4 फरवरी 2026

एएमसीए कार्यक्रम के संबंध में स्पष्टीकरण

एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम के बारे में विभिन्न मीडिया रिपोर्टें एचएएल के ध्यान में आई हैं । एचएएल को इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और इसलिए वह इस संदर्भ में इन रिपोर्टों पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है । एचएएल अपने सभी हितधारकों को सभी घटनाक्रमों से पूरी तरह अवगत कराने के लिए प्रतिबद्ध है ।

एचएएल यह दोहराना चाहता है कि उसके पास एक मजबूत निश्चित ऑर्डर बुक है, जो भविष्य में सुस्थिर राजस्व को दर्शाता है और इसके साथ ही वर्ष 2032 तक एक मजबूत उत्पादन तथा निष्पादन पाइपलाइन मौजूद है ।  

एचएएल एक साथ कई सामरिक कार्यक्रमों के साथ आगे बढ़ा रहा है, जिसमें इंडियन मल्टी रोल हेलिकॉप्टर (आईएमआरएच), एलसीए एमके2 और कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (सीएटीएस) शामिल हैं, जो इसकी तकनीकी क्षमताओं और दीर्घकालिक विकास संभावनाओं को और मजबूत करेगा । इन कार्यक्रमों के संबंध में उत्पादन कार्य वर्ष 2032 के बाद प्रारंभ होने की उम्मीद है ।

एचएएल ध्रुव एनजी, हिन्दुस्तान 228 और एसजे 100 जैसे प्लेटफार्मों के साथ नागरिक उड्डयन क्षेत्र के अपने पोर्टफोलियो में भी विविधता ला रहा है, जो राजस्व को बढ़ाएगा और भविष्य में सतत विकास प्रदान करेगा।

एचएएल के आधारभूत सिद्धांत मजबूत है और यह निरंतर निष्पादन के माध्यम से वर्ष-दर-वर्ष निरंतर विकास प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ।