श्री एम सत्यनारायण

  • मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपसाधन कॉम्प्लेक्स

श्री एम सत्यनारायण ने डी.एम.एस.एस.वी.एच. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मछलीपट्टनम, नागार्जुन विश्वविद्यालय, भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक. तथा वर्ष 1993 में आईआईटी मद्रास से एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में एम.टेक. पूरा किया ।

उन्होंने बी.टेक की शिक्षा पूरी करने के पश्चात् 1989 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में एचएएल में अपना कैरियर शुरू किया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (उपसाधन कॉम्प्लेक्स) के रूप में कार्यभार संभालने से पूर्व उन्होंने एचएएल के उपसाधन प्रभाग, लखनऊ एवं एवियॉनिक्स प्रभाग, हैदराबाद के महाप्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान कीं ।   

श्री एम सत्यनारायण ने वैमानिकी एवं उपसाधनों के विकास के क्षेत्र में 30 से भी अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, रूसी, पश्चिमी एवं स्वदेशी प्लेटफार्मों पर व्यापक रूप से कार्य किया है, जिसमें पुराने बेड़े से लेकर अत्याधुनिक उन्नत और भावी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।   

उनके महत्त्वपूर्ण योगदानों में एईएसए रेडार और एलसीए एमके1ए तथा जगुआर डैरिन III विमानों के ईडब्ल्यू सूइट के लिए क्षमता विकास, विदेशी ओईएम से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) का कार्यान्वयन और डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के सहयोग से स्वदेशी क्षमताओं में प्रगति करने  जैसे कार्यकलाप शामिल हैं । उन्होंने सीआईटी, एलसीए-एमसी, डीएमजी, डीएएमएस, एमएनएस और आईआरएएम सहित एलसीए के लिए उन्नत स्वदेशी एवियॉनिक्स प्रणालियों के लिए विनिर्माण संबंधी सुविधाएं स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्वदेशी उन्नति के अलावा, उन्होंने सुखोई-30 विमान के रूसी मूल के एवियॉनिक्स के लिए विनिर्माण और मरम्मत-ओवरहाल (आरओएच) सुविधाओं के विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें फ्लाई-बाय-वायर (एफबीडब्ल्यू) प्रणाली जैसी विशिष्ट प्रौद्योगिकियां भी शामिल हैं।

आईटी सक्षमता के प्रबल समर्थक के रूप में, उन्होंने व्यापार प्राप्य, पूँजीगत व्यय, जीईएम खरीद, उत्पादन एवं बिक्री की कुशल निगरानी के लिए आईटी उपकरणों के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभायी है ।

वर्तमान में, श्री एम सत्यनारायण सोसाइटी ऑफ इंडियन एरोस्पेस टेक्नोलॉजीज एंड इंडस्ट्रीज (एसआईएटीआई) के कार्यकारी परिषद के सदस्य के रूप में कार्य करते हुए एचएएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नैनी एरोस्पेस लिमिटेड (एनएईएल) के बोर्ड में नामिती निदेशक के पद पर कार्यरत हैं ।

कंपनी में इनकी कोई शेयरधारिता नहीं है ।