Skip to content
HAL
  • Popular searches

  • कर्मचारी / सेवानिवृत्त
  • करियर
  • निविदा
  • सूचना का अधिकार
  • वाचनालय
    • मीडिया विज्ञप्ति
    • पुरस्कार
    • कॉर्पोरेट वीडियो/घटनाक्रम
  • ईपीएस-95 पोर्टल
  • #15235 (कोई शीर्षक नहीं)
1,383 INR
  • हमारे बारे में
        • नेतृत्व
        • उत्‍पादन इकाइयॉं
        • अनुसंधान एवं विकास केन्‍द्र
        • संपर्क कार्यालय
        • संयुक्त उद्यम कंपनियाँ
        • संस्‍कृति
        • हमारा इतिहास
        • हमारे ग्राहक
        • विकास यात्रा की झलकियॉं
        • नैगम सामाजिक दायित्व
        • कारपोरेट शासन
        • नागरिक चार्टर
        • मानव संसाधन
        • हैरिटेज़ सेंटर एवं एरोस्‍पेस म्‍यूज़ियम
  • हम क्या करते हैं
        • उत्‍पाद और सेवाएँ
        • बिजली संयंत्र
        • आईटीएसओ उत्पाद
        • एचएएल की परीक्षण सुविधाएँ
        • निर्यात
  • नई खोज
  • सम्‍पोषणीयता
        • सम्‍पोषणीयता
        • बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रिकॉर्ड
  • उत्पाद और सेवाएं
  • सतर्कता
    • सतर्कता बारे में
    • नियमावली एवं नीति
    • शिकायत
    • प्रकाशन
    • अखंडता चक्र
    • वीएससी गतिविधि
    • सतर्कता जागरूकता सप्ताह
    • फोटो गैलरी
    • पीआईडीपीआई
    • संपर्क सतर्कता विभाग
    • #13399 (कोई शीर्षक नहीं)
  • मेक इन इंडिया
        • हमारे बारे में
        • स्वदेशीकरण
        • बाहरी स्रोत से सेवाएँ
        • निजी क्षेत्र के लिए एचएएल की परीक्षण सुविधाएं
        • मेक-द्वितीय
        • सृजन रक्षा पोर्टल
        • विक्रेता पंजीकरण
        • सहायता केंद्र
  • आपूर्तिकर्ता
  • निवेशक
Home  /  उपसाधन कॉम्‍प्‍लेक्‍स  /   उपसाधन प्रभाग लखनऊ

उपसाधन प्रभाग लखनऊ

  • बेंगलूर कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • एयरक्राफ्‍ट प्रभाग बेंगलूर
    • इंजन प्रभाग बेंगलूर
    • ओवरहॉल प्रभाग बेंगलूर
    • फाउण्‍ड्री व फोर्ज प्रभाग बेंगलूर
    • एरोस्‍पेस प्रभाग बेंगलूर
    • आईएमजीटी प्रभाग बेंगलूर
    • एलसीए तेजस प्रभाग बेंगलूर
  • मिग कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • वायुयान विनिर्माण प्रभाग नासिक
    • वायुयान ओवरहॉल प्रभाग, नासिक
    • इंजन प्रभाग कोरापुट
    • सुखोई इंजन प्रभाग कोरापुट
  • उपसाधन कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • टीएडी-कानपुर प्रभाग
    • उपसाधन प्रभाग लखनऊ
    • एवियॉनिक्‍स प्रभाग हैदराबाद
    • एवियॉनिक्‍स प्रभाग कोरवा
  • हेलिकॉप्‍टर कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • हेलिकॉप्टर प्रभाग, बेंगलूर
    • हेलिकॉप्टर एमआरओ प्रभाग, बेंगलूर
    • बैरकपुर प्रभाग
    • एयरोस्पेस कंपोजिट्स प्रभाग
    • हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु
  • हमारे बारे में
  • सुविधाएँ
  • आउटसोर्सिंग
  • पुरस्कार
  • उत्पाद
  • सेवाएँ
  • ग्राहक
  • निर्यात
  • हमें संपर्क करें

