) में ‘बेस्ट स्टॉल अवार्ड’ जीता ।
  • रोटरी विंग सोसाइटी ऑफ इंडिया (आरडब्ल्यूएसआई), मुंबई द्वारा आयोजित हेलि सेफ्टी सेमिनार 2022 के दौरान टीम एलसीएच द्वारा किए गए सराहनीय प्रयास के सम्मान के रूप में एचएएल को ‘इगोर आई सिकोरस्की’ पुरस्कार प्रदान किया गया ।
  • भारत सरकार के कन्वरजेंस मिशन के तहत नासिक में एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं थर्ड पार्टी एमआरओ की स्थापना के लिए एमआरओ एसोसिएशन द्वारा एरो एमआरओ 2022 के दौरान ‘एमआरओ एक्सलेंस अवार्ड’ प्राप्त किया ।
  • उच्च स्तरीय कारोबार उत्कृष्टता के साथ उत्कृष्ट निष्पादन के निदर्शन देने के लिए ‘इंजीनियरिंग विनिर्माण एवं प्रोसेसिंग’ श्रेणी के तहत ‘आईईआई इंडस्ट्री एक्सलेंस अवार्ड 2022’ प्राप्त किया ।

  • वर्ष 2019-20 के लिए इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) द्वारा नवाचार प्रशिक्षण पद्धतियों के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • स्वच्छता पखवाड़ा-2020 के दौरान निष्पादन के आधार पर ओएफबी एवं डीपीएसयू में से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा ‘वरिष्ठ नागरिकों की भलाई और कल्याण को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम’ की श्रेणी के तहत ‘वयोश्रेष्ठ सम्मान-2021’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • वर्ष 2020-21 के दौरान GeM पोर्टल के माध्यम से एचएएल द्वारा दी गई ऑर्डर मात्रा के लिए सीपीएसई श्रेणी के तहत मंत्रालय के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) द्वारा पहले रैंक (गोल्ड कैटेगरी) से सम्मानित किया गया ।
  • कारोबार उत्कृष्टता के उच्च स्तरीय निष्पादन के आधार पर “द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (आईईआई) इंडस्ट्री एक्सलेंस अवार्ड 2021” का विजेता ।
  • फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफआईसीसीआई) द्वारा ‘एविएशन इनोवेशन अवार्ड’ श्रेणी के तहत विंग्स इंडिया अवार्ड 2022 ।
  • कुमुदावती नदी कायाकल्प परियोजना के लिए जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा स्थापित ‘सीएसआर कार्यकलापों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग’ श्रेणी के तहत राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2020-21 में तृतीय पुरस्कार ।
  • उत्पाद समूह – रक्षा संबंधित मद में वर्ष 2018-19 के लिए स्टार परफॉर्मर हेतु 51 वें ईईपीसी (इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल) इंडिया नेशनल अवार्ड्स के विजेता ।
  • ‘अरेस्टर हुक प्लेटफॉर्म एलसीए नौसेना एयरक्राफ्ट के लिए विनिर्माण प्रक्रिया का कार्यान्वयन’ परियोजना हेतु ‘ स्कॉच सिल्वर अवार्ड एवं स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट’ प्रमाण पत्र।
  • ‘डोर्नियर डीओ-228 एयरक्राफ्ट के लिए ‘एवियॉनिक्स पार्ट टास्क ट्रेनर’ परियोजना हेतु स्कॉच ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ प्रमाण पत्र
  • एरो इंजन ओवरहालिंग की क्षमता वृद्धि के लिए टेस्ट रिग्स और उपकरण का स्वदेशीकरण’ परियोजना को स्कॉच ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया ।
  • ‘रूसी मूल उपस्कर विनिर्माताओं द्वारा गैर-मरम्मत योग्य घोषित किए गए एलआरयू के लिए नवाचार मरम्मत प्रौद्योगिकियों का विकास’ परियोजना को स्कॉच – ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।

  • एरोस्पेस एवं रक्षा के क्षेत्र में की गई उपलब्धियों के सम्मान में, एचएएल को “एसएपी मीडिया वर्ल्डवाइड लिमिटेड” द्वारा “रक्षा उद्योग में उत्कृष्ट योगदान” और “नवाचार, अभिकल्प, प्रौद्योगिकी अथवा आर एंड डी में उत्कृष्टता” नामक दो श्रेणियों के तहत “एरोस्पेस एंड डिफेंस अवार्ड – 2021” से सम्मानित किया गया था ।
