
तटीय सुरक्षा और अन्य आवश्यक भूमिकाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और भारतीय नौसेना (आईएन) को 16 हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति हेतु मार्च 2017 के दौरान हस्ताक्षरित एक संविदा के तहत, एचएएल ने एकीकरण, व्यापक उड़ान परीक्षण (जमीन पर व पानी के ऊपर) और सर्टिफिकेशन ऑफ यूजर (आईसीजी और आईएन) द्वारा पहचानी गई प्रणालियां जैसे, समुद्री गश्ती रेडार / निगरानी व मौसम रेडार, शॉर्ट वेव इन्फ्रा रेड के साथ इलेक्ट्रो ऑप्टिकल पीओडी, आईआर क्षमताओं के साथ अधिकतम तीव्रता की सर्च लाइट, लाउड हैलर, ग्लास कॉकपिट, एएफसीएस, ऑटोमैटिकली डिप्लॉयबल इमर्जेन्सी लोकेटर ट्रांसमीटर, टीसीएएस, डेटा मॉडेम के साथ वी/यूएचएफ, आईएफएफ और एटीसी ट्रांसपोंडर्स, ऑटोमैटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम, सर्च व रेसक्यू होमर, 12.7 मिमी भारवाली मशीन गन, मेडिकल ईंटेंसिव केर इकाई (एमआईसीयू) और एएलएच एमके -III हेलिकॉप्टर के अन्य प्रणालियों जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों को प्रारंभ किया । जनवरी 2021 के दौरान सेमिलाक से प्रचालनीय अनुमति प्रदान की गई और तत्पश्चात् सभी 16 हेलिकॉप्टरों को प्रचालनीय उपयोग के लिए आईसीजी को सौंपा गया, इसके अलावा 16 हेलिकॉप्टरों में से 15 को भारतीय नौसेना के लिए सौंप दिया गया और शेष आईएन हेलिकॉप्टर को शीघ्र ही आपूर्ति किए जाने की उम्मीद है ।
हलका लड़ाकू हेलिकॉप्टर (“एलसीएच”) को भारतीय वायुसेना और भारतीय थलसेना युद्धक प्रचालनों के लिए एक समर्पित हलका हेलिकॉप्टर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अभिकल्पित किया गया है । एलसीएच में एक एरो फ्यूजलेज है, जिसमें पायलट और सह-पायलट / गनर टंडेम कॉन्फ़िगरेशन में स्थापित हैं और बेहतर कार्यकाल के लिए कई प्रच्छन्न विशेषताएँ, आर्मर प्रोटेक्शन, रात में हमला करने की क्षमता और क्रैशवर्थी लैंडिंग गियर आदि से युक्त हैं । हेलिकॉप्टर में टर्रेट गन, रॉकेट, एयर-टू-एयर मिसाइल, एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल, बॉम्ब्स आदि जैसे हथियारों को ले जाने की क्षमता है । एलसीएच प्रमाणित है और इसके आईएएफ संस्करण (प्रचण्ड) के लिए अगस्त 2017 में तथा सेना संस्करण के लिए फरवरी 2019 के दौरान प्रचालनीय अनुमति प्रदान किया गया है ।


मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर (एम एल एच):
भारतीय वायुसेना और भारतीय थलसेना की आवश्यकता को पूरा करने के लिए 13 टन श्रेणी के भारतीय बहु -भूमिका हेलिकॉप्टर (आईएमआरएच) के अभिकल्पन व विकास के माध्यम से मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर की श्रेणी में आरडब्ल्यूआरडीसी की अगली बड़ी चुनौती भी है । इसी तरह, भारतीय नौसेना के लिए 12.5 टन श्रेणी के डेक बेस्ड मल्टी-रोल हेलिकॉप्टर (डीबीएमआरएच) को विकसित किया जा रहा है, जिसमें शिप-डेक प्रचालन के लिए ब्लेड फोल्डिंग की सुविधा होगी । आईएमआरएच का प्रारंभिक अभिकल्पन लगभग पूरा हो चुका है और डीबीएमआरएच के विन्यास का अध्ययन पूरा होने को हैं । भारत सरकार की वर्तमान योजनाओं के अनुसार, आईएमआरएच एवं डीबीएमआरएच को निजी क्षेत्र की सहभागिता के साथ एसपीवी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा ।
