हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (उपसाधन कॉम्प्लेक्स) के परिवहन वायुयान प्रभाग में आपका स्वागत है ।
एचएएल के परिवहन वायुयान प्रभाग (टीएडी), कानपुर को टर्बो-प्रॉप एयरक्राफ्ट और प्रशिक्षक एयरक्राफ्ट के विनिर्माण एवं ओवरहॉल में विशेषज्ञता प्राप्त है। इसकी स्थापना वर्ष 1960 में सिविल ऑपरेटर्स और भारतीय वायु सेना हेतु 44 सीटर एचएस-748 एयरक्राफ्ट के विनिर्माण के लिए की गई थी। विगत वर्षो के दौरान इस प्रभाग ने अपनी अवसंरचना और क्षमताओं को व्यापक रूप से विकसित किया है एवं यह प्रभाग बसंत कृषि एयरक्राफ्ट (एचए-31), बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट (एचपीटी-32), 19 सीटर वर्सेटाइल एयरक्राफ्ट (डीओ-228) और घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों हेतु अनेक प्रकार के वांतरिक्ष स्ट्रक्चरल संयोजनों एवं पुर्जों का विनिर्माण करता है। टीएडी के पास इन एयरक्राफ्टों में फिट किये जाने वाले रोटेबल्स के लगभग 400 प्रकारों की मरम्मत, ओवरहॉल और आशोधन की सुविधाएँ हैं।
प्रभाग की वर्तमान गतिविधियों में निम्नलिखित शामिल हैं –
- एचएएल डीओ-228 एवं हिन्दुस्तान-228 वायुयान और स्ट्रक्चर का विनिर्माण।
- एचएएल डीओ-228, एएस-748 और एएन-32 वायुयान की मरम्मत, अनुरक्षण एवं ओवरहॉल।
- इन एयरक्राफ्टों हेतु रोटेबल्स की मरम्मत एवं ओवरहॉल।
- वर्क पैकेज़ेस का विनिर्माण।
- एयरक्राफ्ट आशोधनों का अभिकल्प एवं विकास।
- वर्क पैकेजेस का अभिकल्प।
- एयरक्राफ्ट की आउटस्टेशन पर मरम्मत।
टीएडी कानपुर के साथ ही अभिकल्प संबंधित निम्नलिखित विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरा करने की क्षमता से युक्त परिवहन वायुयान अनुसंधान एवं अभिकल्प केन्द्र (टीएआरडीसी) भी स्थित है-
- ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष उद्देश्य सहित आशोधनों का अभिकल्प एवं विकास।
- विभिन्न एवियॉनिक्स और मिशन रोल उपस्करों का इंटीग्रेशन।
- क्षतिग्रस्त एयरक्राफ्ट की रिकवरी हेतु मरम्मत तकनीकी का विकास।
- एयरक्राफ्ट ढ़ाचागत संयोजनों जैसे कि दरवाजे, फ्यूजलेज सेक्शन,विंग सेक्शन,कंट्रोल सरफेसेस आदि का अभिकल्प और विकास।
- मिड लाइफ एवियॉनिक्स का अद्यतन।
- अप्रचलन प्रबंधन।
अनुसंधान एवं अभिकल्प केंद्र ने ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनेक रोल आशोधनों को अभिकल्पित एवं विकसित किया है तथा सेंसर के इंटिग्रेशन का काम पूरा किया है।
- 5- एक्सिस सीएनसी प्रोफाइलर्स, 3 एक्सिस सीएनसी मिलिंग मशीनें, वर्टिकल मशीनिंग केंद्र, सीएनसी बिलेट कटिंग मशीन आदि।
- टर्निंग, मिलिंग, ग्राइंडिंग, थ्रेड रोलिंग, ब्रोचिंग, होनिंग आदि।
- हॉट एयर ऑटोक्लेव
- वैक्यूम फार्मिंग एवं डीप ड्राइंग मशीन
- रबड़ प्रेस, ब्रेक प्रेस, इलास्टोमर प्रेस, सीएनसी पाइप बेंडिंग मशीन, सीएनसी रूटिंग मशीन, हॉरिज़ोन्टल स्ट्रेचिंग मशीन
