Skip to content
HAL
  • Popular searches

  • कर्मचारी / सेवानिवृत्त
  • करियर
  • निविदा
  • सूचना का अधिकार
  • वाचनालय
    • मीडिया विज्ञप्ति
    • पुरस्कार
    • कॉर्पोरेट वीडियो/घटनाक्रम
  • ईपीएस-95 पोर्टल
  • #15235 (कोई शीर्षक नहीं)
1,383 INR
  • हमारे बारे में
        • नेतृत्व
        • उत्‍पादन इकाइयॉं
        • अनुसंधान एवं विकास केन्‍द्र
        • संपर्क कार्यालय
        • संयुक्त उद्यम कंपनियाँ
        • संस्‍कृति
        • हमारा इतिहास
        • हमारे ग्राहक
        • विकास यात्रा की झलकियॉं
        • नैगम सामाजिक दायित्व
        • कारपोरेट शासन
        • नागरिक चार्टर
        • मानव संसाधन
        • हैरिटेज़ सेंटर एवं एरोस्‍पेस म्‍यूज़ियम
  • हम क्या करते हैं
        • उत्‍पाद और सेवाएँ
        • बिजली संयंत्र
        • आईटीएसओ उत्पाद
        • एचएएल की परीक्षण सुविधाएँ
        • निर्यात
  • नई खोज
  • सम्‍पोषणीयता
        • सम्‍पोषणीयता
        • बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रिकॉर्ड
  • उत्पाद और सेवाएं
  • सतर्कता
    • सतर्कता बारे में
    • नियमावली एवं नीति
    • शिकायत
    • प्रकाशन
    • अखंडता चक्र
    • वीएससी गतिविधि
    • सतर्कता जागरूकता सप्ताह
    • फोटो गैलरी
    • पीआईडीपीआई
    • संपर्क सतर्कता विभाग
    • #13399 (कोई शीर्षक नहीं)
  • मेक इन इंडिया
        • हमारे बारे में
        • स्वदेशीकरण
        • बाहरी स्रोत से सेवाएँ
        • निजी क्षेत्र के लिए एचएएल की परीक्षण सुविधाएं
        • मेक-द्वितीय
        • सृजन रक्षा पोर्टल
        • विक्रेता पंजीकरण
        • सहायता केंद्र
  • आपूर्तिकर्ता
  • निवेशक
Home  /  बेंगलूर कॉम्‍प्‍लेक्‍स  /   एलसीए तेजस प्रभाग बेंगलूर

एलसीए तेजस प्रभाग बेंगलूर

  • बेंगलूर कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • एयरक्राफ्‍ट प्रभाग बेंगलूर
    • इंजन प्रभाग बेंगलूर
    • ओवरहॉल प्रभाग बेंगलूर
    • फाउण्‍ड्री व फोर्ज प्रभाग बेंगलूर
    • एरोस्‍पेस प्रभाग बेंगलूर
    • आईएमजीटी प्रभाग बेंगलूर
    • एलसीए तेजस प्रभाग बेंगलूर
  • मिग कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • वायुयान विनिर्माण प्रभाग नासिक
    • वायुयान ओवरहॉल प्रभाग, नासिक
    • इंजन प्रभाग कोरापुट
    • सुखोई इंजन प्रभाग कोरापुट
  • उपसाधन कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • टीएडी-कानपुर प्रभाग
    • उपसाधन प्रभाग लखनऊ
    • एवियॉनिक्‍स प्रभाग हैदराबाद
    • एवियॉनिक्‍स प्रभाग कोरवा
  • हेलिकॉप्‍टर कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • हेलिकॉप्टर प्रभाग, बेंगलूर
    • हेलिकॉप्टर एमआरओ प्रभाग, बेंगलूर
    • बैरकपुर प्रभाग
    • एयरोस्पेस कंपोजिट्स प्रभाग
    • हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु
  • हमारे बारे में
  • सुविधाएँ
  • पुरस्कार
  • बाह्यस्रोतन
  • उत्पाद
  • हमें संपर्क करें

