सुश्री मनीषा चंद्रा गुजरात कैडर की 2004 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और वर्तमान में रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (एरोस्पेस) के पद पर कार्यरत हैं ।
उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री के अलावा प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज, लंदन से सार्वजनिक नीति और प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री भी प्राप्त की है ।
उन्होंने राज्य के तीन जिलों और पांच प्रमुख विभागों में कार्य किया है और विकास क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव है । सचिव (व्यय), वित्त विभाग, गुजरात सरकार के रूप में उन्होंने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल), गुजरात इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी (जीईटीसीओ), गुजरात राज्य वित्तीय सेवा लिमिटेड (जीएसएफएस) जैसे गुजरात के प्रमुख राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बोर्ड में भी कार्य किया है । उन्होंने सेवा प्रदान करने संबंधी सुधार के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग से संबंधित कई नागरिक-केंद्रित नई पहल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिन्हें नीति आयोग जैसे राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा विधिवत रूप से मान्यता दी गई है ।
कंपनी के किसी भी अन्य निदेशकों से इनका कोई संबंध नहीं है तथा इनेक पास कंपनी के 20 इक्विटी शेयर हैं ।
