दुबई एयर शो 2025: एचएएल एवं हेन्सोल्ड्ट के बीच एडवांस्ड हेलिकॉप्टर ऑब्सटेकल अवॉइडेंस सिस्टम (ओएएस) के लिए सामरिक भागीदारी हेतु हस्ताक्षर
दुबई/बेंगलूरु, 19 नवंबर, 2025 : एचएएल ने दुबई हो रहे एयर शो 2025 के दौरान ही हेन्सोल्ड्ट (HENSOLDT) सेन्सर्स जीएमबीएच, जर्मनी के साथ हेलिकॉप्टर प्लेटफॉर्म के लिए ऑब्सटेकल अवॉइडेंस सिस्टम (ओएएस) और डिग्रेडेड विज़ुअल एनवायरनमेंट (डीवीई) के मैन्युफैक्चरिंग एवं रिपेयर क्षमता सहित अभिकल्पन संबंधी प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) तथा बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के हस्तांतरण संबंधी संविदा पर हस्ताक्षर किए ।
श्री रवि के, निदेशक (प्रचालन), एचएएल; श्री अंदलीब शादमान, इंडिया रिजन के हेन्सोल्ड्ट बिजनेस डेवलपमेंट के प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में श्री रवि प्रकाश, अधिशासी निदेशक (एचएएल कोरवा) और श्री यूजेन मैयर, सेल्स हेड, एयरबोर्न सॉल्यूशंस, हेन्सोल्ड्ट द्वारा इस संविदा पर हस्ताक्षर किए गए ।
डॉ. डी. के. सुनील, सीएमडी, एचएएल ने कहा, “यह साझेदारी भारत में डिग्रेडेड विजुअल एनवायरनमेंट (डीवीई) प्रणालियों सहित ऑब्सटेकल कोलिज़न अवाइडंस प्रणालियों के लिए प्रौद्योगिकी के विकास हेतु स्वदेशी इकोसिस्टम को बढ़ाएगी। इस करार से यह सुनिश्चित होगा कि भारत लिडार आधारित (LiDAR-based) हेलिकॉप्टर ऑब्सटेकल अवॉइडेंस सिस्टम का विकास तथा उसका स्वामित्व हासिल करेगा – जो कि एक उन्नत क्षमता है और इसमें कुछ ही देश माहिर हैं। एचएएल एवं हेन्सोल्ड्ट ओएएस और डीवीई के निर्यात की संभावना को ध्यान में रखते हुए इस प्रणाली के अभिकल्पन, विनिर्माण, एकीकरण एवं परीक्षण पर सहयोगात्मक रूप से कार्य करेंगे ।”