एचएएल (बेंगलूर कॉम्प्लेक्स) के एलसीए-तेजस प्रभाग, बेंगलूरु में आपका स्वागत है।

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) एलसीए तेजस कार्यक्रम में एक प्रमुख भागीदार है और इसमें वैमानिकी विकास अभिकरण (एडीए) कार्यक्रम समन्वयक के रूप में कार्य कर रहा है।

एलसीए उत्पादन समूह (एलसीए-पीजी) की स्थापना एचएएल बेंगलूरु कॉम्प्लेक्स के तत्त्वावधान में दिनांक 01 जुलाई 2002 को स्वदेशी रूप से अभिकल्पित एवं विकसित हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए-तेजस) के समवर्ती विकास एवं उत्पादन के लिए की गई थी। अप्रैल, 2014 में इसे एलसीए तेजस प्रभाग के रूप में पूर्ण उत्पादन प्रभाग में परिवर्तित कर दिया गया।

एलसीए-तेजस प्रभाग स्वदेशी रूप से विकसित एलसीए तेजस विमानों के विनिर्माण का प्रमुख केंद्र है।  प्रभाग के पास वर्तमान में 123 विमानों का ऑर्डर है। मार्च, 2006 में आईओसी कॉन्फ़िगिरेशन के साथ 20 एलसीए विमानों के लिए पहला उत्पादन ऑर्डर मार्च, 2006 में प्राप्त हुआ था, इसके बाद दिसंबर, 2010 में अंतिम परिचालन अनुमति (एफओसी) में 20 और एलसीए-तेजस विमानों का एक और ऑर्डर दिया गया। वर्ष 2021 में प्रभाग को भारतीय वायुसेना के लिए 83 एलसीए एमके1ए विमानों का ऑर्डर मिला है। प्रभाग द्वारा एलसीए तेजस के निर्यात ऑर्डर के लिए कई विदेशी मित्र देशों के साथ भी चर्चा की जा रही है। 

प्रभाग की प्रति वर्ष आठ से दस विमानों की विनिर्माण क्षमता है, जिसे वर्ष 2023 से प्रति वर्ष सोलह विमानों तक बढ़ाया जा रहा है। प्रभाग द्वारा एलसीए की उत्पादन क्षमता में अधिक वृद्धि करने हेतु वर्ष 2021 के दौरान एक नया ‘प्लांट-II’ बनाया गया है। एलसीए-तेजस प्रभाग, एलसीए तेजस की उत्पादन प्रक्रिया में एक मुख्य एकीकरण कर्ता की भूमिका निभा रहा है और इसके लिए उसे विभिन्न व्यावसायिक साझेदारों से सहायता प्रदान की जा रही है। उत्पादन संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए, सभी आवश्यक क्षेत्रों में सहयोग देने हेतु एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के साथ एलसीए तेजस प्रभाग में अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाएँ स्थापित की गई हैं। यह प्रभाग प्लांट एवं मशीनरी में आधुनिक बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक सीएनसी मशीनों, सीएडी-सीएएम विनिर्माण इंजीनियरिंग, गुणवत्ता आश्वासन प्रणालियों और नवीनतम आईटी समर्थन से सुसज्जित है, जिनका उपयोग अधिकारियों एवं तकनीशियनों की एक अत्यधिक कुशल टीम द्वारा विमान तथा अन्य डिलिवरेबल्स के समय पर उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता   है ।

एलसीए-तेजस प्रभाग ने निम्नलिखित प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए हैं:

  • विमानन, रक्षा एवं अंतरिक्ष संगठन के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली आवश्यकताओं पर एएस 9100डी (आईएसओ 9001: 2015 पर आधारित एवं सहित), जुलाई, 2023 तक मान्य।
  • वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीएक्यूए) ने एलसीए-तेजस प्रभाग (बेंगलूर कॉम्प्लेक्स) और इसकी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए एएफक्यूएमएस अनुमोदन प्रदान किया है। मार्च, 2024 तक मान्य।
  • पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पर आईएसओ 14001:2015। अगस्त, 2025 तक मान्य
  • व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली पर आईएसओ 45001:2018। अगस्त, 2025 तक मान्य
  • सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली पर आईएसओ 27001:2022। नवंबर, 2026 तक मान्य

