इस संस्करण का उद्देश्य प्रचालनीय एवं लड़ाकू क्षमताओं, उत्तरजीविता और रखरखाव को बढ़ाना है । एमके 1ए में नियोजित क्षमताओं में शामिल हैं; एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक्ल्ल स्कैन्ड एरे (एईएसए) रेडार, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट (ईडब्ल्यूएस), (ए4एम) एवं (बीवीआर) मिसाइलों और एयर-टू-एयर रिफ़्यूलिंग का एकीकरण। विमान को और अधिक क्षमताएं प्रदान करने के लिए मौजूदा ऑनबोर्ड एवियोनिक्स के साथ कम्बाइंड इंटेरोगटर एंड ट्रांसपांडर (सीआईटी), सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो (एसडीआर) और ऑपरेटिंग डाटा लिंक (ओडीएल) को एकीकृत करने का भी प्रस्ताव है।