  • कौशलाचार्य समादर 2020 के दौरान “केंद्र सरकार एवं केंद्रीय पीएसयू” श्रेणी में प्रशिक्षुओं को नियोजित करने एवं शिक्षुता प्रशिक्षण से संबंधित पहलों को अपनाने के लिए उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में कौशलाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • बेंगलूरु में एचएएल कन्वेंशन सेंटर में एचएएल (एफएमडी) द्वारा बनाए गए कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) को स्कॉच ग्रुप द्वारा स्कॉच ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया ।
  • “इंडिजनस अरेस्टर हुक सिस्टम (एएचएस) के प्रौद्योगिकी विकास” के लिए वर्ष 2017-18 हेतु प्रौद्योगिकी नवाचार श्रेणी में सोडेट गोल्ड अवार्ड (गोल्ड) ।
  • “सेफ्टी-क्रिटिकल एवं मिशन-क्रिटिकल एवियॉनिक्स सिस्टम के लिए स्वदेशी रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम के अभिकल्प एवं विकास” हेतु वर्ष 2017-18 के लिए प्रौद्योगिकी विकास श्रेणी में सोडेट (एसओडीईटी) सिल्वर अवार्ड।
  • “सु-30 एमकेआई एयरक्राप्ट के लिए स्टेशन इंटरफेस लॉजिक यूनिट (एसआईएलयू)” के सम्मान  में वर्ष 2016-17 हेतु प्रौद्योगिकी नवाचार श्रेणी में ‘सोडेट (एसओडीईटी) गोल्ड अवार्ड’।
  • “उन्नत हलके हेलिकॉप्टर के लिए “एयरबोर्न वी/यूएचएफ रेडियो संचार प्रणाली (एसीएस 235) के विकास” के सम्मान में वर्ष 2016-17 हेतु प्रौद्योगिकी विकास श्रेणी में सोडेट (एसओडीईटी) सिल्वर अवार्ड ।
  • वर्ष 2018-19 के लिए प्रौद्योगिकी विकास श्रेणी के तहत “सु 30 एमकेआई विमान के इंजन टेस्ट बेड पर एयरक्राफ्ट के एचयूडी, एमआईपी एवं रडर पेडल पर विशिष्ट वैब्रेशन्स के स्वीकृति मानदंड एवं फ्यूल एग्रिगेट टेस्टिंग स्तर पर फ्यूल पल्सेशन की स्वीकृति” हेतु सोडेट (एसओडीईटी) ब्रांझ अवार्ड ।
  • वर्ष 2018-19 के लिए प्रौद्योगिकी नवाचार श्रेणी के तहत “सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन – सुखोई-30 एमकेआई विमान प्रणाली के अनुरक्षण एवं स्नैग विश्लेषण के लिए डायग्नोस्टिक टूल” के अभिकल्प एवं विकास के लिए सोडेट (एसओडीईटी) सिल्वर अवार्ड।
  • “सु-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट के लिए स्वदेशी एयर फ्लो एंगल सेंसर टेस्टर के अभिकल्प एवं विकास” के लिए वर्ष 2018-19 हेतु प्रौद्योगिकी नवाचार श्रेणी के तहत सोडेट (एसओडीईटी) ब्रांझ अवार्ड ।
  • प्रौद्योगिकी विकास श्रेणी के तहत “सैन्य परिवहन विमान के लिए गैस टर्बाइन इलेक्ट्रिकल जनरेटर (जीटीजी-60) एपीयू का प्रौद्योगिकी विकास” के लिए सोडेट (एसओडीईटी) गोल्ड अवार्ड ।

वर्ष 2019-20 के लिए “लड़ाकू विमानों के लिए पाउडर मेटलर्जी ब्रेक पैड के विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकी विकास” हेतु प्रौद्योगिकी विकास श्रेणी के तहत सोडेट (एसओडीईटी) सिल्वर अवार्ड ।

वर्ष 2019-20 के लिए “उन्नत हलका हेलिकॉप्टर के कंपोज़िट टेल रोटर ब्लेड्स की प्रोसेस यील्ड में सुधार” हेतु प्रौद्योगिकी विकास श्रेणी के तहत सोडेट (एसओडीईटी) ब्रांझ अवार्ड ।  

  • डेफेक्सपो-2018 मीडिया अभियान के लिए “सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट संचार अभियान कार्यक्रम – बाह्य संचार” श्रेणी के तहत स्कोप कॉर्पोरेट संचार उत्कृष्टता पुरस्कार 2019 (तृतीय पुरस्कार) जीता ।
  • कुमुदवती नदी कायाकल्प परियोजना को इकोनॉर द्वारा आयोजित ऑनलाइन सस्टेनबिलिटी पुरस्कार 2019 के दौरान जल संचयन श्रेणी के तहत विजेता घोषित किया गया था ।
  • पीएसयू श्रेणी के तहत वर्ष 2016-17 के लिए वीटीपीसी कर्नाटक स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड।
  • ‘रिसर्च एंड इनोवेशन’ के लिए गवर्नेंस नाउ 7 वें पीएसयू पुरस्कार से सम्मानित ।

  • सु-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट के रेडार कॉम्प्लेक्स की जांच के लिए उपयोग किए जानेवाले नॉन टीओटी टेस्ट इक्विपमेंट एआरएम-आरएलएसयू (एसएनके-30 एमके) की मरम्मत” परियोजना को वर्ष 2018 हेतु गोल्डन पीकॉक इनोवेटिव प्रोडक्ट/सर्विस अवार्ड के विजेता ।
  • इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) इंडिया द्वारा उत्पाद समूह – रक्षा संबंधी मद, बड़े उद्यम में “वर्ष 2016-17 के लिए स्टार परफॉर्मर अवार्ड” से सम्मानित किया गया ।
  • “भारी एवं मध्यम इंजीनियरिंग” श्रेणी के तहत डन एंड ब्रैडस्ट्रीट पीएसयू पुरस्कार-2018 से सम्मानित किया गया ।
  • एएसएसओसीएचएएम (एसोचैम) द्वारा स्किलिंग इंडिया पर समिट-सह-अवार्ड समारोह के दौरान ”सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम-सार्वजनिक क्षेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” श्रेणी में कौशल विकास में उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में ”गोल्ड ट्रॉफी” प्रदान की गई ।
  • एचएएल एवं सैफ्रान इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ भारत-फ्रांसीसी सहयोग श्रेणी में “द इंडो – फ्रेंच बिज़नेस अवार्ड 2018” से सम्मानित किया गया है ।
  • “एरो एमआरओ इंडिया 2018” सम्मेलन के दौरान “मेक इन इंडिया एक्सलेंस फॉर उड़ान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • बिजनेस एक्सलेंस के उच्चतम प्रदर्शन करने के लिए आईईआई इंडस्ट्री एक्सलेंस अवार्ड 2018
  • वर्ष 2016-17 के लिए ‘इंजीनियरिंग सेवाओं के निर्यात में उत्कृष्टता’ के लिए 41वां ‘ईईपीसी सदर्न रिजन एक्सपोर्ट अवार्ड’ जीता ।
  • नवरत्न श्रेणी के तहत टेक्नोलॉजी एडाप्शन के लिए 6 वां गवर्नेंस नाउ पीएसयू पुरस्कार ।
  • कुमुदवती नदी कायाकल्प परियोजना के लिए सीएसआर प्रबंधन में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एरोस्पेस क्षेत्र में “एपेक्स इंडिया सीएसआर उत्कृष्टता पुरस्कार 2018” स्वर्ण पुरस्कार का विजेता।
  • एचएएल की सीएसआर परियोजना “कुमुदवती नदी कायाकल्प” को “द रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3190” द्वारा आयोजित सीएसआर रोटरी कर्नाटक सम्मेलन 2019 के दौरान जल एवं स्वच्छता श्रेणी के तहत संयुक्त विजेता घोषित किया गया ।

  • वर्ष 2015-16 के लिए संस्थागत श्रेणी के तहत “निष्पादन में उत्कृष्टता” के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार।
  • परियोजना “कम्बाइन्ड इंटेरोगेटर एंड ट्रांसपांडर (सीआईटी)” के लिए गोल्डन पीकॉक इनोवेटिव प्रोडक्ट / सर्विस अवार्ड – 2017 से सम्मानित किया गया ।
  • स्कॉच ग्रुप द्वारा “सु-30 एमकेआई विमान पर ब्रह्मोस मिसाइल के एकीकरण” के लिए कॉर्पोरेट उत्कृष्टता पर स्कॉच बीएसई अवार्ड एवं स्कॉच ऑर्डर-ऑफ-मेरिट अवार्ड 2017।
  • एएसएसओसीएचएएस (एसोचैम) इंडिया द्वारा “सर्वश्रेष्ठ पीएसयू – सार्वजनिक क्षेत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” श्रेणी में कौशल विकास में उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में “गोल्ड ट्रॉफी” से सम्मानित किया गया ।
  • वर्ष 2017 के लिए “कुमुदवती नदी कायाकल्प” परियोजना हेतु ब्यूरोक्रासी टूडे द्वारा स्थापित “बीटी-सीएसआर उत्कृष्टता पुरस्कार”।
  • “सेकंडरी प्रोसेसिंग/ फैब्रिकेशन प्लांट (कास्टिंग एवं फोर्जिंग के अलावा)” श्रेणी के तहत वर्ष 2017 के लिए आईआईएम गुणवत्ता पुरस्कार जीता ।
  • “लार्जेस्ट मेक इन इंडिया ओईएम” श्रेणी के तहत पीएचडी एविएशन फेलिसिटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
  • सीएसआर पहल के तहत एचएएल द्वारा शुरू की गई कुमुदावती नदी कायाकल्प परियोजना के लिए स्कॉच ब्लू इकोनॉमी अवार्ड्स 2017 के दौरान स्कॉच “ऑर्डर ऑफ मेरिट” पुरस्कार। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (आईईआई) द्वारा उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार -2017।
  • वर्ष 2014-15 के लिए “डीपीएसयू का सर्वश्रेष्ठ निष्पादन प्रभाग” श्रेणी के तहत एवियॉनिक्स प्रभाग, एचएएल, हैदराबाद को रक्षा मंत्री का पुरस्कार दिया गया ।