- गैस, आर्गन एवं स्पॉट वेल्डिंग
- एनोडाइजिंग, क्रोम प्लेटिंग, कॉपर निकल प्लेटिंग, सीएडी प्लेटिंग, इलेक्ट्रो रासायनिक मिलिंग, पैसिवेशन, नियंत्रित तापमान पेंटिंग
- हीट ट्रीटमेंट सुविधाएं अर्थात् एनीलिंग, पर्सिपिटेशन, सोल्यूशन ट्रीटमेंट आदि।
- परिवहन एयरक्राफ्ट के असेम्बली, ओवरहाल, मरम्मत एवं अनुरक्षण के लिए बड़े और विशाल हैंगर।
- धूल मुक्त एवं नियंत्रित वातावरण सहित विशेष पेंट हैंगर।
- प्रोपेलर्स, लैंडिंग गियर्स, एक्चुएटर्स, पहिया, ब्रेक आदि जैसे मैकेनिकल आइटम
- उड़ान उपकरणों, ईंधन की वॉल्यूम और ईंधन की प्रवाह प्रणाली, दबाव प्रणाली जैसे उपकरण आइटम
- अल्टरनेटर्स, इन्वर्टर्स, मोटर्स, रेगुलेटर्स, कंट्रोस एवं प्रोटेक्शन यूनिट आदि विद्युत आइटम
- संचार, नेविगेशन एवं इंटरकॉम सिस्टम, मौसम रेडार और एंटीना से संबंधित एवियॉनिक आइटम।
- 3-डी समन्वयक मापक मशीन
- कम्प्यूटरीकृत केबल लूम टेस्टर
- यूनिवर्सल टेस्टिंग मशीन
- एक्सिलरेटेड वेदरिंग टेस्टर
- हॉट एवं कोल्ड चैंबर
- पार्टिकल काउंटर
- इन्वर्टेड माइक्रोस्कोप
- ओमनीमेट इमेज एनालाइज़र
- कोल्ड लाइट रिजिड एंडोस्कोप
- फ्लेक्सीबल बोरोस्कोप
- रासायनिक परीक्षण सुविधाएं
- एनडीटी सुविधाएँ
- क्यूयूवी एक्सिलरेटेड वेदरिंग टेस्टर
- ट्राईमॉस वर्टिकल
- निरंतर क्षमता एक्स-रे मशीन
बाह्यस्रोतन निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाता है:
- एयरक्राफ्ट स्ट्रक्चरल एसेंबली के लौह और एल्यूमीनियम सम्मिश्र घटकों की मशीनिंग।
- सीएनसी मशीनों और परंपरागत मशीनों (अर्थात टर्निंग, मिलिंग, ग्राइंडिंग आदि) के साथ मशीनिंग।
- एल्यूमिनियम सम्मिश्र पर काम करने की विशेषज्ञता के साथ शीट धातु अवयव निर्माण।
- प्रेस टूल का अभिकल्प एवं विकास।
- इनसोर्सिंग मोड के आधार पर एयरक्राफ्ट एमआरओ क्रियाकलापों की आउटसोर्सिंग।
- रेट कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर जीएमसी आइटम्स के विनिर्माण हेतु मशीन शॉप की इनसोर्सिंग।
- इनसोर्सिंग मोड के आधार पर एयरक्राफ्ट लूम्स का विनिर्माण।
- इनसोर्सिंग मोड के आधार पर एयरक्राफ्ट संरचना एवं कंट्रोल सरफेसेस का संयोजन।
- इनसोर्सिंग मोड के आधार पर एयरक्राफ्ट पेंटिंग/ डी-पेंटिंग/एयरफ्रेम सफाई/आंतरिक सुसज्जा/इंजन की सफाई।
विंग्स इंडिया 2022 में एविएशन इनोवेशन अवॉर्ड :
एचएएल को फेडरेशन ऑफ इंड्रस्ट्रियल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) द्वारा एयरक्राफ्ट विनिर्माण श्रेणी में एविएशन इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान माननीय नागर विमानन मंत्री, भारत सरकार, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा प्रदान किया गया और नागर विमानन मंत्रालय एवं एचएएल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्री सजल प्रकाश, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (उपसाधन कॉम्प्लेक्स) द्वारा प्राप्त किया गया।