एलसीए तेजस प्रभाग की स्थापना मुख्य रूप से एलसीए तेजस विमान का उत्पादन करने के लिए की गई है। एलसीए कार्यक्रम के लिए प्रभाग में विशेष रूप से अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाएं बनाई गई हैं। इस प्रभाग द्वारा वर्तमान में ‘प्लांट-I’ एवं ‘प्लांट-II’ में कार्य किया जाता है ।

‘प्लांट–I’ एवं ‘प्लांट–II’ में उपलब्ध उत्पादन सुविधाओं के मुख्य बिन्दु निम्नानुसार तालिकाबद्ध हैं:

प्लांट–I

  • क्षेत्रफल: 26 एकड़
  • विविध सीएनसी मशीनों वाली मशीन शॉप
  • स्ट्रक्चरल असेंबली हैंगर
  • लूम शॉप
  • उपकरण एवं फ़ाइनल असेंबली हैंगर
  • समर्पित ड्रॉप टैंक एवं पाइलॉन शॉप
  • मजबूत भंडारण एवं पुनर्प्राप्ति प्रणाली
  • एलआरयू परीक्षण के लिए गुणवत्ता नियंत्रित प्रयोगशालाएँ
  • रोबोटिक ड्रिलिंग मशीन के साथ विंग असेंबली हैंगर
  • अत्याधुनिक विमान पेंट शॉप
  • विमान प्रणालियों के लिए प्री-इंस्टालेशन जांच प्रयोगशाला

प्लांट–II

  • क्षेत्रफल: 35 एकड़
  • निर्यात हेतु समर्पित उत्पादन लाइन
  • स्ट्रक्चरल असेंबली हैंगर
  • पाइप एवं वेल्डिंग शॉप
  • शीट मेटल शॉप
  • आयन नाइट्राइडिंग सुविधा के साथ स्वचालित हीट ट्रीटमेंट
  • प्रक्रिया शॉप
  • ह्यूज़ स्टोरेज बायस
  • डिटेल पार्ट्स पेंट शॉप
  • एफ़्यूएंट ट्रीटमेंट प्लांट

1) एलसीए तेजस प्रभाग को “उन्नत सुरक्षा पुरस्कार” सेफ़्टी अवार्ड – 2023 

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, कर्नाटक चैप्टर ने एलसीए तेजस प्रभाग को “उन्नत सुरक्षा पुरस्कार” सेफ़्टी अवार्ड-2023” से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2021 एवं 2022 के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन प्रणालियों तथा सुरक्षा निष्पादन के सम्मान में दिया गया था।

2) एलसीए तेजस प्रभाग को “उत्तम सुरक्षा पुरस्कार” सेफ़्टी अवार्ड – 2021

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, कर्नाटक चैप्टर ने एलसीए तेजस प्रभाग को “उत्तम सुरक्षा पुरस्कार” सेफ़्टी अवार्ड-2021” से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2019 एवं 2020 के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन प्रणालियों तथा सुरक्षा निष्पादन के सम्मान में दिया गया था।

3) एलसीए तेजस प्रभाग को “उत्तम सुरक्षा पुरस्कार” सेफ़्टी अवार्ड – 2019

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, कर्नाटक चैप्टर ने एलसीए तेजस प्रभाग को “उत्तम सुरक्षा पुरस्कार” सेफ़्टी अवार्ड-2019” से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2017 एवं 2018 के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन प्रणालियों तथा सुरक्षा निष्पादन के सम्मान में दिया गया था।

