चार्टर्ड एकाउंटेंट राकेश भावसार

  • स्वतंत्र निदेशक

चार्टर्ड एकाउंटेंट राकेश भावसार वर्ष 2002 से इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के प्रेक्टिसिंग फेलो सदस्य हैं। उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और वे बैंकों की केंद्रीय सांविधिक लेखापरीक्षा, सरकारी कंपनियों की लेखापरीक्षा, निजी कंपनियों की लेखापरीक्षा और एनजीओ सहित अन्य संस्थाओं की विभिन्न प्रकार की लेखापरीक्षा के क्षेत्र में 22 वर्षों से भी अधिक का व्यापक अनुभव रखते हैं। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में प्रबंधन, कराधान और कानूनी परामर्श, आंतरिक लेखापरीक्षा, रणनीतिक योजना आदि शामिल हैं। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वे प्रसिद्ध मासिक बाल पत्रिका “देवपुत्र” के प्रकाशक सरस्वती बाल कल्याण न्यास के मैनेजिंग ट्रस्टी भी हैं।  

कंपनी के किसी भी अन्य निदेशकों से इनका कोई संबंध नहीं हैं एवं कंपनी में इनकी कोई शेयरधारिता नहीं है।