वर्ष 2018-19 के लिए रक्षा संबंधित उत्पादों हेतु इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) के ‘स्टार परफॉर्मर’ का अवॉर्ड 
एचएएल को वर्ष 2018-19 के लिए भारत में बड़े उद्यम श्रेणी की सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों में रक्षा संबंधित उत्पादों हेतु इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईईपीसी) के ‘स्टार परफॉर्मर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। श्री सजल प्रकाश, मुख्य कार्यपालक अधिकारी(उपसधान कॉम्प्लेक्स) ने तत्कालीन महाप्रबंधक (टीएडी) श्री अपूर्ब रॉय के साथ यह अवॉर्ड नई दिल्ली में दिनांक 13 अप्रैल,2022 को डॉ. श्रीकर के. रेड्डी, संयुक्त सचिव, वाणिज्य विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त किया। ईईपीसी इंडिया द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में श्री महेश देसाई, अध्यक्ष, ईईपीसी इंडिया और अनेक औद्यौगिक एवं व्यापार प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रमाणन और प्रमाणपत्र :
- आईएसओ 9001: 2015 एवं एएस 9100 डी के अनुसार गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन।
- पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन आईएसओ 14001: 2004।
- भारत सरकार की निम्नलिखित एजेंसियों द्वारा अनुमोदन।
- स्वीकृत फर्म और उससे संबंधित क्यूएमएस (एएफक्यूएमएस) वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय द्वारा (डीजीएक्यूए)
- डीओ-228 वायुयान के उत्पादन तथा एच एस 748 और डीओ-228 के एमआरओ के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कार-21G और कार-145 अनुमोदन।
- एनएबीएल द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षण लैब ।

19 सीटों वाला एचएएल डीओ-228 एयरक्राफ्ट एक अत्यंत बहुमुखी बहुउद्देश्यीय हल्का परिवहन एयरक्राफ्ट है। इस एयरक्राफ्ट को उपयोगिता और यात्री परिवहन, तीसरे स्तर की सेवाओं और एयर-टैक्सी प्रचालनों, तटरक्षक कर्तव्यों और समुद्री निगरानी जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है।
विशेषताएं
कम प्रचालन लागत के साथ कार्यात्मक बहुमुखी प्रतिभा एचएएल डीओ-228 को यात्री, एयर टैक्सी उपयोगिता, कॉर्पोरेट, एयरक्रू प्रशिक्षण, समुद्री निगरानी सहित खोज एवं बचाव और प्रेक्षण एवं संचार के कार्यों के लिए अनुकूल बना देती है।
एचएएल डीओ-228 एयरक्राफ्ट के गैरेट टीपीई-331-5-252 डी इंजन, लैंडिंग गियर और बहुत से उपकरण व एवियॉनिक्स एचएएल के विभिन्न प्रभागों में विनिर्मित होते हैं।
यह ईंधन की बचत करने वाला, मजबूत, विश्वसनीय, ट्विन टर्बो-प्रॉप एयरक्राफ्ट डिजाइन और उत्पादन में उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ लैस है और इसे विभिन्न सैन्य, अर्ध सैनिक और नागरिक भूमिकाओं के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है।