4) एलसीए तेजस प्रभाग को “उत्तम सुरक्षा पुरस्कार” सेफ़्टी अवार्ड – 2017 

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, कर्नाटक चैप्टर ने एलसीए तेजस प्रभाग को “उन्नत सुरक्षा पुरस्कार” सेफ़्टी अवार्ड-2017” से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार वर्ष 2015 एवं 2016 के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन प्रणालियों तथा सुरक्षा निष्पादन के सम्मान में दिया गया था। 

एलसीए तेजस प्रभाग द्वारा एलसीए तेजस विमान संबंधी उत्पादन चक्र के लिए प्रमुख एकीकरणकर्ता की भूमिका निभाई जा रही है। तदनुसार, प्रभाग ने फ्रंट फ्यूज़लेज, सेंटर फ्यूज़लेज, रियर फ्यूज़लेज, विंग, एयर इनटेक, फिन और रडर सहित सभी प्रमुख असेंबलियों का बाह्यस्रोतन किया है। संरचनात्मक मॉड्यूल के लिए प्रभाग द्वारा विकसित व्यावसायिक साझेदारों के अलावा, 200 से अधिक भारतीय कंपनियां डिटेल पुर्जों, टूलींग, ग्राउंड सपोर्ट एवं हैंडलिंग उपकरण की आपूर्ति में शामिल हैं। एलसीए तेजस प्रभाग निम्नलिखित क्षेत्रों में अधिक व्यावसायिक साझेदारों की तलाश कर रहा है:

  • संरचनात्मक असेंबली
  • मशीनिंग
  • शीट धातु का निर्माण
  • सीएनसी/मैन्युअल पाइप बेन्डिंग
  • सरफेस एवं हीट ट्रीटमेंट
  • डिटेल / असेंबली टूल विनिर्माण
  • टूल्स, टेस्टर्स एवं ग्राउंड हैंडलिंग उपकरण का विकास

एलसीए तेजस 4.5 पीढ़ी का, हर मौसम के लिए उपयुक्त एवं बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है। इस विमान को एक बहुउद्देश्यीय विमान के रूप में अभिकल्पित किया गया है, जो ऑफेंसिव एयर सपोर्ट, नजदीकी युद्ध और जमीनी हमले की भूमिका आसानी से निभाने में सक्षम है। इसे ग्राउंड मैरीटाइम ऑपरेशनों के लिए भी अभिकल्पित किया गया है।  विमान के निम्न विभिन्न वेरिएंट उत्पादन एवं विकास के अधीन हैं:

  • वायु सेना के लिए सिंगल सीटर लड़ाकू विमान
  • नौसेना के लिए सिंगल सीटर लड़ाकू विमान
  • वायु सेना के लिए ट्विन सीटर ट्रेनर विमान
  • नौसेना के लिए ट्विन सीटर ट्रेनर संस्करण

 

इसके अलावा, एलसीए एमके1ए एलसीए तेजस का सबसे उन्नत संस्करण है। यह एईएसए रडार, रडार चेतावनी एवं सेल्फ-प्रोटेक्शन जैमिंग से युक्त ईडब्ल्यू सुइट, डिजिटल मैप जेनरेटर (डीएमजी), स्मार्ट मल्टी-फंक्शन डिस्प्ले (एसएमएफडी), कंबाइंड इंटेरोगेटर एवं ट्रांसपोंडर (सीआईटी), एडवांस्ड रेडियो अल्टीमीटर और अन्य उन्नत सुविधाओं से सुसज्जित है। विमान की तकनीकी विशिष्टताएँ निम्नानुसार तालिकाबद्ध हैं :

 

विशिष्टता

वैल्यू

लंबाई

13.2 मी

चौड़ाई

8.2 मी

ऊंचाई

4.4 मी

अधिकतम टेकऑफ़ भार

13,500 कि.ग्रा

इंजन

जीई एफ404-आईएन 20

इंजन थ्रस्ट (ए/बी)

85 केएन

जी सीमा

+8g /-3.5g

अधिकतम गति

1.6 मैक

सर्विस सीलिंग

50,000 फीट

हार्ड प्वाइंट की संख्या

09

 

