Skip to content
HAL
  • Popular searches

  • कर्मचारी / सेवानिवृत्त
  • करियर
  • निविदा
  • सूचना का अधिकार
  • वाचनालय
    • मीडिया विज्ञप्ति
    • पुरस्कार
    • कॉर्पोरेट वीडियो/घटनाक्रम
  • ईपीएस-95 पोर्टल
  • #15235 (कोई शीर्षक नहीं)
1,383 INR
  • हमारे बारे में
        • नेतृत्व
        • उत्‍पादन इकाइयॉं
        • अनुसंधान एवं विकास केन्‍द्र
        • संपर्क कार्यालय
        • संयुक्त उद्यम कंपनियाँ
        • संस्‍कृति
        • हमारा इतिहास
        • हमारे ग्राहक
        • विकास यात्रा की झलकियॉं
        • नैगम सामाजिक दायित्व
        • कारपोरेट शासन
        • नागरिक चार्टर
        • मानव संसाधन
        • हैरिटेज़ सेंटर एवं एरोस्‍पेस म्‍यूज़ियम
  • हम क्या करते हैं
        • उत्‍पाद और सेवाएँ
        • बिजली संयंत्र
        • आईटीएसओ उत्पाद
        • एचएएल की परीक्षण सुविधाएँ
        • निर्यात
  • नई खोज
  • सम्‍पोषणीयता
        • सम्‍पोषणीयता
        • बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रिकॉर्ड
  • उत्पाद और सेवाएं
  • सतर्कता
    • सतर्कता बारे में
    • नियमावली एवं नीति
    • शिकायत
    • प्रकाशन
    • अखंडता चक्र
    • वीएससी गतिविधि
    • सतर्कता जागरूकता सप्ताह
    • फोटो गैलरी
    • पीआईडीपीआई
    • संपर्क सतर्कता विभाग
    • #13399 (कोई शीर्षक नहीं)
  • मेक इन इंडिया
        • हमारे बारे में
        • स्वदेशीकरण
        • बाहरी स्रोत से सेवाएँ
        • निजी क्षेत्र के लिए एचएएल की परीक्षण सुविधाएं
        • मेक-द्वितीय
        • सृजन रक्षा पोर्टल
        • विक्रेता पंजीकरण
        • सहायता केंद्र
  • आपूर्तिकर्ता
  • निवेशक
Home  /  बेंगलूर कॉम्‍प्‍लेक्‍स  /   ओवरहॉल प्रभाग बेंगलूर

ओवरहॉल प्रभाग बेंगलूर

  • बेंगलूर कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • एयरक्राफ्‍ट प्रभाग बेंगलूर
    • इंजन प्रभाग बेंगलूर
    • ओवरहॉल प्रभाग बेंगलूर
    • फाउण्‍ड्री व फोर्ज प्रभाग बेंगलूर
    • एरोस्‍पेस प्रभाग बेंगलूर
    • आईएमजीटी प्रभाग बेंगलूर
    • एलसीए तेजस प्रभाग बेंगलूर
  • मिग कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • वायुयान विनिर्माण प्रभाग नासिक
    • वायुयान ओवरहॉल प्रभाग, नासिक
    • इंजन प्रभाग कोरापुट
    • सुखोई इंजन प्रभाग कोरापुट
  • उपसाधन कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • टीएडी-कानपुर प्रभाग
    • उपसाधन प्रभाग लखनऊ
    • एवियॉनिक्‍स प्रभाग हैदराबाद
    • एवियॉनिक्‍स प्रभाग कोरवा
  • हेलिकॉप्‍टर कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • हेलिकॉप्टर प्रभाग, बेंगलूर
    • हेलिकॉप्टर एमआरओ प्रभाग, बेंगलूर
    • बैरकपुर प्रभाग
    • एयरोस्पेस कंपोजिट्स प्रभाग
    • हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु
  • हमारे बारे में
  • सुविधाएँ
  • बाह्यस्रोतन
  • पुरस्कार
  • उत्पाद
  • सेवाएँ
  • भावी परियोजनाएँ
  • हमें संपर्क करें

एच ए एल ओवरहॉल प्रभाग (बेंगलूर कॉप्लेक्स) में स्वागत है ।

एच ए एल के पुराने प्रभागों में से ओवरहॉल प्रभाग भी एक है, जिसकी स्थापना दिसंबर 1940 में हुई थी । भारत में एयरक्राफ्ट उद्यम के विकास में प्रारंभिक दिनों से प्रभाग शामिल है । इस प्रभाग ने वर्ष 1942 और 1945 के बीच के कालावधि में लिबरेटर, फोर्ट्रेस, मिशेल, डकोटा, कर्टिस, कमांडो और पीबीवाई कैटलिना एम्फिबियान एयरक्राफ्ट जैसे बहुरूपी एयरक्राफ्ट का अनुरक्षण और मरम्मत की है । वर्ष 1947 के बाद, प्रभाग ने अपनी गतिविधियों को प्रमुख रूप से भारतीय वायु सेना एवं भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्टों की मुख्‍य मरम्मत के लिए ही अपना लक्ष्य केंद्रित किया है । साथ ही यह प्रभाग भारतीय वायु सेना और नौसेना बेस पर एयरक्राफ्ट को प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी के अनुरक्षण सहायता प्रदान कर रहा है ।

