प्रभाग में लेजर मापन उपकरण सहित दो अत्याधुनिक कंप्यूटरीकृत रिंग रोलिंग मिल हैं । ये रिंग मिल स्टील, निकेल, टाइटेनियम और एल्यूमीनियम जैसी विभिन्न सामग्रियों में सादे और प्रोफाइल वाले रोल्ड रिंग बनाने में सक्षम हैं । प्रभाग ग्लोबल सिविल एरोस्पेस, रक्षा और अन्तरिक्ष प्रयोगों हेतु रोल्ड रिंग्स की आपूर्ति करता रहा है ।

उत्पाद श्रेणी

मिल 1(100/63टी) मिल 2(400/200टी)
एलॉय ओडी (मि.मी.) एचटी (मि.मी.) आई/पी वज़न (कि.ग्रा.) ओडी (मि.मी.) एचटी (मि.मी.) आई/पी वज़न (कि.ग्रा.)
एल्यूमीनियम 3000 300 225 3500 500 1000
स्टील 2000 300 500 3000 500 2000
टाइटेनियम 1500 300 200 2000 500 500
निकेल 500 85 50 2000 500 250

क्षमताएँ

  • प्रीफॉर्म विनिर्माण, रोलिंग, तापोपचार व परीक्षण सहित रोल्ड रिंग्स के पूर्ण विनिर्माण के लिए प्रभाग के पास सम्पूर्ण सुविधाएं हैं ।
  • सुपर एलॉय सहित सभी रॉट एलॉय में रोल्ड रिंग्स का विनिर्माण
  • एल्यूमीनियम एलॉय के रिंग्स में अवशिष्ट तनाव से उन्मुक्ति के लिए रिंग का प्रसार या संपीड़न ।

Blog