  • वर्ष 2015-16 के लिए “स्वदेशीकरण” श्रेणी के तहत “एडोर-871 लो प्रेशर कंप्रेसर वेन-1 असेंबली का स्वदेशी विकास” हेतु रक्षा मंत्री का ग्रुप/इंडिविजुवल पुरस्कार ।
  • “सुखोई-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट पर ब्रह्मोस मिसाइल के एकीकरण” के लिए “नवाचार” श्रेणी के तहत वर्ष 2015-16 के लिए रक्षा मंत्री ग्रुप/इंडिविजुअल पुरस्कार।
  • “विभिन्न भारतीय वायुसेना प्लेटफार्मों पर स्वदेशी रेडार वार्निंग रिसीवर (तरंग एमके-1बी) के एकीकरण” के लिए “अभिकल्प प्रयास” श्रेणी के तहत वर्ष 2014-15 के लिए रक्षा मंत्री का ग्रुप/इंडिविजुअल पुरस्कार ।
  • उन्नत हलके हेलिकॉप्टर-ध्रुव में आयातित इकाई को बदलने के लिए एयर डेटा यूनिट के सफल स्वदेशीकरण के लिए वर्ष 2016 हेतु एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (एईएसआई) “वैमानिकी उपकरण का स्वदेशीकरण पुरस्कार”।
  • वर्ष 2015-16 के लिए “विमान कॉकपिट के लिए प्रोटेक्टिव वाल्व 3369-39 के लिए उच्च तुंगता परीक्षण सिमुलेट करने के लिए वैकल्पिक प्रौद्योगिकी का विकास” एवं “सु-30 एमकेआई एयरक्राफ्ट के लिक्विड कूलिंग सिस्टम के हाई फेल्यूर रेट एग्रिगेट सेन्ट्रिफ्युगल पंप के लिए स्वदेशी मरम्मत प्रौद्योगिकी का विकास” संबंधी कार्य के सम्मान में प्रौद्योगिकी नवाचार श्रेणी में एसओडीईटी सिल्वर अवार्ड (सिल्वर)।

  • वर्ष 2011-12 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के प्रबंधन- संस्थागत श्रेणी (महारत्न एवं नवरत्न पीएसई) में उत्कृष्टता व उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित स्कोप पुरस्कार जीता ।
  • वर्ष 2014-15 के लिए “गुड कॉर्पोरेट गवर्नेंस के लिए स्कोप मेरिटोरियस अवार्ड” का विजेता।
  • “द एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम)” द्वारा 500 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार वाली गैर-सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के तहत वर्ष 2015-16 के लिए कॉर्पोरेट गवर्नेंस एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • कारोबार उत्कृष्टता के सर्वोच्च स्तर के प्रदर्शन करने के लिए’मैन्युफैक्चरिंग एवं प्रोसेसिंग’ की श्रेणी के तहत “द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (आईईआई) इंडस्ट्री एक्सलेंस अवार्ड्स 2016” का विजेता।
  • ‘सीएसआर पहल’, ‘मानव संसाधन पहल’ और ‘सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) पहल’ की श्रेणियों के तहत ‘गवर्नेंस नाउ’ पीएसयू अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया।
  • हलका लड़ाकू हेलिकॉप्टर के अभिकल्प एवं विकास के लिए वर्ष 2016 हेतु स्कॉच प्लेटिनम अवार्ड तथा स्कॉच ऑर्डर-ऑफ-मेरिट अवार्ड।
  • दलाल स्ट्रीट इन्वेस्टमेंट जर्नल द्वारा ‘सबसे कुशल नवरत्न पीएसयू (विनिर्माण) के लिए डीएसआईजे पुरस्कार 2015।
  • एचएएल को सीआईएसओ प्लेटफॉर्म द्वारा ‘सीआईएसओ प्लेटफॉर्म 100′ पुरस्कार विजेता के रूप में सम्मानित किया गया है। ‘सीआईएसओ प्लेटफार्म 100’ पुरस्कार सूचना सुरक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक योगदानकर्ताओं को दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।
  • विभिन्न सुरक्षा सुविधाओं और ऊर्जा प्रबंधन के साथ कंपनी के इंट्रानेट के लिए ‘सक्रिय निर्देशिका (एक्टिव डायरेक्टरी)’ को लागू के लिए ‘Infosecuritylive.com’ से ‘इन्फोसेक मेस्ट्रोस अवार्ड 2016’ जीता।
  • एचएएल द्वारा राष्ट्र के प्रति की गई उपलब्धियों एवं योगदान को सम्मानित करने के लिए भारतीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (आईआईआईई) द्वारा निष्पादन उत्कृष्टता पुरस्कार 2015।
  • फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफकेसीसीआई) द्वारा बड़ी श्रेणी के विनिर्माण के तहत “सर्वश्रेष्ठ विनिर्माण निर्यातक” के लिए निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार 2016।
