5 फरवरी 2026

एलसीए एमके1ए की सुपुर्दगी के संबंध में स्पष्टीकरण

एलसीए एमके 1 ए की ग्राहक को सुपुर्दगी की स्थिति के संबंध में एचएएल अपने सभी हितधारकों को स्पष्ट करना चाहता है।

एचएएल यह पुष्टि करता है कि पाँच एयरक्राफ़्ट सुपुर्दगी हेतु पूरी तरह से तैयार हैं, जिसमें सहमत विनिर्देशों के अनुसार प्रमुख अनुबंधित क्षमताओं को शामिल किया गया है । इसके अतिरिक्त नौ एयरक्राफ़्ट पहले ही बनाए गए हैं और उड़ान भर चुके हैं । जीई से इंजन प्राप्त होने पर, इन एयरक्राफ़्ट को सुपुर्दगी हेतु तैयार किया जाएगा ।

पहचान किए गए सभी अभिकल्पन एवं विकास संबंधी मुद्दों को शीघ्रता के साथ सुलझाया जा रहा है । एचएएल अपने एयरक्राफ़्ट की यथाशीघ्र सुपुर्दगी करने के लिए भारतीय वायुसेना के साथ सक्रिय रूप से चर्चा कर रहा है । 

एचएएल को आज की दिनांक तक जीई से पाँच इंजन प्राप्त हुए हैं । जीई से आपूर्ति की स्थिति सकारात्मक है, और भावी सुपुर्दगी संबंधी स्थिति एचएएल की सुपुर्दगी योजनाओं के अनुरूप     है ।

एचएएल आश्वस्त करता है कि वह वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए से संबंधित निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करेगा ।