डीओ-228 में नया एरोडायनमिक प्रोफ़ाइल और विशेष विंग आकार पारंपरिक विंग डिजाइन की तुलना में लिफ्ट/ड्रेग अनुपात में सुधार सुनिश्चित करता है, जिससे इंड्यूस्ड ड्रेग, कम संरचनात्मक वजन और उच्च संरचनात्मक ताकत को कम करते हैं। इन सुधारों के परिणाम उत्कृष्ट टेक ऑफ, क्लाइंब, क्रूज और लैंडिंग विशेषताओं के रूप में सामने आए हैं।
इस एयरक्राफ्ट, इसके इंजन और रोटेबल की एक बड़ी संख्या में मरम्मत, अनुरक्षण एवं ओवरहाल के लिए पूर्ण सुविधाएं एचएएल के भीतर ही उपलब्ध हैं, जिससे पूरे एयरक्राफ्ट के लिए एकल स्रोत उत्पाद सहायता उपलब्ध हो जाती है।
एचएएल ने डीओ-228 के लिए एक बड़े ग्राहक बेस की स्थापना की है और क्षेत्रीय वायु सेवाओं, रक्षा बलों – तटरक्षक बल, नौसेना, वायु सेना एवं अन्य ग्राहकों की नियमित आधार पर सहायता की है। एचएएल ने निरंतर आधुनिकीकरण/अद्यतनीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान प्रदान करने की क्षमता विकसित कर ली है।
तकनीकी विनिर्देश
| एक्सटर्नल डाइमेंशन | बैगेज कंपार्टमेंट्स |
| विंग स्पैन: 16.97 मीटर | वॉल्यूम (मीटर3) (फ्रंट): 0.89 |
| कुल लंबाई: 16.56 मीटर | वॉल्यूम (मीटर3) (एएफटी) : 2.60 |
| कुल मिलाकर ऊँचाई: 4.86 मीटर | मैक्स लोड (किलो) (फ्रंट): 120 |
| अधिकतम लोड (किलो) (एएफटी): 210 | |
| केबिन |
पावर प्लांट |
| पैक्स सीटें: 19 | इंजन मॉडल: गैरेट टीपीई 331-5-252डी |
| लंबाई: 7.08 मीटर | टेक-ऑफ शक्ति: 2 x 715 SHP ISA+ 18oC के संदर्भ में फ्लैट रेटेड |
| चौड़ाई: 1.35 मी | प्रोपेलर प्रकार: हार्टजल चार ब्लेड वाला मैटेलिक |
| ऊंचाई: 1.55 मीटर | प्रोपेलर व्यास: 2.69 मीटर |
| कार्गो दरवाजा: 1.60mx 1.34 मीटर | ईंधन क्षमता: 2850 लीटर (2250 किलो) |
| यात्री दरवाजा: 1.34mx 0.64 मीटर |
भूमिकाएँ
- समुद्री निगरानी
- प्रदूषण की रोकथाम
- ट्रूप परिवहन
- हवाई सर्वेक्षण
- खोज एवं बचाव
- यात्री परिवहन
- हवाई अड्डे के एनएवी-कॉम एड्स का कैलिब्रेशन
- रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन
- आपातकालीन निकासी
- इग्ज़ेक्यूटिव परिवहन
- कार्गो और लॉजिस्टिक सहायता
समुद्री निगरानी संस्करण
एचएएल डीओ-228
एचएएल डीओ-228मुख्यतः समुद्री निगरानी और गश्ती भूमिकाओं के लिए उपयुक्त है। एचएएल डीओ-228 द्वारा निष्पादित किए जाने वाले विशिष्ट निगरानी कार्यों में निम्नलिखित कार्य शामिल हैं: –
- विशेष आर्थिक क्षेत्र की गश्त
- भूमि सीमाओं / तटीय क्षेत्रों की गश्त
- खोज और बचाव
- प्रदूषण की खोज और नियंत्रण
- मत्स्य-उद्योग संबधी गतिविधियों की निगरानी

- उच्च ईंधन क्षमता
- शॉर्ट-सेमि प्रीपेर्ड एयर फील्ड्स से प्रचालन की क्षमता।
- 1030 किग्रा की क्षमता तक विंग हार्ड प्वाइंट।