  • विनिर्माण – परिवहन उपस्कर क्षेत्र की श्रेणी के तहत डन एंड ब्रैडस्ट्रीट्स भारत का शीर्ष पीएसयू पुरस्कार – 2016।
  • शीर्ष प्रबंधन और संबंधित उपयोगकर्ताओं को विश्लेषण प्रदान करने के लिए परियोजना ग्राहक मरम्मत एवं ओवरहालिंग डेटा एकत्र करने हेतु ‘ग्राहक सेवा डैशबोर्ड’ के कंपनी भर में लागू करने के लिए इनोवेटिव 100 सीआईओ पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया।
  • शीर्ष प्रबंधन और संबंधित उपयोगकर्ताओं को विश्लेषण प्रदान करने के लिए ग्राहक मरम्मत एवं ओवरहालिंग डेटा एकत्र करने हेतु ग्राहक सेवा डैशबोर्ड के कंपनी भर में लागू करने के लिए आईडीसी इनसाइट्स अवार्ड 2016।
  • भारतीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान (आईआईआईई) द्वारा वर्ष 2016 के लिए निष्पादन उत्कृष्टता पुरस्कार।
  • “कंपनी ऑफ द ईयर” की श्रेणी के तहत एरोस्पेस एवं रक्षा पुरस्कार 2017।
  • रिकॉर्ड समय में एचटीटी-40 के विकास के लिए एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा एविएशन में नवाचार के लिए भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार।
  • “उन्नत प्रशिक्षक विमान के लिए मेटलोसिरेमिक ब्रेक पैड्स का स्वदेशी विकास” परियोजना के लिए “वैमानिकी उपकरणों के स्वदेशीकरण” की श्रेणी के तहत एरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया अवार्ड 2015।
  • भारतीय वायु सेना को आपूर्ति के लिए एएन -32 परिवहन विमान, एमआई-8 और एमआई-17 हेलिकॉप्टरों के कंप्रेसर और टर्बाइन ब्लेड की 46 प्रकार के स्वदेशी विनिर्माण के लिए भारतीय एरोनॉटिकल सोसाइटी “प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी अवार्ड-2015″।

  • वर्ष 2012-13 के लिए संस्थागत श्रेणी के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स (आईओडी )द्वारा वर्ष 2015 के लिए सीएसआर कार्यकलापों के लिए ‘गोल्डन पीकॉक अवार्ड’ से सम्मानित किया गया ।
  • देशीय क्षमताएँ सृजित करने एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने में कंपनी द्वारा दिए गए योगदान की मान्यता में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसीआई) द्वारा “एफआईसीसीआई आर एंड डी अवार्ड” से सम्मानित किया गया ।
  • सार्वजनिक उद्यम संस्थान ने विनिर्माण क्षेत्र के तहत एचएएल को ‘सतर्कता उत्कृष्टता पुरस्कार (कॉर्पोरेट श्रेणी)’ प्रदान किया।
  • आंतरिक ‘सिक्यूरिटी एंड एक्सेस मैनेजमेंट सिस्टम-एचएएल सिंगल साइन-ऑन (एचएसएस)’ बनाने के प्रयासों के सम्मान में सीएसओ फोरम ने एचएएल को ‘बिजनेस इम्पैक्ट अवार्ड विजेता’ से सम्मानित किया।
  • ‘गवर्नेंस नाउ’ से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) अपनाने की श्रेणी के तहत ‘पीएसयू अवार्ड 2015’ जीता।
  • आईपीएसई अवार्ड्स जूरी द्वारा अपने अनोखी आयात प्रतिस्थापन और रक्षा स्वदेशीकरण कार्यक्रम के लिए “मेक इन इंडिया पीएसई अवार्ड ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया गया।
  • बिट स्ट्रीम मीडिया वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘इन्फोसेक मेस्ट्रो अवार्ड 2015’ से सम्मानित।
  • दैनिक भास्कर समूह द्वारा आयोजित रक्षा श्रेणी के तहत ‘इंडिया प्राइड अवार्ड 2014-15’ प्राप्त किया।
  • सीआईएसओ प्लेटफॉर्म पर ‘टॉप 100 सीआईएसओ अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
  • ‘परिवहन उपस्कर क्षेत्र’ श्रेणी के तहत “डन एंड ब्रैडस्ट्रीट पीएसयू अवार्ड्स 2015” प्राप्त किया।
  • बिट स्ट्रीम मीडिया वर्क्स प्रा.लि. द्वारा ‘इनोवेटिव 100 सीआईओ अवार्ड 2015’ पुरस्कार जीता।
  • स्कोप द्वारा दूसरे वार्षिक पीएसयू शिखर सम्मेलन एवं पुरस्कार 2015 में एचएएल को ‘सर्वश्रेष्ठ परियोजना पुरस्कार’।
