श्री जयकृष्णन एस

  • मुख्य कार्यपालक अधिकारी (बेंगलूर कॉम्प्लेक्स)

श्री जयकृष्णन एस ने दिनांक 1 जुलाई, 2024 को बेंगलूर कॉम्प्लेक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व, उन्होंने एचएएल के एयरक्राफ्ट, आईजेटी (इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर) एवं एएससी (एयरपोर्ट सर्विसेज सेंटर) प्रभागों के महाप्रबंधक के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने टीकेएम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, केरल विश्वविद्यालय, भारत से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बी.टेक पूरा करने के बाद, वर्ष 1989 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में एचएएल में अपना कैरियर शुरू किया।

एरोस्पेस एवं रक्षा उद्योग में 35 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाले पेशेवर, उत्पादन इंजीनियरिंग, आईटी, आपूर्ति श्रृंखला, विमान असेंबली, ग्राहक सेवा, परियोजना प्रबंधन, विपणन एवं व्यवसाय विकास जैसे विभिन्न कार्यकलापों में कार्य कर चुके हैं।  

श्री जयकृष्णन एस ने हॉक कार्यक्रम की बैच-II के लिए असेंबली का नेतृत्व करते हुए हॉक एमके132 एडवांस्ड जेट ट्रेनर के उत्पादन में अपना महत्तपूर्ण योगदान दिया और भारतीय वायु सेना एवं नौसेना को सभी हॉक की सफलतापूर्वक आपूर्ति की गई। उन्होंने दूसरी एलसीए उत्पादन लाइन की स्थापना हेतु एयरक्राफ़्ट प्रभाग का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में प्रथम एलसीए एमके 1ए का उत्पादन हुआ।

उन्होंने संयुक्त उद्यम सफ्रान-एचएएल एयरक्राफ्ट इंजन्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया  और एरोस्पेस एंड एविएशन सेक्टर स्किल काउंसिल के नामित निदेशक के रूप में पद सँभाला है।

वह कंपनी में कोई शेयर नहीं रखते हैं।