विभाग की उपलब्धियां

भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण

एचएएल के भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण का सख़्ती से अनुपालन किया गया। भूमि अभिलेखों की सूची बनाने, डेटा कैप्चर करने, नए रिकॉर्ड एवं सॉफ्ट कॉपी जोड़ने की प्रोग्रामिंग को विभाग स्तर पर ही विकसित किया गया एवं दस्तावेजों की स्कैनिंग को आउटसोर्स किया गया । एचएएल संपदा संबंधी रिकॉर्ड के लगभग 9043 पृष्ठों का डिजिटलीकरण किया गया है, जिसमें राजपत्र अधिसूचनाएं, पुरस्कार प्रतियां, आरटीसी, हैंडिंग/टेकिंग ओवर प्रमाणपत्र एवं गांव के नक्शे शामिल हैं।

अस्पताल प्रबंधन प्रणाली

सतर्कता विभाग के पास कर्मचारियों द्वारा दवाओं की खरीद (एनआईएस/एनआईपी) पर प्रतिपूर्ति के लिए झूठे दावे प्रस्तुत किए जाने के संबंध में कई मामले सामने आए थे। यह महसूस किया गया कि एचएएल अस्पताल परिसर के अंदर स्थित एक प्रतिष्ठित फार्मेसी द्वारा दवाएं बिना किसी कठिनाई के प्राप्त की जा सकेंगी । इससे कर्मचारियों द्वारा झूठे दावों के कदाचार की गुंजाइश पर भी अंकुश लगेगा। सतर्कता विभाग द्वारा की गई सिफारिशों को प्रबंधन द्वारा सहमति दी गई है और एचएएल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य इकाई, बेंगलूरु में इन-हाउस फार्मेसी (अपोलो फार्मेसी) की स्थापना की गई ।

वीडियो ट्यूटोरियल

एचएएल कर्मचारियों के बीच जागरूकता लाने हेतु ‘तेजस टॉक’ के नाम से एक वीडियो ट्यूटोरियल शुरू किया गया था । 10-15 मिनट की अवधि के प्रत्येक वीडियो में किसी विशेष विषय पर सुस्पष्ट एवं प्रासंगिक जानकारी होती है। इनका उपयोग सतर्कता अधिकारी (वीओ) द्वारा प्रासंगिक सत्रों का संचालन करते समय किया जाएगा। अब तक निम्नलिखित विषयों पर वीडियो जारी किए गए हैं :

  • शिकायत निपटान नीति ;
  • सतर्कता दृष्टिकोण ;
  • आरटीआई ;
  • सार्वजनिक खरीद में अनियमितताएं।

निवारक सतर्कता कार्यकलाप एवं प्रणालीगत सुधार संबंधी उपाय

नियमित निवारक सतर्कता जांच/कार्य संपन्न किए गए हैं। सतर्कता संवीक्षा/जांचों के परिणामस्वरूप प्रबंधन को कार्यान्वयन हेतु प्रणालीगत सुधार संबंधी उपाय सुझाए गए हैं, जिन पर उपयुक्त कार्यान्वयन के लिए विचार किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा कार्यान्वित कुछ सिफारिशें/प्रणालीगत सुधार उपाय निम्नवत हैं ;