एच.ए.एल. (उपसाधन समूह) के उपसाधन प्रभाग, लखनऊ में आपका स्वागत है । 

एच.ए.एल. उपसाधन प्रभाग की स्थापना सन् 1970 में विभिन्न वायुयानों एवं इंजनों हेतु प्रणालियों एवं उपसाधनों को विनिर्मित करने के मूल उद्देश्य से की गई । वन्य वातावरण में निर्मित इस प्रभाग की सुविधाएँ 293 एकड़  (11.86 लाख वर्ग मी.) के निर्मित क्षेत्र तक फैली हैं । वर्तमान में यह प्रभाग 1400 प्रकार के विभिन्न उपसाधनों का विनिर्माण तथा / या रखरखाव कर रहा है ।

प्रभाग निम्नलिखित वायुयानों / प्लेटफॉर्मों हेतु उपसाधनों के विनिर्माण के साथ-साथ उपसाधनों का आरओएच (रिपेयर एवं ओवरहॉल) भी करता है :

 

  1. फाइटर : सु-30, एलसीए, जगुआर, मिराज-2000, मिग सीरीज़ 
  2. हेलीकॉप्टर: एएलएच, चीता / चेतक, एलसीएच 
  3. परिवहन : डॉर्नियर, एवरो, एएन -32
  4. ट्रेनर : हॉक, किरन, एलसीए –ट्रेनर 

 

उपर्युक्त के अलावा प्रभाग नए प्रोजेक्टों के उपसाधनों का भी विकास करने में सहायता प्रदान करता है , जैसे :

  1. एलयूएच 
  2. एलसीए-नेवी 
  3. आईएमआरएच 

 

वर्तमान में, प्रभाग में निम्नलिखित वायुयान प्रणालियों के विभिन्न उपसाधनों का विनिर्माण एक ही स्थान पर किया जा रहा है:

  • हाइड्रॉलिक्स
  • इंजनईंधन
  • एयरकंडीशनिंगऔर दबाव
  • उड़ाननियंत्रण
  • व्हीलऔरब्रेक
  • जायरोऔरबैरोमेट्रिक उपकरण
  • कॉकपिट उपकरण 
  • विद्युतशक्तिउत्पादन और नियंत्रण प्रणाली
  • अंडरकैरिएज
  • ऑक्सीजनऔरइलेक्ट्रॉनिक सिस्टम
  • फ्यूलकंटेन्टगेज / फ्यूल मेटरिंग सिस्टम आदि

 

 

प्रभाग विभिन्न देशों के 40 से अधिक लाइसेंसरों से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी) के अंतर्गत उपसाधनों का विनिर्माण व सर्विसिंग कार्य करता है । इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रणालियों एवं उपसाधनों के अभिकल्प एवं विकास के लिए स्वदेशी क्षमता विकसित करने पर काफी जोर दिया गया है। इसी सक्षमता के परिणामस्वरूप लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) (वायुसेना व नौसेना वर्जन) तथा एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) थल सेना, वायुसेना, नौसेना एवं सिविल जैसे सभी वर्ज़न), लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच), लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच), हिन्दुस्तान टर्बो ट्रेनर (एचटीटी-40) और इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर (आईजेटी) के लिए 400 से भी अधिक प्रकार के उपसाधनों का स्वदेशी डिजाइन एवं विकास कार्य किया गया है ।

• प्रभाग के पास वैमानिक उपसाधनों के निर्माण में 50 से अधिक वर्षों का अनुभव है जो इसे अंतर्राष्ट्रीय एरो इंजीनियरिंग उद्योग के लिए आदर्श भागीदार बनाता है।

• प्रभाग में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और लागत प्रभावकारिता सहित ग्राहक के विनिर्देशों के लिए विभिन्न हाई-टेक कम्पोनेन्टों, उपकरणों और प्रणालियों के लिए व्यापक विनिर्माण और डिजाइन क्षमताएँ हैं।

• संस्थान के भीतर सूचना / डाटा के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए प्रभाग को लैन / वैन द्वारा सह प्रभागों, संपर्क कार्यालय और अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के साथ जोड़ा गया है।

• लागत, समय और गुणवत्ता प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए लीन विनिर्माण संकल्पना के निरंतर प्रयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

• संसाधनों के इष्टतम उपयोग के साथ एक कुशल और उत्पादक कार्यरत पारिस्थितिक तंत्र बनाने के लिए ईआरपी लागू किया गया है।

• प्रभाग में स्व-विकसित वेब आधारित सूचना पोर्टल के माध्यम से डिज़ाइन मानकों, जर्नलों, बीओएफ और एम-पार्ट्स आदि की स्थिति ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है।

