-
वर्ष 1969 में स्थापित एचएएल प्रबंध अकादमी (एचएमए) ने वर्ष 2019 में अपनी स्वर्ण जयंती मनाई। एचएमए, हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर एरोस्पेस टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना योगदान देता आ रहा है और वर्ष 2020 में एविएशन मैनेजमेंट में 24 माह के पूर्णकालिक पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन एविएशन मैनेजमेंट तथा पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन प्रोडक्शन मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम संचालन के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा अनुमोदन प्राप्त हुआ है ।
पुनर्वास महानिदेशक (डीजीआर) हेतु कार्यक्रम – एग्ज़ीक्यूटिव प्रोग्राम इन एविएशन टेक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
एचएमए एरोस्पेस के क्षेत्र में कैरियर के इच्छुक बाह्य इंजीनियरिंग स्नातकों एवं कार्यपालकों के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम प्रस्तावित कर रहा है :
स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम : वर्ष 2020 में एविएशन मैनेजमेंट में 24 माह का पूर्णकालिक पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन एविएशन मैनेजमेंट तथा पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन प्रोडक्शन मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम संचालन हेतु एआईसीटीई द्वारा अनुमोदन प्राप्त हुआ है । इन सभी कार्यक्रमों को औद्योगिक अनुभव एवं लाइव प्रोजेक्ट के साथ प्रस्तावित किया जाता है ।
संपर्क:
- एचएएल प्रबंध अकादमी प्रवेश कार्यालय : 080 25400091 / 9561574831/ 9686033800
- ईमेल : hma@hal-india.co.in / hmapgdm2022@gmail.com
इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए कार्यक्रम:
- इंजीनियरिंग छात्रों के लिए वैकल्पिक विषय : एचएमए ने अंतिम सेमेस्टर के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं एरोस्पेस शाखाओं के लिए वैकल्पिक विषयों को डिजाइन किया है। इंजीनियरिंग कॉलेजों की विशिष्ट आवश्यकता के आधार पर एचएमए वैकल्पिक विषयों को विकसित कर सकता है । इच्छुक इंजीनियरिंग कॉलेज संपर्क कर सकते हैं :
अधिशासी निदेशक
एचएएल प्रबंध अकादमी,
दोड्डनक्कुंदी मेन रोड, मारतहल्ली,बेंगलूरु-560037. दूरभाष : 080 – 2540 0428
सभी कार्यक्रम दोड्डनक्कुंदी मेन रोड, मारतहल्ली, बेंगलूरु-560037 में स्थित एचएमए न्यू कैंपस में आयोजित किए जाते हैं।
एचएमए न्यू कैंपस दोड्डनक्कुंदी मेन रोड, मारतहल्ली, बेंगलूरु-560037 में स्थित है। एचएमए न्यू कैंपस में अत्याधुनिक कक्षाएं, चर्चा/ब्रेक अवे हाल्स, सम्मेलन सभागृह, कंप्यूटर सेंटर, ग्रंथालय, हॉस्टल आवास, 800 सीट का सम्मेलन सभागृह, इनडोर एवं आउटडोर खेलों की सुविधा से युक्त स्पोर्ट्स ब्लॉक, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मेडिटेशन हॉल तथा 500 लोगों की क्षमता वाला एक कैफेटेरिया शामिल है।
गूगल मानचित्र पर एचएमए का लोकेशन देखें

