इस वेबसाइट और इस वेबसाइट की सामग्रियों का स्वामित्व, अद्यतन और अनुरक्षण हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (इसके बाद ‘एचएएल’ के रूप में उल्लेखित) द्वारा किया जाता है ।
इस वेबसाइट में निहित सूचना सामान्य जानकारी के लिए है, और यह परिवर्तन के अधीन है । किसी भी गलती, चूक, अशुद्धि और टंकण त्रुटियों की स्थिति में, एचएएल इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है । इसमें निहित जानकारी और सामग्री, जिसमें पाठ, ग्राफिक्स, लिंक या अन्य मद शामिल हैं, “जैसी है,” एवं “जैसी उपलब्ध है” उसी रूप में प्रदान की गई है । इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस पर कार्रवाई करने से पहले एचएएल के संबंधित कार्यालय को संपर्क करते हुए इसकी जानकारी को सत्यापन करें । इस बेवसाइट का उपयोग करते हुए, आपको इस बात से सहमत होना है कि वेबसाइट में निहित जानकारी एवं सामग्री के उपयोग से उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नुकसान के लिए एचएएल जिम्मेदार नहीं होगा ।
एचएएल कोई वारंटी नहीं देता है कि इस साइट पर उपलब्ध सामग्री वायरस या किसी भी दुर्भावपूर्ण कोड द्वारा इन्फेक्शन से मुक्त है, जिसमें दूषित तथा विनाशकारी गुण हो ।
इस वेबसाइट पर दिखाई देने वाले एचएएल लोगो एवं उत्पादों के सभी नामों सहित सभी छायाचित्र तथा इमेज केवल एचएएल की संपत्ति है । इस वेबसाइट की जानकारी का अद्यतन समय-समय पर किया जाता है और एचएएल किसी भी समय अपने किसी भी उत्पाद या सेवा संबंधी जानकारी में परिवर्तन करने के लिए स्वतंत्र है । आप इस वेबसाइट में निहित किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले एचएएल के संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं ।
ये नियम और शर्तें मात्र भारत गणराज्य के कानूनों द्वारा शासित होंगी । इसका क्षेत्राधिकार केवल बेंगलूरु, भारत के सक्षम न्यायालयों के पास होगा । सभी विवादों को माध्यस्थम् और सुलह अधिनियम, 1996 के प्रावधानों के अनुसार मध्यस्थता के लिए भेजा जाएगा ।
अन्य वेबसाइटों के लिंक : इस वेबसाइट पर शामिल अन्य वेबसाइटों के लिंक केवल सार्वजनिक सुविधा के लिए प्रदान किए गए हैं। लिंक की गई इन वेबसाइटों की सामग्री अथवा विश्वसनीयता के लिए एचएएल ज़िम्मेदार नहीं है और यह जरूरी नहीं कि इन वेबसाइट पर व्यक्त किए गए दृष्टिकोण का एचएएल समर्थन करे। हम लिंक किए गए वेबसाइट के इन पृष्ठों (पेजेस) की उपलब्धता की गारंटी नहीं दे सकते। हम इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि ये लिंक हर समय काम करेंगे और लिंक किए गए वेबसाइट के पृष्ठों की उपलब्धता पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। साथ ही, अन्य वेबसाइटों के लिंक की उपलब्धता/सामग्री पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है।
अन्य वेबसाइटों द्वारा हमारी वेबसाइट के लिंक: हमें इस वेबसाइट पर प्रदर्शित जानकारी को सीधे लिंक करने पर कोई आपत्ति नहीं है और इसके लिए किसी भी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं है । तथापि, हम चाहते हैं कि आपके द्वारा प्रदान की गई इस वेबसाइट की किसी भी लिंक के बारे में हमें सूचित करें, ताकि आपको इसमें किसी भी परिवर्तन या अद्यतन के बारे में सूचित किया जा सके । इसके अलावा, हम अपने वेबसाइट के पृष्ठों को आपकी साइट पर फ्रेम के रूप में लोड करने की अनुमति नहीं देते हैं ।

