21 दिसम्बर 2025

फिट इंडिया वॉकथॉन के साथ एचएएल स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

बेंगलुरु, 21 दिसंबर, 2025 : एचएएल ने आज बेंगलूरु में फिट इंडिया वॉकथॉन के साथ अपने 86वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया, जिसमें संगठन द्वारा स्वास्थ्य, एकता और उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई गई । डॉ. डी के सुनील, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एचएएल ने श्री बरेण्य सेनापति, निदेशक (वित्त), श्री रवि के, निदेशक (प्रचालन) एवं श्री एम जी बालासुब्रमण्य, निदेशक (मानव संसाधन) की उपस्थिति में वॉकथॉन का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम में बेंगलूरु के प्रभागों के लगभग 1000 कर्मचारियों ने भाग लिया । वॉकथॉन में विशेष अतिथि के रूप में सुश्री श्रेयांका पाटिल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी, राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम, और श्री अरित्रा रॉय, एवरेस्ट सम्मिटिर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी ।

इस अवसर पर, डॉ. डी के सुनील, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने एक कुशल पर्वतारोही और एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाले श्री अरित्रा रॉय के दक्षिण अमेरिका के पर्वतारोहण अभियान को भी हरी झंडी    दिखाकर रवाना किया । श्री अरित्रा अपने सेवन-समिट चैलेंज के तहत दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकोनकागुआ पर चढ़ेंगे ।

“एचएएल हमेशा से साहस, उत्कृष्टता और साहसिक कार्यों की भावना के साथ खड़ा रहा है । हम अपने 86 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एचएएल को ऐसे असाधारण प्रयासों को बढ़ावा देने पर गौरवान्वित हैं, जो आगे बढ़ने की क्षमता, नेतृत्व और चुनौतियों से निपटने की क्षमता रखते हों । एचएएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. डी के सुनील ने कहा “हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं ।”

एचएएल दिवस हर वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है । इस वर्ष, न्यू एचएएल मैनेजमेंट एकेडमी कैंपस में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा, साथ ही एचएएल के सभी प्रभाग एवं कार्यालयों में भी इसे मनाया जाएगा ।