कम उम्र में जीवन में सत्यनिष्ठा, नैतिकता एवं नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के महत्त्व पर छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से, एचएएल के सतर्कता विभाग ने वर्ष 2014 में एचएएल स्कूलों में इंटीग्रिटी सर्कल की शुरुआत की। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सिफारिशों के आधार पर हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड में इंटीग्रिटी सर्कल शुरू किया गया था। एचएएल में इंटीग्रिटी सर्कल का उद्घाटन दिनांक 02/09/2014 को घाटगे कन्वेंशन हॉल में तत्कालीन अध्यक्ष एवं सीवीओ-एचएएल द्वारा किया गया था।
वर्ष 2014 से एचएएल स्कूलों में पूरे वर्ष इंटीग्रिटी सर्कल की निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं:
- दैनिक गतिविधियाँ : सत्यनिष्ठा से संबंधित उद्धरण और कहावत का वर्णन। इस कार्यकलाप के लिए नियमित स्कूल असेंबलियों में दो मिनट का समय आबंटित किया गया है।
- मासिक और त्रैमासिक गतिविधि : सतर्कता विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्रों को सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों, नैतिकता पर प्रस्तुति। इंटीग्रिटी सर्कल के छात्रों को संबोधित करने के लिए प्रख्यात वक्ताओं/अतिथियों को आमंत्रित करना, इंटीग्रिटी सर्कल के छात्रों को सत्यनिष्ठा, नैतिक मूल्यों, नैतिकता एवं सामाजिक सद्भाव पर पुस्तकों का वितरण।
- विशेष आयोजन : खेल मैदान पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के दौरान इंटीग्रिटी सर्कल के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करना ।
