एयरक्राफ्ट ओवरहाल डिवीजन नासिक के पास प्रदान किए गए उत्पादों और सेवाओं के लिए ग्राहक संतुष्टि का इष्टतम स्तर सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण बुनियादी ढांचा, सुविधाएं और प्रणालियां हैं।
प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं:
स्थलीय मरम्मत
इस प्रभाग द्वारा भारतीय वायुसेना के मरम्मत डिपो पर वायुयानों की स्थलीय मरम्मत किए जाने हेतु स्थलीय मरम्मत टीम भेजी जाती है ।
दोष की जाँच-पड़ताल/न्यूनता विश्लेषण –
इकाईयों से समयपूर्व प्रत्याहरित रुप से प्राप्त पुर्जों को एकत्रित कर उनका अध्ययन किया जाता है एवं दोष/न्यूनताओं के कारणों की जाँच-पड़ताल की जाती है । इसी प्रकार के बारम्बार प्राप्त मामलों को गहन अध्ययन किया जाता है एवं भविष्य में ऐसे दोष/न्यूनताओं को कम किए जाने हेतु इकाईया में आशोधन किए जाते हैं ।
उत्पाद प्रशिक्षण
इस प्रभाग द्वारा उत्पादों का पूरी तरह उपयोग करने के उद्देश्य से ग्राहकों के लिए विशिष्ट क्षेत्रों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । इन कार्यक्रमों मे शस्त्र प्रणालियाँ, स्वचलित पाइलट प्रणालियाँ, विद्युत प्रणालियाँ एवं हाइड्रोलीक प्रणालियाँ सम्मिलित है ।
सेवा अभियंताओं की तैनाती
इस प्रभाग द्वारा ग्राहकों की आवश्यकताओं को करीब से जानने एवं समझने के लिए भारतीय वायुसेना के विभिन्न मरम्मत डिपो में सेवा अभियंताओ को तैनात किया जाता है । इन सेवा अभियंताओं से प्राप्त प्रतिपुष्टि के आधार पर, प्रभाग द्वारा उत्पादों का पूरी तरह उपयोग किए जान हेतु पर्याप्त सहायता प्रदान की जाती है ।