• प्रभाग में परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए प्रभाग स्तर पर विकसित वेब आधारित समीक्षा और मॉनिटरिंग पोर्टल है।

• प्रभाग के अधिकारी/कर्मचारी अपने काम नैतिक रूप से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अधिकारियों / कर्मचारियों को विशेष रूप से संगठन के बाहर ग्राहकों / विक्रेताओं से बातचीत के दौरान नैतिकता सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

प्रभाग में विभिन्न प्लेटफार्मों और विभिन्न ग्राहकों के लिए विनिर्माण और मरम्मत / उपसाधनों के ओवरहाल के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी सुविधाएं / क्षमताएं हैं। इन सुविधाओं का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है:

  • • एक माइक्रोन तक की सटीकता के साथ 0.29 से 450 एमएम डायमीटर तक के कम्पोनेन्टों की मशीनिंग ।
    • कैप्सूल विनिर्माण
    • फ़िल्टर का कॉरुगेशन बनाना
    • बेलोज और डायफ्राम का विनिर्माण
    • व्हील की वाइब्रो स्ट्रेन्थनिंग
    • सुपर फिनिशिंग प्रक्रिया
    • ओरिफाइस लैपिंग/ बॉल लैपिंग
    • होनिंग
    • 2 लाइट बैंड के भीतर गोलाई के लिए गोलाकार लैपिंग
    • स्पूल और स्लीव मैचिंग
    • पिस्टन और स्लिपर मैचिंग
    • नल ग्राइंडिंग

  • उपकरणों, यांत्रिक एवं ईंधन उपसाधनों के असेम्बली एवं परीक्षण के लिए स्वच्छ / वातानुकूलित कमरे।
  • वैमानिक स्वीकृति मानकों को पूरा करने के लिए डेडिकेटेड टेस्ट उपस्करों और टेस्ट रिग, पूर्ण वातावरण परीक्षण सुविधाएं, संतुलन मशीनें और गर्म व ठंडे चैंबर हैं ।
  • परीक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कंपन परीक्षण रिग, सेंट्रीफ़्यूगल परीक्षण रिग, आर्द्रता / गर्म और ठंडे चैंबर एवं अन्य परीक्षण क्षमताएँ।

• कम्पोनेन्टस के गैर-विनाशकारी परीक्षण के लिए विनिर्मित कम्पोनेन्टों और एन डी टी लैब के निरीक्षण के लिए एन.ए.बी.एल अनुमोदित भौतिक एवं रासायनिक प्रयोगशालाएँ ।
• कोऑर्डिनेट मेजरिंग मशीनों (सी एम एम), प्रोफाइल प्रोजेक्टर, सर्फेस मापने के उपकरण, ऊँचाई गेज इत्यादि जैसे मौसम संबंधी उपकरणों की संपूर्ण श्रृंखला।

• सभी प्रकार की स्टीलों, एल्यूमीनियम मिश्र धातु, कॉपर, निकल और टाइटेनियम मिश्र धातुओं के लिए केंद्रीकृत हीट ट्रीटमेंट सुविधाएँ। 
• वैमानिक अनुप्रयोगों में आवश्यक सभी प्रकार की प्लेटिंग, पॉलिशिंग, सर्फेस संरक्षण, और पेंटिंग प्रक्रियाओं के लिए केंद्रीकृत प्रक्रिया उपचार और पेंटिंग  सुविधाएं।

• थिन मेटल बेलोज, कैप्सूल, स्टेटर पैक, ब्रश इत्यादि पर जटिल वेल्डिंग की सुविधा हेतु टीआईजी / आर्गन आर्क, स्पॉट और सीम वेल्डिंग उपकरण।
• माइक्रो प्लाज्मा वेल्डिंग
• कार्बन और रेलिथ कोटिंग
•वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीएक्यूए) द्वारा वेल्डरों को अनुमोदित और प्रमाणित किया जाता है।

• उपसाधनों के विनिर्माण और मरम्मत / ओवरहाल से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रबड़ और प्लास्टिक शॉप उपलब्ध हैं।