एलसीए की प्रमुख विशेषताएं निम्नानुसार हैं :

अपनी श्रेणी का सबसे छोटा एवं हल्का विमान

लंबाई-चौड़ाई की दृष्टि से सबसे छोटा जो विमान को हल्का बनाने के लिए समग्र संरचना के व्यापक उपयोग से युक्त है ।

उत्कृष्ट उड़ान सुरक्षा रिकॉर्ड

दुर्घटना रहित उड़ान की उल्लेखनीय उपलब्धि।

कंपाउंड टेल-लेस डेल्टा

बम, मिसाइल आदि जैसे व्यापक हथियारों को ले जाने की क्षमता बढ़ जाती है

इन-फ़्लाइट रिफ़्यूएलिंग (आईएफआर) प्रोब

मिशन के दौरान रेंज में वृद्धि । दिन एवं रात के प्रचालनों के लिए आईएफआर क्षमता सिद्ध हो चुकी है। 

ओपन आर्किटेक्चर आधारित मिशन कंप्यूटर

स्वदेशी रूप से अभिकल्पित, जो इंटर ऑपरेबिलिटी, स्केलेबिलिटी एवं पोर्टेबिलिटी प्रदान करता है ।

क्वाड्रुप्लेक्स- रिडॅनडन्ट फ्लाई¬बाय-वायर

पायलट द्वारा संचालन को आसान बनाने के लिए पूरी तरह से रिडॅनडन्ट क्वाड्रप्लेक्स डिजिटल फ्लाई-बाय-वायर उड़ान नियंत्रण प्रणाली

एईएसए रडार

अवरोधन की कम संभावना के साथ इलेक्ट्रॉनिक्ली  स्कैन्ड ऐरे रडार।

विभिन्न प्रकार के हथियार

एलसीए-तेजस में 9 हार्ड पॉइंट हैं और यह लंबी दूरी की बीवीआर तथा डब्ल्यूवीआर मिसाइलों, बमों आदि जैसे विभिन्न हथियारों को आवश्यक सूक्ष्मता एवं सटीकता के साथ फायर करने में सक्षम है।

अन्य उत्पाद : एलसीए-तेजस विमान के उत्पादन के अलावा, यह प्रभाग विभिन्न प्रकार के अनुरक्षण सिम्युलेटर सहित सभी सहायक उपकरण जैसे कि टूल्स, टेस्टर्स, ग्राउंड हैंडलिंग उपकरण का उत्पादन कार्य भी कर रहा है ।

महाप्रबंधक

एलसीए तेजस प्रभाग

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (बेंगलूर कॉम्प्लेक्स)

पोस्ट बॉक्स नं. – 3791

बेंगलूरु – 560037,

भारत

दूरभाष : +91 80 22323585 ; फैक्स: +91 80 22323827

ईमेल:  gm.lcatd@hal-india.co.in

Menu Links

  • समाचार
  • सूचना का अधिकार
  • मिश्रित
  • पॉश अधिनियम
  • निविदा
  • करियर
  • भाषा अनुवादक
  • निवेशक
  • पूछे जाने वाले प्रश्न
  • #16456 (कोई शीर्षक नहीं)

Important Links

  • उत्पाद
  • नागरिक उत्पाद
  • आईटीएसओ उत्पाद
  • इंजन प्लांट
  • एचएएल की परीक्षण सुविधाएं

In Focus Links

  • नेतृत्व
  • उत्पादन इकाइयां
  • आर एंड डी केंद्र
  • हमारा इतिहास
  • विकास यात्रा की झलकियॉं

Our Capabilities

  • संपर्क करें
  • प्रतिक्रिया
  • अपने अनुभव को रेटिंग दें
  • सामाजिक संपर्क
  • वेब मैनेजर

Website Specific

  • वेबसाइट नीतियां
  • सहायता
  • अस्वीकरण
  • साइट मैप
  • एसटीक्यूसी प्रमाणन