हमारा लोगो

इस लोगो में तीन आंखें होती हैं। इसकी बाईं आंख, जहां एक ओर इसके दृष्टिकोण सिद्धांत को दर्शाती है, वहीं दाहिनी आंख इसके विपरीत दृष्टिकोण यानी विरोधी सिद्धांत को अभिव्यक्त करती है। पारखी आँख, (अंत:दृष्टि अथवा तीसरी आँख) ही सतर्कता-दृष्टि है।
हमारी पौराणिक कथाओं के अनुसार, तीसरे नेत्र को दृष्टि एवं पूर्वज्ञान के साथ जागृत होने का प्रतीक माना गया है। परंपरागत रूप से यह एक ऐसा ज्ञान-चक्षु है, जो इस तंत्र को सूक्ष्म एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण दोनों ही के लिए सक्षम बनाता है।
‘सत्यमेव जयते’ का मूल मंत्र मुंडकोपनिषद के 3.1.6 मंत्र से उद्धृत है, जो इसकी पुष्टि करता है कि केवल सत्य की ही जीत होती है।
इसका नीला रंग शांति, निष्पक्षता के साथ-साथ विमानन क्षेत्र का द्योतक है, जो कि हमारी कंपनी के मुख्य कार्यक्षेत्र से संबंधित है। लोगो के भीतर निहित तिरंगा हमारी कार्यनीति की अखिल भारतीय विशेषता को इंगित करता है।
नए लोगो की मूल भावना पूर्णत: सजगता एवं चौकसी के साथ-साथ सीखने के प्रति जिज्ञासा से ओतप्रोत है।
हमें विश्वास है कि हमारा लोगो उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारी आशाओं को जीवंतता प्रदान करते हुए दीप्तिमान रहेगा।
