11 जनवरी 2026

माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में एचएएल स्टॉल का अवलोकन ; एचएएल द्वारा एमएसएमई की भागीदारी का प्रदर्शन

दिनांक 11 जनवरी, 2026, राजकोट/बेंगलूरु : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के साथ, राजकोट, गुजरात में दिनांक 11-15 जनवरी, 2026 तक चल रहे वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन में हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के स्टॉल का अवलोकन किया । इस अवसर पर मिग कॉम्प्लेक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री साकेत चतुर्वेदी भी उपस्थित थे ।

एचएएल स्टॉल में एलसीए एमके1ए, एलसीए एमके2, सु-30 एमकेआई (ब्रह्मोस-फिटेड), ध्रुव एएलएच, स्वदेशी एयरक्राफ्ट कंपोनेंट्स और सिस्टम्स के स्केल मॉडल को प्रदर्शित किया गया है । एचएएल इस कार्यक्रम के दौरान रीजनल एमएसएमई कॉन्क्लेव में भी भाग लेगा ।