आईएसओ प्रमाणन

एचएएल में सतर्कता विभाग, आईएसओ 9001-2015 सर्टिफिकेशन का अनुपालक एवं इस सर्टिफिकेशन से प्रत्यायित है। सतर्कता तंत्र की सभी प्रक्रियाएँ कोडिफ़ाइड हैं तथा निम्नलिखित ‘गुणवत्ता नीति’ एवं ‘गुणवत्ता उद्देश्यों’ द्वारा तथा संचालित हैं ।  

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के सतर्कता विभाग की गुणवत्ता नीति, विश्वास, सत्यनिष्ठा एवं दक्षता के साथ परिणामोन्मुखी गुणवत्ता भ्रष्टाचार विरोधी सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों की संपूर्ण संतुष्टि प्राप्त करना है।

गुणवत्ता उद्देश्य

-> सभी लागू नियामक अपेक्षाओं को पूरा करते हुए निरपेक्ष व्यावसायिक क्षमता एवं ईमानदारी के माहौल में, सभी भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दों को विवेकपूर्णता एवं शीघ्रता के साथ ध्यानपूर्वक ग्राहकों की ज़रूरतों एवं अपेक्षाओं को पूरा करना।

-> विश्वास, सत्यनिष्ठा, दक्षता एवं समय पर कार्य-समाप्ति के साथ भारत सरकार, सीबीआई, सीवीसी एवं एचएएल की नीतियों/दिशानिर्देशों के अनुरूप भ्रष्टाचार विरोधी सेवाओं में गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के उच्चतम मानक को कायम रखते हुए उसे बनाए रखना।

-> सभी कर्मचारियों द्वारा पारदर्शिता एवं शीघ्रता के अनुपालन की दृष्टि से भारत सरकार, सीवीसी एवं  एचएएल की नीतियों और मानदंडों के अनुरूप उनके सुनिश्चयन हेतु कंपनी की विभिन्न प्रणालियों एवं प्रक्रियाओं की गंभीरतापूर्वक जांच करना।

-> भ्रष्टाचार विरोधी सेवाओं में संपूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर सुधार के लिए प्रयास करना।