एरोस्पेस सिस्टम व इक्विपमेंट आर एंड डी सेंटर, कोरवा की स्थापना 1984 में अभिकल्प विभाग के रूप में एवियॉनिक्स प्रभाग कोरवा में की गई थी और आज इस केंद्र ने फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर तथा अन्य एलआरयू एवियॉनिक्स का सफलतापूर्वक विकास किया है।

इस केंद्र को इम्बेडेड सिस्टम डार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर विकास, ओपन आर्किटेक्चर पर आधारित टेस्ट इक्विपमेंट तथा ग्राउंड रीप्ले इक्विपमेंट आदि क्षेत्र में सक्षमता हासिल है साथ ही यह सभी उत्कृष्ट सुविधाओं से संपन्न है। एएसईआरडीसी – कोरवा को सेमिलाक का अनुमोदन प्राप्त है तथा इसे विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है।
इसे सॉलिड स्टेट फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को एलसीए, मिग -27, जगुआर, एसयू -30 एमकेआई, आईजेटी और डोर्नियर एयरक्राफ्ट जैसे फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट के लिए विकसित किया गया है।

एएसईआरडीसी कोरवा ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर्स के लिए लगभग 13 प्रकार के ग्राउंड और टेस्ट उपकरणों का विकास किया है।

एएसईआरडीसी ने जगुआर के लिए इंटरफेस सिस्टम आईसीयू विकसित किया है

डिज़ाइन संपर्क, स्वदेशीकरण और दस्तावेज़ीकरण, दोष जांच, अप्रचलित प्रबंधन, ग्राहक की आवश्यकताओं के अनुरूप सुधार के लिए संशोधन ।
डिस्प्ले सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम और संबंधित ग्राउंड उपकरण।
