Utilisation of HAL’s Test facilities by Private Industries
एचएएल में सामग्रियों के परीक्षण एवं घटकों के पर्यावरणीय परीक्षण, परीक्षण के विनिर्देश एवं परीक्षण हेतु दर संबंधी परीक्षण सुविधाओं के विवरण के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें

निजी उद्योग जो पहले से ही अनुमोदित विक्रेता के रूप में एचएएल के साथ पंजीकृत हैं और एचएएल विक्रेता निर्देशिका में होस्ट किया गया है, वे सीधे परीक्षण सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं ।
निजी उद्योग जो नए हैं और एचएएल की परीक्षण सुविधाओं का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें एचएएल को निम्नलिखित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने चाहिए।
- कंपनी प्रोफाइल
- पिछले 3 वर्षों का आयकर रिटर्न
- पिछले 3 वर्षों का लेखापरीक्षित तुलन पत्र / पी एंड एल विवरण
- पैन/टैन
इसका सत्यापन एचएएल द्वारा किया जाएगा
- निजी उद्योग परीक्षण सुविधा अनुरोध के साथ अंतिम उपयोग प्रमाण पत्र, गैर-प्रकटीकरण घोषणा पत्र प्रस्तुत करेगा।
- निजी उद्योग विपणन विभाग के माध्यम से एचएएल एफ एंड एफ प्रभाग को नमूना विवरण के साथ परीक्षण आवश्यकताओं को अग्रेषित करेंगे।
- एचएएल परीक्षण आवश्यकताओं की समीक्षा करेगा और विशिष्ट नमूना आकार विवरण के लिए ग्राहक को सूचित करेगा।
- व्यवहार्यता और परीक्षण आवश्यकताओं की स्वीकृति पर, एचएएल ग्राहक को औपचारिक स्वीकृति पत्र / क्रय आदेश जारी करने के लिए अनुमानित परीक्षण शुल्क की सूचना देगा।
- परीक्षण पूरा होने पर, एचएएल ग्राहक को वास्तविक परीक्षण शुल्क सूचित करेगा।
- रिपोर्ट एकत्र करने से पहले उन्हें प्रदान किए गए प्रोफार्मा चालान के संबंध में सभी परीक्षण सेवाओं के लिए भुगतान करने की आवश्यकता होगी।
- भुगतान की प्राप्ति पर, ग्राहक को प्रयोगशाला रिपोर्ट जारी की जाएगी। रिपोर्ट की अतिरिक्त प्रतियों के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा ।
- निजी उद्योगों को अतिरिक्त क्षमता की उपलब्धता के अधीन परीक्षण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- एचएएल के परीक्षण परिसर से/तक सामग्री का समस्त परिवहन (लोडिंग/अनलोडिंग सहित) निजी उद्योग की जिम्मेदारी है ।
- निजी उद्योगों के कार्मिकों को अपनी पहचान/प्राधिकरण पत्र का सबूत प्रस्तुत करना होगा ।
- सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा एचएएल परिसर में नमूने/सामग्रियों का निरीक्षण किया जाएगा।
- मानक परीक्षण प्रक्रियाओं के लिए परीक्षण शुल्क लागू होते हैं। किसी भी अतिरिक्त परीक्षण के मामले में, परीक्षण आवश्यकताओं के आधार पर शुल्क के संबंध में उपयुक्त रूप से संशोधन किया जाएगा।
- लागू प्रभार में वैट/सेवा/अन्य कर शामिल नहीं हैं ।
- आवंटित स्लॉट को रद्द करने पर, परीक्षण शुल्क की 25% राशि जब्त कर ली जाएगी ।
- परीक्षण करते समय नमूने/परीक्षण(णों) मदों के नुकसान/क्षति के लिए एचएएल जिम्मेदार नहीं होगा ।
| प्रभाग | नोडल अधिकारी |
|---|---|
| फाउंड्री व फोर्ज प्रभाग, हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड, विमानपुरा, बेंगलूर 560017 |
श्री श्रीमंत कु पांडाब, |
| एचएएल हैदराबाद (एसएलआरडीसी) |
श्री जे एम एम राव |
| उपसाधन प्रभाग, एएसईआरडीसी लखनऊ |
श्री. पुनीत पंथारी |