- सेंसर लगाने के लिए पर्याप्त केबिन स्थान।
- अबाधित रेडार कवरेज।
- कम ऊंचाई पर उड़ान में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
- आसान उन्नयन और आशोधन के लिए खुली बनावट।
मिशन केन्द्रित उपकरण में शामिल हैं: –
- 360 डिग्री निगरानी रेडार
- साइड लुकिंग एयरबोर्न रेडार (एसएलएआर)
- फॉरवर्ड लुकिंग इंफ्रा रेड (एफएलआईआर)
- इलेक्ट्रॉनिक सर्वेलन्स मेज़र्स प्रणाली (ईएसएम)
- माइक्रोवेव रेडियोमीटर
- हैन्डहेल्ड एनोटेटिंग कैमरा
- आईआर / यूवी लाइन स्कैनर
- प्रदूषण नियंत्रण पॉड
- दो विंग माउंटेड गन पॉड प्रत्येक में दो गन।
- बंदूकों के लिए ऑप्टिकल साइट
- लाउड हेलर
- सर्च लाइट
- सामरिक डेटा प्रबंधन प्रणाली
- बबल विंडो
- लाइफ राफ्ट्स
- फ्लाइट खुलने योग्य रोलर दरवाजा
उपयोगिता परिवहन
एचएएल डीओ-228 वायुयान को वीआईपी/इग्ज़ेक्यूटिव परिवहन, क्षेत्रीय एयरक्राफ्ट सेवा/एयर टैक्सी एवं सैनिक परिवहन जैसी विभिन्न सेवाओं के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान-228
एचएएल डीओ-228 अपने सेगमेंट में सबसे विपुल और विश्वसनीय एयरक्राफ्ट है, जिसमें अपनी श्रेणी में कम टेक ऑफ और लैंडिंग (एसटीओएल) क्षमता, उच्च ईंधन और पेलोड क्षमता, कम अनुरक्षण लागत, किफायती ईंधन की खपत, उच्च क्रूज़िंग गति जैसी विशेषताएं हैं। यहाँ एचएएल प्रभाग के भीतर वायुयान के आशोधन, उन्नयन और अनुकूलन की इन-हाउस सक्षमता उपलब्ध होने के साथ-साथ उड़ान परिवर्तन और अनुरक्षण प्रशिक्षण देने के लिए तकनीकी परामर्श और सहायक क्षमता देने की सुविधा तथा तकनीकी प्रकाशन व फील्ड सेवा में अच्छा अनुभव भी मौजूद है। एचएएल डीओ-228 क्षेत्रीय मार्गों पर प्रचालन के लिए एक आदर्श यात्री एयरक्राफ्ट है।
एचएएल डीओ-228 के सिविल संस्करण की महत्वपूर्ण विशेषताएं इस प्रकार हैं :
- विभिन्न सीटिंग लेआउट
- शौचालय कम्पार्टमेंट
- गर्म और ठंडे जग के साथ गैली
- त्वरित परिवर्तनीयता
- आरामदायक एसी केबिन
वीआईपी / इग्ज़ेक्यूटिव ट्रान्सपोर्ट
एचएएल डीओ-228 वीआईपी / इग्ज़ेक्यूटिव ट्रान्सपोर्ट के लिए लंबी दूरी, उच्च गति, कम अनुरक्षण, मजबूत और विश्वसनीय संरचना जैसी विशेषताओं के साथ वीआईपी / इग्ज़ेक्यूटिव के आराम के लिए आवश्यकतानुसार इंटीरियर प्रदान करता है। कार्यात्मक शौचालय, गर्म भोजन गैली और अलमारी के साथ लकड़ी और कपड़े में विस्तृत लेआउट एवं फर्निशिंग के विकल्प मौजूद हैं।
एचएएल डीओ-228 के वीआईपी / इग्ज़ेक्यूटिव ट्रान्सपोर्ट संस्करण की महत्वपूर्ण विशेषताएं इस प्रकार हैं :
- 2 लक्जरी और 11 तक डीलक्स सीटें
- वीआईपी के लिए वर्किंग टेबल
- अलमारी
- रेफ्रिजरेटर और भोजन गर्म करने की सुविधा के साथ बड़ी गैली
- वॉश बेसिन की सुविधा के साथ फ्लशिंग शौचालय
- अतिरिक्त साउंड प्रूफिंग
निर्यात