• इलेक्ट्रिक स्पार्क विधि द्वारा कांस्य परत जमावट
• जिंक धातुकरण
• माइक्रो प्लाज्मा वेल्डिंग
• टिन-बिस्मुथ प्लेटिंग
• लॉन्गिट्यूड़िनल सीम वेल्डिंग
• ग्रेफाइट, टेफ्लॉन (रिल्सन) कोटिंग प्रक्रिया
• पॉलिमाइड वार्निश इंप्रेग्नेशन
• उच्च रगड़ वाले भागों पर कार्बन लाइनिंग
• सब-जीरो ट्रीटमेन्ट
• 10-5 टॉर पर हीटिंग और कूलिंग की नियंत्रित दर पर वैक्यूम में मैग्नेटिक अन्नीयलिंग ।
• सेल्फ लुब्रिकेशन के लिए वी ए पी – II और मोलिब्डेनम सल्फाइड कोटिंग
• पेरिलीन कोटिंग

प्रभाग में सीएनसी जिग ग्राइंडिंग, सीएनसी जिग बोरिंग, यूनिवर्सल ग्राइंडिंग, सीएनसी सर्फेस ग्राइंडिंग, इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज मशीनिंग और 5-एक्सिस हॉरिजॉन्टल /वर्टिकल मशीनिंग सेन्टर जैसी सूक्ष्म मशीनिंग सुविधाएँ भी हैं । 

नई सुविधाएँ एवं गतिविधियों का आधुनिकीकरण :

उपर्युक्त  के अतिरिक्त निम्नलिखित सुविधाएँ स्थापित की जा रही हैं :

  • सभी प्रकार के स्प्रिंग (कम्प्रेशन, एक्सटेंशन, टॉर्शन, डिस्क आदि) के विनिर्माण हेतु उत्कृष्टता केन्द्र 
  • एचएएल द्वारा उत्पादन किए जा रहे वायुयानों के व्हीलों और ब्रेकों के उत्पादन हेतु समर्पित सुविधा । 
  • ग्राहक की मांग को पूरा करने हेतु प्रभाग में सु-30 वायुयान के आरओएच (रिपेयर एवं ओवरहॉल) के लिए समर्पित सुविधा भी स्थापित की गई है । 

प्रभाग में आउटसोर्सिंग गतिविधि का प्रारंभ 2003 से हुआ था। तब से प्रभाग ने सूक्ष्म कम्पोनेन्टों, टूलिंग तथा टेस्ट उपस्कर की आउटसोर्सिंग के लिए सब-कॉन्ट्रैक्टरों का चयन एवं बेस तैयार करने का कार्य शुरू किया। 

व्यावसायिक परिदृश्य को देखते हुए एचएएल लखनऊ में चल रही मौजूदा और नई परियोजनाओं के भार को संभालने के लिए आउटसोर्सिंग समय की माँग है। तीसरे पक्ष द्वारा एचएएल परिसर के भीतर या बाहर कार्य किया जा सकता है ।  

आउटसोर्सिंग प्राथमिक रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में की जाती है :

  • होनिंग, लैपिंग, शॉट पीनिंग, गियर कटिंग, गियर ग्राइंडिंग इत्यादि जैसी विशिष्ट मशीनिंग प्रक्रियाओं सहित डिटेल पार्ट्स के विनिर्माण हेतु  ।
  • हीट ट्रीटमेन्ट, टंगस्टन कार्बाइड कोटिंग, टाइटेनियम नाइट्राइड कोटिंग, लेजर बीम वेल्डिंग, इलेक्ट्रॉन बीम वेल्डिंग इत्यादि सहित प्रोसेस ऑपरेशन हेतु । 
  • टूलिंग, जिग्सएवं फिक्स्चर्स आदि हेतु ।
  • एलआरयू आदि की पेंटिंग, डिपेंटिंग, सफाई और तोड़फोड़ हेतु । 
  • एचएएल में तीसरे पक्ष के साथ-साथ सब-कॉन्ट्रैक्टर के कार्य के निरीक्षण हेतु । 
  • लैपिंग,मशीनिंग,सीएनसी मशीनिंग और प्रोग्रामिंग, पेंटिंग, एनडीटी, तोड़फोड़ और सफाई आदि क्रियाकलापों  की इन्सोर्सिंग हेतु । 
  •  इलेक्ट्रिकल वाइंडिंग /वायर लूमिंग की इन्सोर्सिंग
  •  मोल्डिंग, वैक्यूम इम्प्रेगनेशन, पॉलीमाइड इम्प्रेगनेशन,इको बॉन्डिंग, रिलसन कोटिंग 
  • वेंडरों द्वारा खरीदे गए कच्चे माल के साथ हीट ट्रीटमेन्ट, इलेक्ट्रोप्लेटिंग, एनडीटी आदि जैसे विशेष प्रक्रिया प्रचालन सहित कम्पोनेन्टों का एंड टू एंड विनिर्माण ।
  • पी सी बी असेम्बली की आउटसोर्सिंग । 

