एवरेस्ट से लेकर एकोनकागुआ तक, अरित्रा रॉय ने दक्षिण अमेरिका में इतिहास रचा
दिनांक 12 जनवरी, 2026, बेंगलूरु: हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही श्री अरित्रा रॉय ने अर्जेंटीना में माउंट एकोनकागुआ पर चढ़ाई की है, जो एशिया के बाहर औसतन समुद्र तल से 6,967.15 मीटर की ऊंचाई वाला सबसे ऊंचा पहाड़ है । एचएएल द्वारा पूरी तरह से प्रायोजित यह एकल व्यक्ति अभियान, माउंट एवरेस्ट के बाद श्री रॉय के सात-शिखर चुनौती में एक और बड़ी उपलब्धि है । श्री रॉय दिनांक 7 जनवरी, 2026 को दोपहर 2:00 बजे (स्थानीय समय) पर, तय समय से काफी पहले, 44 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई और -40°C के अत्यधिक कम तापमान, बर्फीले तूफ़ान और हिमपात का सामना करते हुए शिखर पर पहुँचे । नीचे उतरने से पहले वह 45 मिनट तक शिखर पर रहें ।
इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए, डॉ. डी. के. सुनील, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एचएएल ने कहा, ” श्री अरित्रा रॉय की माउंट एकोनकागुआ पर सफल चढ़ाई दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति और अटूट आत्मविश्वास की एक प्रेरणादायक कहानी है । एचएएल इस अभियान की प्रायोजकता करने पर गर्व महसूस करता है और श्री अरित्रा को इस विशिष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके भावी प्रयासों में लगातार सफलता हेतु कामना करता है ।”
श्री रॉय ने एचएएल को संबोधित अपने संदेश में कहा, “स्टोन सेंटिनल (माउंट एकोनकागुआ) पर चढ़ाई करना, एक-एक सांस में पतली एंडियन हवा लेना, विश्वास की परीक्षा थी और एक बहुत ही विनम्र पल था। मुझे गर्व है, मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ, और इस मिशन में मेरा साथ देने के लिए मैं हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का आभारी हूँ । इस चढ़ाई ने मेरी शारीरिक और मानसिक ताकत के हर हिस्से की परीक्षा ली, लेकिन हालात के हिसाब से ढलकर और अपनी सहज बुद्धि पर विश्वास करके, मैं इस सबसे मुश्किल चुनौती पर विजय प्राप्त कर सका । मैं यह पर्वतारोहण उन सभी को समर्पित करता हूँ जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कठोर मेहनत करते हैं।”