रोटरी मानवरहित एरियल वेहिकल (आरयूएवी):
आरडब्ल्यूआर एंड डीसी, वर्तमान में मुख्य रूप से भारतीय थलसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रोटरी यूएवी के अभिकल्पन पर काम कर रहा है, जो 5.5 किमी की ऊंचाई पर 20-30 किलो के पेलोड को उठाने की क्षमता रखता हो । कुछेक संशोधनों से इस प्लेटफॉर्म का उपयोग नौसेना (या आईएएफ) द्वारा समुद्री स्तर की स्थितियों में विशिष्ट भूमिकाओं को पूरा करने के लिए भी किया जा सकता है, जहाँ पेलोड क्षमता लगभग 60 किलो का होगा ।
अपग्रेडेड ध्रुव सिविल हेलिकॉप्टर (एएलएच):
आरडब्ल्यूआर एंड डीसी वर्तमान में अपग्रेडेड ध्रुव सिविल हेलिकॉप्टर पर काम कर रहा है । इसमें अत्याधुनिक ग्लास कॉकपिट, स्वचालित उड़ान नियंत्रण प्रणाली, एकीकृत डायनामिक प्रणाली, सक्रिय कंपन प्रणाली, क्रैशवर्दी स्ट्रक्चर आदि विशेषताएँ निहित है ।
इस हेलिकॉप्टर का उपयोग भारत सरकार की उड़ान योजना, हेलि-पर्यटन, कानून प्रवर्तन, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं (एयर एम्बुलेंस भूमिका) के भाग के रूप में आवागमन भूमिका हेतु किया जा सकता है, जहां पर फिक्स्ड विंग विमान को तैनात नहीं किया जा सकता है ।
यह हेलिकॉप्टर प्रतिकूल जलवायु और भू-भाग की विपरीत परिस्थितियों में काम करने में सक्षम है; गर्म और ठंडा मौसम, उच्च तुंगता और रेतीले वातावरण और रात के प्रचालन में भी सक्षम है।
वर्तमान में, उड़ान परीक्षण किया जा रहा है, परीक्षण पूरा होने पर शीघ्र ही डीजीसीए का प्रमाणन मिलने की संभावना है ।
हलका उपयोगिता हेलिकॉप्टर – सिविल (एलयूएच – सिविल):
आरडब्ल्यूआर एंड डीसी, एचएएल ने उभरते सिविल हेलिकॉप्टर बाजार (3 टन श्रेणी में देशी और निर्यात बाजार दोनों) की आवश्यकता को पूरा करने के लिए एलयूएच सैन्य संस्करण की एक शाखा के रूप में एलयूएच सिविल संस्करण का प्रमाणन का कार्य प्रारंभ किया है ।
इस प्रमाणन कार्य को सीएआर-21 के अनुसार डीजीसीए द्वारा किया जा रहा है । एलयूएच सिविल संस्करण एक बहु-भूमिका हेलिकॉप्टर है, जो सर्वोत्तम श्रेणी के विशेषताओं के साथ उपयोगिता, हेलि पर्यटन, एयर एम्बुलेंस भूमिकाओं के लिए उपयुक्त है । हाई डेनसिटी युटिलिटी भूमिका में, एलयूएच उच्च तुंगता तक कार्गो सहित 7 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है । इस हेलिकॉप्टर को वीएफआर और आईएफआर दोनों प्रचालनों के लिए प्रमाणन प्राप्त करने के लक्ष्य से बनाया गया है ।
हाल ही में, आरडब्ल्यूआर एंड डीसी को एलयूएच सिविल संस्करण के प्रोटोटाइप के आंतरिक विनिर्माण की सुविधा के लिए डीजीसीए द्वारा उत्पादन संगठन अनुमोदन (पीओए) प्रदान किया गया है । इस प्रोजेक्ट ने चरण-I को पूरा कर प्रोटोटाइप बनाना प्रारंभ किया है ।
डीजीसीए प्रमाणन के पश्चात, इस भार श्रेणी के हेलिकॉप्टरों में एलयूएच सिविल संस्करण आयात का विकल्प तथा निर्यात में अर्जक बन जाएगा ।