प्रचालनों की जटिलता के आधार पर कम्पोनेन्टों का वर्गीकरण विभिन्न वर्गों जैसे ए, बी एवं सी में किया जाता है। सब-कॉन्ट्रैक्टरों के सामर्थ्य और क्षमताओं के  आधार पर प्रभाग में रजिस्टर्ड  सब-कॉन्ट्रैक्टरों को टेंडर  जारी  किए  जाते हैं। 

स्थापित सुविधाओं व क्षमताओं से युक्त, सीखने के लिए इच्छुक तथा वैमानिक गुणवत्ता उत्पादों के उत्पादन में उत्कृष्ट संगठनों को विभिन्न उड़नयोग्य प्रोजेक्टों के लिए अपेक्षित कम्पोनेन्टों की आउटसोर्सिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

नए सब-कॉन्ट्रैक्टरों के पंजीकरण के लिए, निर्धारित फॉर्म हमारी वेबसाइट (www.hal-india.co.in) से डाउनलोड किए जा सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों सहित पंजीकरण प्रक्रिया के लिए इस प्रभाग को अग्रेषित किए जा सकते हैं।

उपसाधन प्रभाग के पास निम्नलिखित प्रमाणन हैं:

  • एरोस्पेस वाहनों एवं उपस्करों एवं सिविल तथा रक्षा अनुप्रयोगों के उपकरणों के अभिकल्प और विकास, विनिर्माण, रखरखाव, आपूर्ति और उपसाधनों की सर्विसिंग के लिए प्रभाग  एएस 9100डी प्रमाणित है।
  • वातावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ14001 प्रमाणित है।
  • व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं संरक्षा प्रबंधन प्रणाली (ओएचएसएमएस)हेतु प्रभाग आईएसओ 45001 प्रमाणित है।
  • केंद्रीय प्रयोगशाला (भौतिक, रासायनिक प्रयोगशाला एवं गैर–विनाशकारी परीक्षण प्रयोगशाला) के लिए एनएबीएल का अनुमोदन।
  • निम्नलिखित प्रक्रियाओं के लिए नैडकैप प्रमाण-पत्र  :
    • रसायनिक प्रक्रिया – एसएस का पैसिवेशन 
    • रसायनिक प्रक्रिया – स्टील की इलेक्ट्रोपॉलिशिंग 
    • रसायनिक प्रक्रिया – कॉपर प्लेटिंग 
    • रसायनिक प्रक्रिया – एल्युमीनियम मिश्रधातु का क्रोमेट रूपान्तरण 
    • रसायनिक प्रक्रिया – एल्युमीनियम मिश्रधातुओं की सल्फ्यूरिक एसिड एनोडाइज़िंग 
    • रसायनिक प्रक्रिया – एल्युमीनियम मिश्रधातुओं की क्रोमिक एसिड एनोडाइज़िंग 
    • रसायनिक प्रक्रिया – एल्युमीनियम मिश्रधातुओं की हार्ड एनोडाइज़िंग 
    • रसायनिक प्रक्रिया – स्टील की हार्ड क्रोम प्लेटिंग 
    • हीट ट्रीटमेन्ट- स्टील के कम मिश्रधातु की नाइट्राइडिंग 
    • हीट ट्रीटमेन्ट- स्टील के कम मिश्रधातु की स्ट्रेस रिलीविं 
    • हीट ट्रीटमेन्ट- पी एच स्टील का प्रेसिपिटेशन ट्रीटमेन्ट 
    • हीट ट्रीटमेन्ट- स्टील का मेरेजिंग ट्रीटमेन्ट

उपसाधन प्रभाग के पास निम्नलिखित अनुमोदन हैं :

  • सैन्यविमाननउत्पादों और सेवाओं के लिए महानिदेशक, वैमानिक गुणवत्ता आश्वासन द्वारा एएफक्यूएमएस अनुमोदन।
  • विनिर्माणतथामरम्मत के लिए डी.जी.सी.ए., भारत सरकार द्वारा सीएआर-21 और सीएआर-145 अनुमोदित । 