  • आईआईआईई द्वारा वर्ष 2014 के लिए संगठनात्मक श्रेणी के तहत निष्पादन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित ।
  • कानेस, फ्रांस में संगठनात्मक श्रेणी के तहत यूरोपीय बिज़नेस असेंब्ली द्वारा “वैमानिकी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उद्यम पुरस्कार” प्राप्त किया।
  • इंजीनियरिंग और मेटालर्जिकल उत्पादों द्वारा ईओयू एवं एसईज़ेड के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल से सम्मानित किया गया ।
  • भारत को सशक्त बनाने के लिए न्यूज इंक मीडिया एंड प्रोडक्शन द्वारा ‘लेजेंड पीएसयू ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता ।
  • इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन कौंसिल (ईईपीसी) द्वारा वर्ष 2013-14 के लिए ‘स्टार परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रीय निर्यात पुरस्कार’ से सम्मानित ।
  • इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) द्वारा विनिर्माण उत्कृष्टता के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने (‘एसपीवी’- सरल पत्र व्यवहार) श्रेणी के तहत ‘आईडीसी इनसाइट्स अवार्ड 2015’ से सम्मानित किया गया ।

  • बेंगलूरु मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा अपनी 61 वीं वर्षगांठ पुरस्कारों में “वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पीएसयू पुरस्कार” से सम्मानित किया गया ।
  • भारतीय वायुसेना के मिग 21 और मिग 27 ऑपरेशनल स्क्वाड्रन्स में उपयोग के लिए “डिजाइन एंड डेवलपमेंट ऑफ सिंगल एक्सिस टिल्ट सेंसर फॉर एयरक्राफ्ट कंट्रोल सरफेज़ डिफ्लेक्शन मेज़रमेंट” के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा गोल्डन पीकॉक इनोवेटिव प्रोडक्ट/ सर्विस अवार्ड-2014 से सम्मानित किया गया ।
  • अमेरिकन हेलिकॉप्टर सोसाइटी (एएचएस) ने मॉन्ट्रियल, कनाडा में अमेरिकन हेलिकॉप्टर सोसाइटी (एएचएस) के वार्षिक फोरम के दौरान उत्तराखंड में राहत कार्यों के दौरान जीवन रक्षक प्रदान करने और जरूरतमंद लोगों के निकासी में “ध्रुव” के वीरतापूर्ण प्रचालन के लिए भारतीय टीम को सम्मानित किया गया ।
  • इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (आईआईआईई) से वर्ष 2012-13 हेतु अपनी वित्तीय एवं प्रचालनीय क्षमता हेतु प्लेटिनम श्रेणी में “उत्कृष्टता पुरस्कार” प्राप्त किया ।
  • दिनांक 27 जून, 2014 को बेंगलूरु में आयोजित चतुर्थ वार्षिक ग्रीनटेक एचआर अवार्ड 2014 में ग्रीनटेक फाउंडेशन (नई दिल्ली) से “प्रशिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया ।
  • द ब्यूरोक्रेसी टुडे द्वारा दिए गए नवाचार श्रेणी के तहत “सर्वश्रेष्ठ पीएसयू उत्कृष्टता पुरस्कार” प्राप्त किया ।
  • हिन्दुस्तान टाइम्स द्वारा बेंगलूरु के सर्वश्रेष्ठ 50 ब्रांडों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया और पॉल राइटर द्वारा मान्य किया गया । दिनांक 13 जून 2014 को नगर में “नम्मा बेंगलूरु के सर्वश्रेष्ठ ब्रांड्स” कार्यक्रम आयोजित किया गया । इन पुरस्कार विजेताओं ने कई उद्योगों का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें भोजन, होटल, रियल एस्टेट, परिवहन, यात्रा, आईटी, बैंकिंग और उपभोक्ता सामग्री कंपनियां शामिल थीं । एचएएल ही एकमात्र पीएसयू था. जिसे इस समारोह में सम्मानित किया गया ।
  • भारतीय सार्वजनिक क्षेत्रों के संबंध में सबसे पहला इंडिया टुडे सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप एचएएल ने “सर्वश्रेष्ठ वैश्विक उपस्थिति” श्रेणी के तहत “सर्वश्रेष्ठ पीएसयू” के रूप में पुरस्कार प्राप्त किया ।
  • लगातार दूसरी बार आईडीजी द्वारा स्थापित “सीआईओ 100” 2014 पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस पुरस्कार से उन संगठनों तथा उनके सीआईओ को सम्मानित किया जाता है, जो कारोबार मूल्य प्रदान करने के लिए स्मार्ट एवं सुसंगत तरीकों से सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं ।