एचएएल डीओ-228 एयरक्राफ्ट की आपूर्ति मॉरीशस और सेशेल्स सरकारों को भी की गई है। इन एयरक्राफ्टों का बेहतर समुद्री निगरानी, गश्त, खोज और बचाव कार्य में उपयोग किया जा रहा है।

इसमें निम्न शामिल हैं :
- एचएस-748 नौचालन एवं संचार प्रणाली का मिड-लाइफ अपग्रेड
- एचएस-748, डीओ-228 और एएन-32 एयरक्राफ्ट में ग्राहक आवश्यकता के अनुसार एवियॉनिक्स का एकीकरण
- डीओ-228 एयरक्राफ्ट पर समुद्री निगरानी रेडार का एकीकरण
- डीओ-228 एयरक्राफ्ट पर सर्च लाइट पॉड, गन पॉड और आईआर/ यूवी स्कैनर, अन्य भूमिका विशिष्ट उपकरणों का एकीकरण
- उच्च ऊंचाई प्रचालन और पैरा ड्रॉपिंग / पैरा जंपिंग के लिए डीओ-228 एयरक्राफ्ट में आशोधन
विस्तृत सुविधाओं और उपलब्ध विशेषज्ञता का उपयोग वर्तमान में निम्नलिखित के ओवरहाल, मरम्मत, रखरखाव और आशोधन के लिए किया जा रहा है-
- एचएस-748 मध्यम क्षमता वाले एयरक्राफ्ट
- डीओ-228 हल्के परिवहन एयरक्राफ्ट
- एएन-32 की सर्विसिंग
- मानवरहित एरियल व्हीकल(यूएवी) का डिपो स्तर अनुरक्षण

धूल मुक्त और नियंत्रित वातावरण वाले विशेष पेंट हैंगर में 50 सीटों तक की क्षमता के एयरक्राफ्ट ठहर सकते हैं। पॉली-यूरेथेन, ईपॉक्सी, सेल्यूलोज आदि जैसी विभिन्न प्रकार की एयरक्राफ्ट पेंटिंग प्रणालियों के लिए विशेषज्ञता भी उपलब्ध है। पेंट, पेंट मोटाई के परीक्षण के लिए पूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं।
प्रभाग में एचएस-748, डीओ-228 और अन्य मध्यम श्रेणी के एयरक्राफ्ट सहित विभिन्न एयरक्राफ्ट के रोटेबल्स के लिए व्यापक सुविधाएं मौजूद हैं। इसके पास सक्षम और योग्य कर्मचारियों के साथ एयरक्राफ्ट उद्योग की मांग संबंधी आवश्यकता को पूरा करने के लिए रोटेबल्स की मरम्मत का समृद्ध अनुभव है। शॉप स्वच्छ कक्ष विनिर्देशों के अनुरूप बनाए गए हैं और परीक्षण उपकरणों की पूरी श्रृंखला से लैस हैं। रोटेबल की रेंज जिसकी मरम्मत और ओवरहॉल की जा सकती है, में निम्न शामिल हैं:
- प्रोपेलर, लैंडिंग गियर, एक्चुएटर, व्हील ब्रेक संयोजन, हाइड्रोलिक्स, ईंधन और डी-आइसिंग प्रणालियों और उपसाधन जैसे यांत्रिक आइटम।
- उड़ान उपकरणों, ईंधन की मात्रा और ईंधन प्रवाह प्रणाली, दबाव प्रणाली उपकरणों, ऑटोपायलट और सभी प्रकार के दबाव स्विच और गेज जैसे उपकरण आइटम।
- अल्टरनेटर, इंवर्टर, मोटर, रेगुलेटर, नियंत्रण और सुरक्षा इकाइयों, बूस्टर पंप, एक्चुएटर, पंखों, बैटरी और वोल्टेज रेगुलेटर जैसे विद्युत आइटम।
- संचार, नौचालन, और इंटरकॉम प्रणाली, मौसम रेडार और एंटीना से संबंधित एवियॉनिक आइटम।
- प्रशिक्षण
- हमारे उत्पादों के रखरखाव और प्रचालन पर परिवर्तन संबंधी प्रशिक्षण।
महाप्रबंधक
परिवहन वायुयान प्रभाग
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड
पी.ओ. – चकेरी, कानपुर- 208 008
भारत
टेलीफोन +91 – 512 – 2402774 (प्रत्यक्ष)
+91 – 512 – 2451749-58 (एक्सचेंज सं) एक्सटेंशन: 4300
फैक्स +91 – 512 – 2450085
ईमेल:gm.knp@hal-india.com