  • हाइड्रॉलिक सिस्टम एवं पावर कन्ट्रोल

हाइड्रॉलिक पंप, एक्युमुलेटर्स, एक्चुएटर्स, इलेक्ट्रो-सेलेक्टर्स, बूटस्ट्रैप रिजर्वायर्स तथा विभिन्न प्रकार के वॉल्व

  • वातावरण नियंत्रण प्रणाली 

कोल्ड एयर यूनिट, वॉटर एक्स्ट्रैक्टर्स, नॉन रिटर्न वॉल्व एवं वेन्चुरीज़

  • इंजन ईंधन नियंत्रण प्रणाली 

फ्यूल आफ्टर बर्नर रेगुलेटर एवं डिस्ट्रिब्यूटर, मेन फ्यूल डिस्ट्रिब्यूटर, रेगुलेटर तथा आफ्टर बर्नर पम्प, प्लंगर पम्प्स, फ्यूल मीटरिंग डिवाइस । 

  • उपकरण 

इलेक्ट्रिकल इंडिकेटर्स, फ्यूल क्वांटिटी तथा फ्लो मीटरिंग इन्स्ट्रुमेंट्स, सेन्सर्स एवं स्विचेज़, बैरोमीट्रिक इन्स्ट्रूमेंट्स, जाइरोस्कोपिक इन्स्ट्रूमेंट्स, इलेक्ट्रोकैमिकल इन्स्ट्रूमेंट्स। 

  • इलेक्ट्रिकल पावर जनरेशन तथा नियंत्रण प्रणाली

ए सी/डी सी जेनरेटर, कन्ट्रोल एवं प्रोटेक्शन यूनिट, ए सी एवं डी सी मास्टर बॉक्स, इन्वर्टर, ट्रांसफॉर्मर रेक्टिफायर यूनिट, एक्चुएटर्स

  • अन्डरकैरिएज, व्हील्स एवं ब्रेक्स

मेनएवंनोज़अंडरकैरिएज, मेनएवंनोज़व्हील, ब्रेकसिस्टमएलआरयू

  • टेस्ट रिग्स

  डेडिकेटेड टेस्ट रिग्स, कस्टम-बिल्ट फ्यूल/हाइड्रॉलिक टेस्ट रिग्स एवं इलेक्ट्रिकल टेस्ट रिग्स।

  • उड़ान नियंत्रण प्रणालियाँ 

जगुआर, एलसीए, आईजेटी, मिराज, सु-30 आदि हेतु उड़ान नियंत्रण प्रणालियाँ 

प्रभाग में उपसाधनों की मरम्मत और ओवरहाल का कार्य होता है। विशेषज्ञ इंजीनियरों / तकनीशियनों की टीम को नियुक्त करके प्रभाग द्वारा साइट रिपेयर सुविधाएँ भी दी जा रही हैं । प्रभाग द्वारा यह  सेवाएँ  निम्नलिखित के लिए प्रदान की जा रही हैं :

• मिग सीरीज
• ए एन – 32
• किरण एमके- I / एमके- II
• एलसीए
• जगुआर
• मिराज -2000
• सु -30 एम के आई
• एवीआरओ
• हॉक एमके-132

• डोर्नियर–228
• एवीआरओ एचएस -748
• ए एल एच

• चेतक (अलौएट)
• चीता (लामा)
• ए एल एच  (भारतीय वायु सेना/ नौसेना / तट रक्षक / सिविल)
• एल सी एच
• एल यू एच

  • Chetak (Alouette)
  • Cheetah (Lama)
  • ALH (IAF / Navy / Coast Guard / Civil)
  • LCH
  • LUH

रक्षा बल :

  • भारतीय वायुसेना / सेना / नौसेना / तट रक्षक

अन्य प्रभाग :

  • वायुयान प्रभाग, इंजन प्रभाग, हेलीकॉप्टर प्रभाग, ओवरहॉल प्रभाग, नासिक प्रभाग, कोरापुट प्रभाग आदि 

निर्यात ग्राहक :

  • नामीबिया, सूरीनाम, मेसर्स एटीएससी मलेशिया, सेशेल्स आदि ।

अन्य :