  • 38वें स्कॉच शिखर सम्मेलन के दौरान 2014 की भारत की सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं में से एक होने के कारण “उन्नत हलका हेलिकॉप्टर (एएलएच एमके-IV) के शस्त्रीकरण” के लिए “स्कॉच ऑर्डर-ऑफ-मेरिट” एवं “स्कॉच रिनैसान्स” पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
  • गवर्नेंस नाउ द्वारा स्थापित आईटी एडॉप्शन एंड इनोवेशन – 2014 पुरस्कार प्राप्त किया, जो शासन से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित एक प्रमुख प्रकाशन है ।
  • सीएमओ एशिया एवं सीएमओ काउंसिल द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड मार्केटिंग कांग्रेस’ में आयोजित मास्टर ब्रांड अवार्ड समारोह के 5 वें एडिशन में प्रतिष्ठित “मास्टर ब्रांड अवार्ड” से सम्मानित किया गया ।
  • इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आईईआई इंडस्ट्री एक्सलेंस अवार्ड-2014
  • इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा “कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड इनोवेशन इन बिजनेस” के लिए आईसीसी पीएसई उत्कृष्टता पुरस्कार 2014 से सम्मानित किया गया।
  • एसएपी मीडिया वर्ल्डवाइड द्वारा आयोजित “एरोस्पेस एंड डिफेंस अवार्ड्स” के तहत “वर्ष की सबसे प्रभावशाली कंपनी” के रूप में सम्मानित किया गया ।
  • सार्वजनिक उद्यम संस्थान (आईपीई), हैदराबाद द्वारा वर्ष 2015 के लिए सतर्कता उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया ।
  • सिंगल एक्सिस टिल्ट सेंसर के अभिकल्प एवं विकास को मान्यता देता हुए वर्ष 2013-14 के लिए “प्रौद्योगिकी विकास” हेतु सोडेट (एसओडीईटी) गोल्ड पुरस्कार ।
  • सु-30 एमकेआई के संबंध में इंटिग्रेशन ऑफ ऑपरेशनल डेटा लिंक (प्रोजेक्ट आई शाडो) और ऑग्ज़ीलियरीमिशन कंप्यूटर (एमसी -3) हेतु अभिकल्प एवं विकास संबंधी योगदान के सम्मान में वर्ष 2013-14 के लिए “टेक्नोलॉजी इनोवेशन” हेतु सोडेट (एसओडीईटी) ब्रांझ पुरस्कार।

  • वर्ष 2011-12 के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के प्रबंधन- संस्थागत श्रेणी I (महारत्न एवं नवरत्न पीएसई) में उत्कृष्टता एवं महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित स्कोप पुरस्कार के विजेता ।
  • मैन्युफैक्चरिंग एवं प्रोसेसिंग श्रेणी के तहत द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा आईईआई उद्योग पुरस्कार 2013 ।
  • उत्कृष्ट निष्पादन और देश के प्रति योगदान के सम्मान में दैनिक भास्कर समूह द्वारा आयोजित रक्षा उद्योग श्रेणी के अंतर्गत इंडिया प्राइड अवार्ड 2013-14 ।
  • औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान द्वारा वर्ष 2012 के लिए “परफार्मेंस एक्सलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
  • “लेजेंड पीएसयू ऑफ द ईयर इन नवरत्न पीएसयू” श्रेणी के तहत न्यूज इंक लेजेंड पीएसयू शाइनिंग अवार्ड -2013 प्राप्त किया ।
  • रक्षा प्रतिष्ठान की पूर्ण सुरक्षा कार्यान्वयन के लिए छठे वार्षिक सीएसओ फोरम शिखर सम्मेलन में ‘सिक्यूरिटी लीडरशिप अवार्ड’ से सम्मानित किया गया ।
  • पीएसयू श्रेणी में संगठनात्मक उत्कृष्टता के लिए टॉप रैंकर्स एक्सलेंस अवार्ड प्राप्त किया ।
  • वर्ष 2012 -13 के दौरान निर्यात में किए गए प्रदर्शन के लिए फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफकेसीसीआई) द्वारा विशेष श्रेणी (गोल्ड)- बड़े उद्योग- में बेस्ट एक्सपोर्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • पीण्या इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित विक्रेता विकास एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शन में “बेस्ट एग्जिबिटेड स्टॉल” पुरस्कार प्राप्त किया ।
