एमएएलई यूएवी ‘तापस’ (टैक्टिकल एयरबोर्न प्लेटफॉर्म फॉर एरियल सर्विलांस) को ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन पर वास्तविक समय डेटा प्रेषित करके खुफ़िया, निगरानी एवं टोही (आईएसआर) भूमिकाओं के लिए भारतीय सशस्त्र सेनाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया जा रहा है। इसका उपयोग प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता करने जैसे सिविल उद्देश्य के लिए भी किया जा सकता है । यह मध्यम और लंबी दूरी के इलेक्ट्रो-ऑप्टिक (एमआरईओ एवं एलआरईओ) सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक और संचार खुफिया (ईएलआईएनटी एंड सीओएमआईएनटी) प्रणाली, सिंथेटिक एपर्चर और समुद्री गश्ती (एसएआर एवं एमपीएआर) रेडार जैसे कई प्रकार के पेलोड ले जा सकता है; इसके अतिरिक्त, यह आईएफएफ, टीसीएएस, यूसीआर जैसे स्थितिपरक जागरूकता पेलोड को भी ले जा सकता है।
