फाउंड्री व फोर्ज प्रभाग की स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी । प्रभाग अपनी सुविधाओं के साथ 32 एकड़ के विशालकाय क्षेत्र में फैला हुआ है। प्रभाग में वैमानिकी, अंतरिक्ष, रक्षा, लोकोमोटिव, अर्थ मूवर्स तथा अन्य अभियांत्रिकी उद्योगों के महत्त्वपूर्ण अनुप्रयोगों के लिए कास्टिंग्स, फोर्जिंग्स, रोल्ड रिंग्स, शेप मेमोरी अलोय उत्पाद, ब्रेक पैड्स और रबर उत्पादों का विनिर्माण किया जाता है । उच्च प्रौद्योगिकी, गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उच्च कुशल श्रमिक दल ने प्रभाग को गुणवत्तापूर्ण घटकों के विनिर्माण और ग्राहक की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाया है । फाउंड्री व फोर्ज प्रभाग, एचएएल के अन्य प्रभागों के अलावा अन्य देशी ग्राहक तथा वैश्विक एरोस्पेस ओईएम को भी अपने उत्पादों की आपूर्ति करता है ।
फाउंड्री व फोर्ज प्रभाग का लक्ष्य ऐसे प्रतियोगी उत्पादों और सेवाओं को प्रदान करना है जो हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करते हैं । हम अपने लक्ष्य को इस प्रकार पूरा करते हैं –
• ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझना ।
• अपने मानव संसाधनों का विकास करना ।
• प्रणालीगत चयन का उपयोग करते हुए हमारे आपूर्तिकर्ता और उप-संविदाकारों के लिए तकनीकी सहायता एवं निगरानी का विकास ।
• सुविधाओं को नियमित रूप से सुधारना ।
• विनिर्माण पद्धतियों में सतत सुधार करना ।
• ग्राहकों की प्रतिपुष्टि के आधार पर उत्पादों में सुधार करना ।
-
- ए एस 9100 डी
- नैडकैप (अविनाशकारी परीक्षण)
- नैडकैप (तापोपचार)
- आईएसओ 14001 (पर्यावरण प्रबंधन)
- आईएसओ 50001 (ऊर्जा प्रबंधन)
- आईएसओ 45001 (व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा)
- आईएसओ 27001 (सूचना सुरक्षा प्रबंधन)
- निम्नलिखित क्षेत्रों में आईएसओ/आईईसी 17025:2005 (एनएबीएल) प्रमाणन
- रासायनिक परीक्षण
- यांत्रिक परीक्षण
- अविनाशकारी परीक्षण
- यांत्रिक अंशांकन
- थर्मल अंशांकन
विभिन्न वैश्विक और देशी ग्राहकों से अनुमोदन




पाउडर मेटलर्जी यूनिट देश में ऐसी विशिष्ट इकाई है जो विमान अनुप्रयोगों के लिए कॉपर और आयरन आधारित मेटलो सिरेमिक फ्रिक्शन मटीरियल ब्रेक पैड, डिस्क और ऑर्गेनिक ब्रेक पैड के श्रेणी को उत्पादित करती है । सबसे कठोर उड़नयोग्यता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ब्रेक पैड को विस्तृत परीक्षणों द्वारा विकसित एवं योग्य बनाया जाता हैं । डीजीएक्यूए और डीजीसीए ने सैन्य और नागरिक विमान ब्रेक पैड के अभिकल्प, विकास, विनिर्माण और परीक्षण के लिए यूनिट को मंजूरी दे दी है ।आधारभूत संरचना
- पाउडर मिलाने के लिए ट्विन रोलर पॉट मिल और डबल कोन ब्लेंडर
- 100, 250, 500, 1500 और 3000 टन क्षमता वाले हाइड्रॉलिक पाउडर कॉम्पैक्टिंग प्रेस
- हाइड्रोजन वायुमंडल प्रेशर सिंटेरिंग बेल भट्टियां और पुशर सिंटरिंग भट्टियां
- घर्षण सामग्री और ब्रेक पैड की प्रदर्शन विशेषताओं का आकलन करने के लिए अद्वितीय डायनमोमीटर परीक्षण सुविधा ।
- फाउंड्री व फ़ोर्ज प्रभाग निम्नलिखित क्षेत्रों में आउटसोर्सिंग भागीदारों की तलाश कर रहा है :
