पाउडर मेटलर्जी इकाई देश में ऐसी विशिष्ट इकाई है जो विमान अनुप्रयोगों के लिए कॉपर व आयरन आधारित मेटलो सिरेमिक फ्रिक्शन मटीरियल ब्रेकपैड, डिस्क और ऑर्गेनिक ब्रेकपैड की श्रेणी का उत्पादन करती है । सबसे कठोर उड़नयोग्यता आवश्यकताओं को पूरा करने के हेतु ब्रेक पैड विस्तृत परीक्षणों द्वारा उत्तीर्ण एवं विकसित किए गए हैं । डीजीएक्यूए और डीजीसीए ने सैन्य और नागरिक विमान ब्रेक पैड के अभिकल्प, विकास, विनिर्माण और परीक्षण के लिए यूनिट को मंजूरी दे दी है ।
उत्पाद श्रेणी :
ताम्र व लौह आधारित मेटेलो सेरामिक फ्रिक्शन पैड्स और रेसिन-आधारित ऑर्गानिक ब्रेक पैडों के विभिन्न माप व आकार ।
क्षमताएँ :
- प्रभाग द्वारा भारत के सशस्त्र बलों से प्रचालित अधिकांश विमानों के लिए ब्रेक पैड के विनिर्माण की पूरी तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है ।
