श्री रवि के

  • निदेशक(प्रचालन)

श्री रवि के मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और आईआईएम, अहमदाबाद और आईएएस, टूलूज़-फ्रांस के पूर्व छात्र हैं तथा उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में 30 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है।

वे कंपनी में स्वदेशीकरण और सशक्त आईटी ढांचे के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करते हुए कंपनी के लिए सामरिक तथा कार्यपरक योजनाओं को तैयार करने के लिए उत्तरदायी हैं तथा कंपनी में क्षमताओं का इष्टतम लाभ उठाने, क्षमताओं के उन्नयन के लिए भी उत्तरदायी हैं।

इस भूमिका से पूर्व, उनके पास एचएएल के फिक्स्ड विंग व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं का व्यापक अनुभव और विस्तृत अनुभव रहा और भारतीय वायु सेना में एलसीए तेजस बेड़े के प्रचालनीकरण हेतु भी उत्तरदायी रहें। उन्होंने वर्ष 2021 में रु. 36000 करोड़ से भी अधिक के मूल्य की संविदा के साथ 83 एलसीए एमके1ए की आपूर्ति करने हेतु भारतीय रक्षा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी संविदा को पूरा करने के लिए टीम की अगुवाई की और 97 एलसीए एमके1ए के अतिरिक्त ऑर्डर के लिए भारतीय वायुसेना के साथ भी कार्य किया, जो आने वाले समय में भारतीय वायु सेना का मूल आधार बनेगा।

वे प्रति वर्ष 16 एलसीए के विनिर्माण के लिए सुविधाएं स्थापित करने और क्षमता निर्मित करने में सक्रिय रहें तथा इस कार्यक्रम में पहली बार एलसीए ट्विन सीटर विमान की सुपुर्दगी हेतु भी उत्तरदायी रहें।

उन्होंने एलसीए-तेजस कार्यक्रम में स्थानीय सामग्री को बढ़ाने के लिए स्वदेशीकरण टीम का नेतृत्व किया और प्रमुख फ्यूज़लाज़ असेंबलियों का निजी भागीदारों को सफलतापूर्वक बाह्यस्रोतन करके एलसीए प्रभाग को लीड इंटीग्रेटर बनाने में अपना योगदान दिया।

एलसीए तेजस प्रभाग के अधिशासी निदेशक एवं महाप्रबंधक के रूप में, उन्होंने विभिन्न नवाचार पहलों के माध्यम से बेड़े की सेवा-क्षमता को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई और ग्राहकों से संबंधित सभी मामलों के लिए एकल संपर्क केंद्र (एसपीओसी) की संकल्पना के साथ भारतीय वायु सेना से निर्बाध डेटा संचार स्थापित किया।

वैश्विक क्षेत्र में एचएएल की उपस्थिति तथा आपूर्ति श्रृंखला, प्रौद्योगिकी प्रबंधन तथी डिजिटल परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए एचएएल को तैयार करने को लेकर आगे बढ़ते हुए इनके प्राथमिकता के क्षेत्रों में वृद्धि हो रही है।

कंपनी के किसी भी अन्य निदेशकों से इनका कोई संबंध नहीं हैं तथा कंपनी में इनकी कोई शेयरधारिता नहीं है ।