- रोल्ड रिंग्स और फोर्जिंग्स की रफ मशीनिंग
- एरोफॉइल फोर्जिंग की मशीनिंग और पॉलिशिंग
- फोर्जिंग डाई की सीएनसी मशीनिंग
- कॉस्टिंग टूलिंग की संविरचन
- वायर कटिंग और वॉटर-जेट कटिंग
- विमान ब्रेक पैड मशीनिंग
- गामा रेडियोग्राफी
- 3डी स्कैनिंग और रिपोर्टिंग
- एडिक्टिव लेयर मैन्युफैक्चरिंग – वैक्स एवं मेटल
- सिरेमिक कोर
- ब्लैंकिंग
- इलास्टोमर्स का विनिर्माण
उपरोक्त सेवाएं प्रदान करने के इच्छुक विक्रेता निम्न से संपर्क कर सकते हैं:
मुख्य प्रबंधक (योजना और बाह्यस्त्रोत)
फोन: 080-22322135 / 1371
ई मेल: nk.ramanamurthy@hal-india.co.in
प्रभाग एल्यूमीनियम, स्टील और निकेल एलॉय में इनवेस्टमेंट कॉस्टिंग तथा एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम एलॉय में सैंड कॉस्टिंग का विनिर्माण करता है ।
विशिष्ट क्षमताएँ:
सैंड कास्टिंग्स
• 2.5 मि.मी. की वॉल थिकनेस और 4-10 मि.मी. व्यास के नैरो कास्ट तेल मार्ग की ई-155 आवश्यकता के अनुसार ग्रेड बी / ग्रेड सी के कॉस्टिंग की विनिर्माण क्षमता ।
• वॉल्यूट और वायुपत्रक प्रोफाइल की कॉस्ट/ ढलाई करने की क्षमता
• हेलिकाप्टरों और अन्य वांतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए कॉस्ट आंतरिक तेल मार्ग जैसी संकीर्णता के साथ पतली, जटिल, बड़े व्यास और बड़ी सतह क्षेत्र वाली सैंड कॉस्टिंग का निर्माण ।
इन्वेस्टमेंट कॉस्टिंग
• क्लोज डाइमेन्श्नल सहनशीलता के साथ एयरफ्रेम, एवियोनिक्स और एयरो-इंजन अनुप्रयोगों के लिए पतली, जटिल और नियर नेट शेप कॉस्टिंग
• उच्च तापमान गुणों के साथ इक्वी एक्सेड कॉस्टिंग
उत्पाद की श्रेणी
| सामाग्री | प्रक्रिया | अधिकतम आयाम | मि मी (श्रेणी) में सहनशीलता | वजन किलो में | सतह सज्जा यूएम में | ||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| सैंड कॉस्टिंग – एल्यूमिनियम | गुरुत्व / निम्न दाब सैंड | 1500x1000x100 | ±1 to ±4 | 400 | 6 to 25 | ||||
| गुरुत्व डाई | 500x500x100 | ±0.5 to ±1.5 | 20 | 6 to 12 | |||||
| सैंड कॉस्टिंग – मैग्नीशियम | गुरुत्व / निम्न दाब सैंड | 1000x1000x600 | ±1 to ±4 | 120 | 8 to 25 | ||||
| गुरुत्व डाई | 1000x600x100 | ±0.5 to ±3.0 | 100 | 6 to 18 | |||||
| इनवेस्टमेंट कॉस्टिंग | एयर/वैक्यूम इंडक्शन मेल्टिंग | 400 mm dia x 400 mm height | ±0.3 mm | निकेल: 0.01 से 6 तक स्टील: 0.01 से 12 तक एल्यूमिनियम: 0.01 से 2 तक |
3.2 | ||||

प्रभाग संरचनात्मक और गैस टरबाइन अनुप्रयोगों के लिए कई जटिल विन्यासों में विभिन्न एल्यूमीनियम, स्टील, टाइटेनियम और निकेल आधारित एलॉय में क्लोज्ड डाई फोर्जिंग बनाता है । इसके अलावा प्रभाग एल्यूमीनियम, टाइटेनियम और निकेल आधारित सुपर एलॉय में ‘नियर नेट’ आकार के एरो इंजन कंप्रेसर ब्लेड का भी विनिर्माण करता है । सीएडी, सीएएम, सीएमएम और सिमुलेशन तकनीकों को घटकों एवं टूलिंग दोनों के अभिकल्पन, विनिर्माण और निरीक्षण में बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है ।
आधारभूत संरचना
• 5000 स्वचालित हाइड्रॉलिक प्रेस
• 3000 टन हाइड्रॉलिक प्रेस
• 3200 टन तक की स्क्रू प्रेस की श्रेणी
