वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो 2024 : एचएएल द्वारा स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने हेतु अपने उत्पादों का प्रदर्शन
जनवरी 8, 2024 : दि.09 से 13 जनवरी तक गांधीनगर, गुजरात में आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो 2024’ के दसवें एडिशन में सहभागिता हेतु एचएएल पूर्ण रूप से तैयार है। श्री सी. बी. अनंतकृष्णन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त कार्यभार) ने कहा, “एचएएल इस कार्यक्रम के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत पर बल देते हुए भारतीय उद्यगों की क्षमताओं की तलाश करेगा।“
एचएएल स्टॉल का प्रमुख आकर्षण सु-30 एमकेआई होगा, जिसमें भारत में विनिर्मित एयर-टू-ग्राउंड ब्राहमोस मिसाइल के एकीकरण हेतु स्वदेशीकृत रूप में संशोधन किया गया है। इस मिसाइल का वजन 2500 कि.ग्रा. है और इसकी रेंज 300 कि.मी. है।
एचएएल ने अब तक 220 सु-30 एमकेआई एयरक्राफ़्ट का विनिर्माण एवं 100 से अधिक सु-30 एमकेआई की ओवरहॉलिंग की है।
एचएएल का प्रचंड-लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ़्ट (एलसीएच) स्टैटिक डिस्प्ले पर होगा। यह निजी क्षेत्रों की सहभागिता से निर्मित भारतीय उत्पाद है, एलसीएच विश्व का एकमात्र हेलिकॉप्टर है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए 5000 मीटर (16,400 फीट) की ऊँचाई पर हथियार एवं ईंधन के काफी भार के साथ लैंड एवं टेक-ऑफ कर सकता है।
एचएएल ने स्वदेशीकरण हेतु 100 से अधिक महत्त्वपूर्ण उत्पादों की पहचान की है और इसमें से कुछ उत्पाद इस शो में प्रदर्शित किए जाएंगे । सु-30, एलसीए, एएलएच डब्ल्यूएसआई, एचटीटी 40 एवं डीओ-228 के अलावा, एचएएल भारतीय उद्यमों के मूल सामर्थ्य एवं क्षमताएँ, महत्त्वपूर्ण पुर्जें, एग्रीगेट्स, एलआरयू, सामग्रियों एवं उपयोग्य वस्तुओं के स्वदेशीकरण में अवसरों को प्रदर्शित करेगा। इस शो के दौरान, एचएएल भविष्य की संभावनाओं का द्वार खोलने के लिए भारतीय उद्योगों के साथ चर्चा कर एरोस्पेस इकोसिस्टम को बल देने की रणनीतियों पर भी ध्यान केन्द्रित करेगा।
इस कार्यक्रम में एचएएल् के छ: विनिर्माण प्रभाग यानी एयरक्राफ्ट प्रभाग नासिक, इंजन प्रभाग कोरापुट, उपसाधन प्रभाग हैदराबाद एवं लखनऊ, परिवहन वायुयान प्रभाग, कानपुर एवं इंजन प्रभाग, बेंगलूरु शामिल हो रहे हैं।