  • पारगमन बीमा कवरेज के लिए मद के मूल्य की घोषणा करने की पद्धति को सुव्यवस्थित किया    गया ।
  • स्वदेशी एवं विदेशी निविदाओं पर लागू पूंजीगत मदों के लिए खरीद मैनुअल में निर्दिष्ट भुगतान शर्तों की समीक्षा।
  • लंबित खरीद आदेशों की समीक्षा जहां मद अस्वीकार कर दिए गए थे, प्रतिस्थापन के लिए लंबित और मशीनों की स्थापना लंबित थी। सभी लंबित खरीद आदेशों के तार्किक निष्कर्षों का अभियान।
  • सामग्री की पर्याप्तता तैयार करने और कच्चे माल को जारी करने हेतु दिशानिर्देश जारी करना।
  • रायल्टी के भुगतान में प्रणालीगत सुधार लाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करना।
  • विभागीय जांच पूरी करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करने के लिए जांच अधिकारियों एवं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी की नियुक्ति के लिए दिशा-निर्देश अधिसूचित किए गए ।
  • संवेदनशील विभागों/क्षेत्रों/अनुभागों में तैनात कर्मचारियों के स्थानांतरण/कार्य चक्रावर्तन से संबंधित दिशानिर्देशों की समीक्षा कर प्रस्तुत करना।
  • प्रक्रियाधीन विभागीय जाँच के दौरान प्रस्तुतकर्ता अधिकारी द्वारा पालन किए जाने वाले दिशानिर्देश/अनुदेश जारी करना ।
  • लागू आवास किराए के भुगतान के साथ सीमित अवधि के लिए बड़े आवास की आवश्यकता के आधार पर अतिरिक्त क्वार्टरों के आबंटन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी करना।
  • सतर्कता मामलों के शीघ्र निपटान के लिए दिशा-निर्देश जारी करना – अनुशासनिक कार्यवाही।
  • अस्वीकृति भत्तों के संबंध में शेल्फ लाइफ कच्चे माल की अधिप्राप्ति को युक्तिसंगत बनाने के लिए सामग्री पर्याप्तता तैयार करने और कच्ची सामग्री जारी करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करना एवं कच्चे माल के मालसूची प्रबंधन पर बेहतर नियंत्रण रखना।
  • सुरक्षा विभाग द्वारा नॉन रिटर्नेबल गेट पासों की निगरानी की प्रणाली का कार्यान्वयन।
  • बाहरी एजेंसियों को आवंटित क्वार्टर के लंबित भुगतानों के लिए ऑनलाइन निगरानी प्रणाली का कार्यान्वयन।

प्रबंधन के साथ संरचित बैठक

लंबित अनुशासनिक मामलों की प्रगति की निगरानी करने के लिए प्रबंधन के साथ संरचित बैठकें (प्रभाग /कॉम्प्लेक्स/ मुख्यालय स्तर पर) आयोजित की जाती हैं। नई रिपोर्टिंग प्रणाली अर्थात् फोर-पार्ट रिपोर्ट की शुरूआत, मामलों पर कार्रवाई करने में होने वाले विलंब के चरणों का पता लगाने और कार्रवाई में शीघ्रता लाने के लिए संबंधित प्राधिकारियों के साथ आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई करने में सहायक रही है। इस पहल से सतर्कता मामलों के समापन में लगने वाले समय में काफी कमी आई है।

प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना – सतर्कता के लिए आईटी प्लेटफॉर्म

एचएएल के पास लगभग 24698 (सितंबर 2022 तक) की जनशक्ति है और एक वर्ष में औसतन 18000 सतर्कता मंजूरी जारी की जाती हैं । कार्यवाही में लिए लगनेवाले समय को कम करने हेतु, प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के एक भाग के रूप में ऑनलाइन सतर्कता मंजूरी (ओएलआईवी) की शुरुआत की गई थी। विभिन्न प्रयोजनों के लिए अनिवार्य सतर्कता अनापत्ति संबंधी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। यह नई प्रणाली पारदर्शिता, सटीकता, गोपनीयता, प्रक्रिया हेतु न्यूनतम समय सुनिश्चित करती है और वास्तविक समय की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करती है। यह पर्यावरण के अनुकूल भी है।

ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली

एचएएल के सतर्कता विभाग के पास ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली है, जिससे मामलों पर कार्रवाई  करने तथा निष्कर्ष तक पहुँचने में लगने वाले विलंब को कम कर दिया है और जहां भी आवश्यक हो, समय पर निवारक कार्रवाई की जा रही है ।

नवीनतम पहल/गतिविधियां

  • सिस्टम अध्ययन
  • सतर्कता प्रकाशन – मार्ग दर्शन
  • सतर्कता प्रकाशन – विश्लेषण
  • सतर्कता जागरूकता सत्रों का आयोजन
  • मासिक व्याख्यान/अचीवर सीरीज़
  • इंटीग्रिटी क्लबों में सतर्कता सत्र

 

Achievements of HAL-Vigilance department during the FY 2024-25
Size
554.34 KB