• 1500 किलोग्राम तक की न्यूमेटिक हैमर की श्रेणी
• 10-टन काउंटर ब्लो हैमर
• 1 टन ग्रेविटी ड्रॉप हैमर
• विद्युत प्रतिरोध प्री-हीटिंग भट्टियों की बैटरी
• हार्डनिंग, टेम्परिंग, सॉल्यूशनाईज़िंग, एजिंग, नॉर्मलाइज़िंग और एनीलिंग के लिए तापोपचार भट्टी
विशिष्ट क्षमताएँ:
• सभी रॉट एलॉय में वायुपत्रक आकार सहित जटिल फोर्जिंग
• ओपन डाई फोर्जिंग, क्लोज्ड डाई फोर्जिंग और सैडल फोर्जिंग रिंग्स
• फोर्जिंग, प्रसंस्करण और सटीक फोर्जिंग विशेष रूप से कंप्रेसर और टर्बाइन ब्लेड के निरीक्षण के लिए विशिष्ट रूप से निर्मित उपकरण
उत्पाद की श्रेणी :
| प्रक्रिया | मि मी (अधिकतम) में आकार | वजन किलो में | मि मी (श्रेणी) में सहनशीलता | सतह सज्जा यूएम में |
|---|---|---|---|---|
| ओपन डाई फोर्जिंग्स | ||||
| एल्यूमिनियम एलॉय | 800 x 800 | 175 | ± 5 | 10 to 15 |
| मैग्नीशियम एलॉय | 600 x 600 | 100 | ± 5 | 10 to 15 |
| स्टील्स | 500 x 175 | 300 | ± 5 | 15 to 20 |
| क्लोज्ड डाई फोर्जिंग्स | ||||
| एल्यूमिनियम एलॉय | 650 x 200 | 50 | ± 0.5 to ± 2 | 3 to 5 |
| मैग्नीशियम एलॉय | 400 x 400 | 10 | ± 0.5 to ± 2 | 3 to 5 |
| स्टील्स | 300 x 300 | 40 | ± 0.5 to ± 3 | 6 to 8 |
| एरो-इंजन ब्लेड्स | ||||
| एल्यूमिनियम एलॉय | 400 x 250 | 3.5 | +0.15 / -0.00 | <1 |
| निकेल एलॉय | 150 x 70 | 1.0 | +0.15 / -0.00 | <1 |
| स्टील्स | 350 x 150 | 2.0 | +0.30 / -0.00 | <1 |
| टाइटेनियम एलॉय | 250 x 100 | 1.2 | +0.30 / -0.00 | <1 |
|
गैस टर्बाइन (एएल) के लिए फैन ब्लेड |
800 x 200 | 05 | ±1 | 3 to 5 |
| क्लोज डाई नियर नेट फोर्जिंग | ||||
| एल्यूमिनियम एलॉय | 300 x 300 | 20 | ± 1 | 3 to 5 |
| निकेल एलॉय | 200 x 200 | 15 | ±0.5 to ±1.0 | 6 to 8 |
| स्टील्स | 250 x 250 | 20 | ±0.5 to ±1.0 | 6 to 8 |
| टाइटेनियम एलॉय | 200 x 200 | 15 | ±0.5 to ±1.0 | 6 to 8 |

पाउडर मेटलर्जी इकाई देश में ऐसी विशिष्ट इकाई है जो विमान अनुप्रयोगों के लिए कॉपर व आयरन आधारित मेटलो सिरेमिक फ्रिक्शन मटीरियल ब्रेकपैड, डिस्क और ऑर्गेनिक ब्रेकपैड की श्रेणी का उत्पादन करती है । सबसे कठोर उड़नयोग्यता आवश्यकताओं को पूरा करने के हेतु ब्रेक पैड विस्तृत परीक्षणों द्वारा उत्तीर्ण एवं विकसित किए गए हैं । डीजीएक्यूए और डीजीसीए ने सैन्य और नागरिक विमान ब्रेक पैड के अभिकल्प, विकास, विनिर्माण और परीक्षण के लिए यूनिट को मंजूरी दे दी है ।
क्षमताएँ :
प्रभाग द्वारा भारत के सशस्त्र बलों से प्रचालित अधिकांश विमानों के लिए ब्रेक पैड के विनिर्माण की पूरी तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है ।
उत्पाद श्रेणी :
ताम्र व लौह आधारित मेटेलो सेरामिक फ्रिक्शन पैड्स और रेसिन-आधारित ऑर्गानिक ब्रेक पैडों के विभिन्न माप व आकार ।
प्रभाग में प्रीसिशन रबर और मेटल रबर घटक जैसे गैस्केट्स, सील, O रिंग्स, सीलिंग्स, ग्रोमेट्स, बुश और स्पिगोट फिटिंग्स को कठोर वैमानिकी मानकों को पूरा करते हुए निर्मित किए जाते हैं । वे गियर बॉक्स, ईंधन प्रणाली, इंजन, विद्युत सर्किट, वाइब्रेशन डैंपिंग और संरचनाओं के क्षेत्रों में विमान या हेलिकाप्टरों की नाइट्राइल, नियोप्रीन, सिलिकॉन, फ्लोरोकार्बन और फ्लोरोसिलिकॉन स्यूटिंग परिचालन आवश्यकताओं जैसे इलास्टोमेरिक सामग्रियों की श्रेणी में निर्मित किए जाते हैं ।