  • अच्छे एवं स्वच्छ पर्यावरण को बनाए रखने के लिए नवाचार पद्धति लागू करने के लिए की गई पहल के सम्मान में इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स (आईओडी) से “गोल्डन पीकॉक इको-इनोवेशन” पुरस्कार ।
  • एरोस्पेस उद्योग में गुणवत्तायुक्त उत्पाद प्रदान करने में उत्कृष्टता के लिए टूडेज़ ट्रैवलर अवार्ड-2013 प्राप्त किया।
  • सीआईओ पत्रिका द्वारा एचएएल को अपने इनोवेटिव सप्लॉयर कोलाबरेशन टूल – सप्लायर रिलेशनशिप इंप्रूवमेंट (एसआरआई) के लिए 2013 सीआईओ 100 पुरस्कार विजेता के रूप में सम्मानित किया गया । सीआईओ 100 पुरस्कार कार्यक्रम उन संगठनों को सम्मानित करता है, जो सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के रचनात्मक उपयोग के माध्यम से प्रचालनीय एवं रणनीतिक उत्कृष्टता के उच्चतम स्तर का उदाहरण देते हैं ।
  • उन्नत हलका हेलिकॉप्टर “रुद्र” (एएलएच-एमके IV) के शस्त्रीकरण की प्राप्ति के सम्मान में “इंजीनियरिंग वॉच” पत्रिका से परियोजना नवाचार के लिए “बेस्ट इंजीनियरिंग मार्वल अवार्ड” ।
  • वर्ष 2011-12 के लिए इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट्स में महत्त्वपूर्ण योगदान के सम्मान में “स्टार परफॉर्मर ट्रॉफी अंडर ग्रुप ; मिसलेनियस ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट एंड पार्ट्स (बड़े उद्यम श्रेणी)” श्रेणी के अधीन ईईपीसी इंडिया साउथ ज़ोन अवार्ड ।
  • “स्टार्स ऑफ द इंडस्ट्री ग्रुप” द्वारा आयोजित ‘लीडरशिप अवार्ड इन एविएशन इंडस्ट्री’ प्राप्त किया।
  • “आर एंड डी, प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार” श्रेणी के तहत वर्ष 2012-13 के लिए स्कोप मेरिटोरियस पुरस्कार ।
  • सार्वजनिक उद्यम संस्थान द्वारा स्थापित “सतर्कता उत्कृष्टता पुरस्कार (श्रेणी -1: विनिर्माण क्षेत्र)” जीता ।
  • एवियॉनिक्स प्रभाग, एचएएल, हैदराबाद को प्रभाग/फैक्ट्री/शिपयार्ड पुरस्कारों की श्रेणी में डीपीएसयू के सर्वश्रेष्ठ निष्पादन प्रभाग के तहत वर्ष 2011-12 के लिए उत्कृष्टता हेतु रक्षा मंत्री पुरस्कार ।
  • मिग-27 के भाग के रूप में प्रौद्योगिकी विकास कार्य “अपग्रेडेशन ऑफ कॉकपिट एयर कंडीशनर सिस्टम (सीएसीएस)” के लिए “गोल्ड” श्रेणी के तहत वर्ष 2010-11 हेतु सोडेट (एसओडीईटी) पुरस्कार ।

  • संस्थागत पुरस्कार श्रेणी के अंतर्गत वर्ष 2010-11 के लिए निष्पादन में उत्कृष्टता के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार।
  • सु-30 एमकेआई विमान के लिए इंडीजिनस सॉलिड स्टेट फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एसएसएफडीआर) और उसके ग्राउंड सपोर्ट उपकरण के अभिकल्प एवं विकास हेतु ग्रुप/इंडिविजुअल पुरस्कार श्रेणी के तहत अभिकल्प संबंधी प्रयासों के लिए उत्कृष्टता हेतु रक्षा मंत्री पुरस्कार।    
  • ईईपीसी इंडिया द्वारा वर्ष 2010-11 हेतु निर्यात उत्कृष्टता के लिए क्षेत्रीय पुरस्कार से सम्मानित।
  • गुणवत्ता एवं कारोबार उत्कृष्टता हेतु मान्यता के अंतर्गत ओएमएसी, फ्रांस से गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता के लिए प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित।
  • फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफकेसीसीआई) से “बेस्ट मैन्युफैक्चरर/ एक्सपोर्टर अवार्ड 2012 इन लार्ज स्केल इंडस्ट्री कैटेगरी गोल्ड” प्राप्त किया ।
  • सिल्वर श्रेणी में कंपनी भर में ईआरपी और ई-खरीद को लागू करने के लिए “डिजिटल इन्क्लुजन अवार्ड – 2012” प्राप्त किया ।
  • एरो इंडिया की पूर्व संध्या पर एसएपी मीडिया वर्ल्डवाइड द्वारा आयोजित एरोस्पेस और रक्षा पुरस्कार समारोह के दूसरे एडिशन में निम्नलिखित तीन पुरस्कार प्राप्त किए ;
    • रक्षा उद्योग में उत्कृष्ट योगदान
    • वर्ष की सबसे प्रभावशाली कंपनी
    • स्वदेशी प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता
  • एचएएल प्रबंध अकादमी, बेंगलूरु को गोल्डन पीकॉक अवार्ड 2011-12 से सम्मानित किया गया।