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाएँ / अंतरिक्ष विभाग
  • राज्य सरकार नागरिक उड्डयन / आयुध कारखाने  / कॉरपोरेट सेक्टर
  • फ्लाइंग अकादमियाँ और शैक्षिक संस्थान 
  • सिविल ग्राहक / एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • सहयोगीगण / लाइसेंसधारक

निर्यात में रॉयल एयर फ़ोर्स ओमान, एयर मॉरीशस, मॉरीशस पुलिस, रॉयल मलेशियन एयर फ़ोर्स (आरएमएएफ) इज़राइल विमान उद्योग, नामीबिया सरकार, अफगानिस्तान सरकार, सेशेल्स सरकार, सूरीनाम सरकार आदि के लिए मिग सीरीज एयरक्राफ्ट, सु-30 एमकेआई, डॉर्नियर डीओ-228, चीता (लामा) / चेतक (अलौएट III), एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच), हेलिकॉप्टर एवं यूएवी से संबंधित नए उपसाधनों (कैट-ए), स्वदेशी स्पेयरों की आपूर्ति एवं उपसाधनों की मरम्मत एवं ओवरहॉल शामिल हैं।

इसके आतिरिक्त प्रभाग के पास निम्न सुविधाएँ हैं :

  • निर्यात आवश्यकता हेतु उपसाधनों के विनिर्माण के लिए अत्याधुनिक स्व-निर्मित अभिकल्प एवं विकास क्षमताएँ ।
  • उड़नयोग्य अनुप्रयोगों हेतु पर्यावरण अनुकूल प्रक्रिया प्रमाणन : एएस9100डी, एनएडीसीएपी, एएफक्यूएमएस -2018, सीएआर-21 एवं 145, एनएबीएल, आईएसओ14001  
  • स्व-विकसित पर्यावरण परीक्षण क्षमताएँ ।

 ग्राहक की आवश्यकताओं के अनुसार उड़नयोग्य अनुप्रयोगों हेतु प्रभाग द्वारा कम्पोनेंट्स के स्पेसिफिकेशन निर्माण से लेकर प्रिंट/निर्मित कम्पोनेंट्स का विनिर्माण भी किया जा रहा है ।

 

 

महाप्रबंधक (उपसाधन प्रभाग)
उपसाधन प्रभाग, लखनऊ
हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड
उपसाधन प्रभाग
लखनऊ – 226 016, भारत

टेलीफोन : +91  522 – 2351196
फैक्स: +91 522-2340335/2340338
ई-मेल : gm-office-lko@hal-india.co.in

व्यवसाय विकास एवं विपणन
अपर महाप्रबंधक (विपणन एवं व्यवसाय विकास)
टेलीफोन : +91  522 – 2350963
मोबाइल नं. : +919453436216
ई-मेल : marketing.adlko@hal-india.co.in

एक्सचेंज नं. – +91 522-2350995/96/97
आंतरिक दूरभाष :-

 

मानव संसाधन   4002

एएसईआरडीसी  (डिजाइन)

4085
आई एम एम  4396 योजना  4789
आउटसोर्सिंग  4106 संयंत्र अनुरक्षण 4151

ग्राहक सेवाएँ

 4586 प्रशिक्षण 4341

मेडिकल

 4045 सुरक्षा एवं अग्नि 4268

Menu Links

  • समाचार
  • सूचना का अधिकार
  • मिश्रित
  • पॉश अधिनियम
  • निविदा
  • करियर
  • भाषा अनुवादक
  • निवेशक
  • पूछे जाने वाले प्रश्न
  • #16456 (कोई शीर्षक नहीं)

Important Links

  • उत्पाद
  • नागरिक उत्पाद
  • आईटीएसओ उत्पाद
  • इंजन प्लांट
  • एचएएल की परीक्षण सुविधाएं

In Focus Links

  • नेतृत्व
  • उत्पादन इकाइयां
  • आर एंड डी केंद्र
  • हमारा इतिहास
  • विकास यात्रा की झलकियॉं

Our Capabilities

  • संपर्क करें
  • प्रतिक्रिया
  • अपने अनुभव को रेटिंग दें
  • सामाजिक संपर्क
  • वेब मैनेजर

Website Specific

  • वेबसाइट नीतियां
  • सहायता
  • अस्वीकरण
  • साइट मैप
  • एसटीक्यूसी प्रमाणन