विशिष्ट क्षमताएं:
• 200*200*200 मि.मी. के माप तक ± 0.02 से + 0.1 मि.मी. की क्लोज़ सहनशीलता सीमा सहित मोल्डेड़ उत्पाद ।
• किसी भी विनिर्देशन व पूर्व निर्धारित आवश्यकताओं के लिए रबड़ यौगिकों का विकास ।
उत्पाद श्रेणी:
| उत्पाद | आकार अधिकतम मिमी में |
|---|---|
| ‘O’ रिंग्स, सील्स, ग्रोमेट्स | 220 आईडी ID * 10 मिमी तक |
| बुशस, विलोस, बूट्स, पैड्स, वाशर, गैसकेट, मेटल बांडेड वस्तुएँ | Up to 300 * 300 * 10 mm Up to 150 * 150 * 50 mm |
प्रभाग में लेजर मापन उपकरण सहित दो अत्याधुनिक कंप्यूटरीकृत रिंग रोलिंग मिल हैं । ये रिंग मिल स्टील, निकेल, टाइटेनियम और एल्यूमीनियम जैसी विभिन्न सामग्रियों में सादे और प्रोफाइल वाले रोल्ड रिंग बनाने में सक्षम हैं । प्रभाग ग्लोबल सिविल एरोस्पेस, रक्षा और अन्तरिक्ष प्रयोगों हेतु रोल्ड रिंग्स की आपूर्ति करता रहा है ।
क्षमताएँ
• प्रीफॉर्म विनिर्माण, रोलिंग, तापोपचार व परीक्षण सहित रोल्ड रिंग्स के पूर्ण विनिर्माण के लिए प्रभाग के पास सम्पूर्ण सुविधाएं हैं ।
• सुपर एलॉय सहित सभी रॉट एलॉय में रोल्ड रिंग्स का विनिर्माण
• एल्यूमीनियम एलॉय के रिंग्स में अवशिष्ट तनाव से उन्मुक्ति के लिए रिंग का प्रसार या संपीड़न ।
उत्पाद श्रेणी
| मिल 1(100/63टी) | मिल 2(400/200टी) | |||||
|---|---|---|---|---|---|---|
| एलॉय | ओडी (मि.मी.) | एचटी (मि.मी.) | आई/पी वज़न (कि.ग्रा.) | ओडी (मि.मी.) | एचटी (मि.मी.) | आई/पी वज़न (कि.ग्रा. |
| एल्यूमीनियम | 3000 | 300 | 225 | 3500 | 500 | 1000 |
| स्टील | 2000 | 300 | 500 | 3000 | 500 | 2000 |
| टाइटेनियम | 1500 | 300 | 200 | 2000 | 500 | 500 |
| निकेल | 500 | 85 | 50 | 2000 | 500 | 250 |
पूर्ण विकसित अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला की सुविधा – सामग्रियों संबंधी परीक्षण एवं परामर्श सहायता के लिए नोडल एजेंसी।
विशेषज्ञता के क्षेत्र:
- धात्विक परीक्षण एवं कैरेक्टराइज़ेशन
- रासायनिक विश्लेषण
- यांत्रिक परीक्षण
- अंशांकन – वेग एवं थर्मल
- सामग्री अनुसंधान एवं विकास (स्वदेशीकरण सहित)
- सामग्रियों पर तकनीकी परामर्श
- दुर्घटना/घटना का विफलता विश्लेषण
- डिजाइन डेटा तैयार करना
- एनडीटी (विफलता विश्लेषण सहित) और हीट ट्रीटमेंट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम
- उपरोक्त परीक्षण सेवाओं का लाभ उठाने हेतु ग्राहक संपर्क कर सकते हैं:
मुख्य प्रबंधक (विपणन)
दूरभाष : 080-22323132 / 2911
ई-मेल : cs.fnf@hal-india.co.in
हमारी प्रयोगशाला के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया निम्नलिखित वेब-पेज पर जाएं :
महाप्रबंधक
फाउंड्री व फोर्ज प्रभाग
हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड
बेंगलूरु कॉम्प्लेक्स, पोस्ट बॉक्स सं-1791, विमानपुरा पोस्ट,
बेंगलूरु – 560017
भारत
दूरभाष : +91-80-22322630/ 22314610
फ़ैक्स : +91-80-22315521
ई-मेल : praveen[dot]v[at]hal-india[dot]co[dot]in