यह ओवरहाल प्रभाग एयरक्राफ्ट एमआरओ में 80 वर्ष का अनुभव रखता है, जिसमें 4500 से अधिक विभिन्न प्रकार के एयरक्राफ्ट एवं 6500 से अधिक पिस्टन इंजनों की मरम्मत की है । 

प्रभाग अत्याधुनिक मिलिटरी एयरक्राफ्ट, पिस्टन इंजन एवं तत्संबंधी उपसाधनों की अनुरक्षण तथा मरम्मत करने में विश्वस्तरीय एमआरओ अभिकरण के रूप में उभरा है । साथ ही, उपभोक्ताओं के कार्यों में अत्यधिक सक्षम अनुरक्षण तथा पुनःसंयोजन में सहायता प्रदान करता है ।

वर्तमान में यही एक ऐसा संस्‍थान है, जो फ्रांस के बाहर मिराज 2000 एयरक्राफ्ट का प्रमुख निरीक्षण करने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्राधिकृत है ।

10 हेक्टर से भी अधिक के भू-भाग पर फैले हुए इस प्रभाग में अत्यधिक कुशल श्रमिकों का कार्यबल है, इसमें 1000 से भी अधिक कार्मिक और 250 से अधिक अर्हता प्राप्त तथा अनुभवी कार्यपालक शामिल हैं ।

प्रभाग में जटिल यांत्रिकी, हवाई तथा वैमानिक उपसाधनों को संभालने के लिए उत्कृष्ट आधारभूत संरचना के साथ सुसज्जित उपसाधन मरम्मत केंद्र है । 900 से अधिक प्रणालीगत उपसाधनों के मरम्मत करने के लिए उत्कृष्ट परीक्षण उपस्करों को लगाया गया है ।

ओवरहॉल प्रभाग के पास निम्नलिखित अनुमोदन एवं गुणवत्ता प्रमाणन हैं ; 

  • वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (डीजीएक्यूए), रक्षा मंत्रालय, भारत
  • मेसर्स डसॉल्ट एविएशन, फ्रांस
  • मेसर्स बीएई सिस्टम्स, यू.के.
  • एएस 9100डी एंड एएस9110सी प्रमाणित
  • आईएसओ 14001:2015 ईएमएस
  • प्रत्येक एयरक्राफ्ट प्लेटफार्म के लिए समर्पित हैंगर
  • सभी एयरक्राफ्ट प्रणाली के घटकों की मरम्मत/ओवरहॉल के लिए सुसज्जित एमआरओ केंद्र
  • एयरक्राफ्ट पेंटिंग सुविधा
  • हॉक एयरक्राफ्ट के तंदुरुस्‍ती और उपयोग निगरानी प्रणाली के अंशांकन के लिए समर्पित हैंगर
  • विंड टनल सुविधा
  • सभी एयरक्राफ्ट प्‍लेटफार्मों के लिए विनिर्दिष्‍ट टाइप टेस्‍टर एवं उपस्‍कर
  • प्रमुख एयरक्राफ्ट सिस्‍टम एलआरयू के परीक्षण के लिए यूनिवर्सल टेस्‍ट रिग्‍स
  • नॉनडिस्‍ट्रक्टिव परीक्षण सुविधा
  • मेट्रालॉजी सुविधा
  • मिराज एयरक्राफ्ट की संपूर्ण एयरक्राफ्ट लूम का परीक्षण करने की सुविधा
  • हायड्रोस्‍टेटिक खिंचाव(स्‍ट्रेच) परीक्षण सुविधा
  • ऑक्सिजन एवं नाईट्रोजन बूस्टिंग सुविधा
  • परीक्षकों एवं मापकों का अंशांकन
  • क्‍लीन रूम एवं ईएसडी वर्कस्‍टेशन
  • कम्‍प्‍यूटरीकृत चार्जिंग एवं डिस्‍चार्जिंग सुविधा

ओवरहॉल प्रभाग की मूल उपस्‍कर विनिर्माताओं (ओईएम) के अलावा कई अनुमोदित एवं मान्‍यता प्राप्‍त आपूर्तिकर्ताओं के साथ भागीदारी है ।

बाह्यस्रोत किए गए घटकों के अनुमोदन/स्‍वीकृति के दौरान सख्‍त गुणवत्ता नियंत्रण जाँच सुनिश्चित की जाती है ।

निम्‍नलिखित ग‍तिविधियों/सेवाओं के लिए बाह्यस्रोत का सहायता ली जाती है :

  • पहचान की गई परियोजना के पुर्जों का निर्माण(संविरचन) 
  • ग्राउंड हैंडलिंग उपस्‍करों और ग्राउंड सपोर्ट उपस्‍करों का विनिर्माण
  • औजा़र (टूल) और जुड़नार का निर्माण(संविरचन)
  • गेज़ का अंशांकन
  • जिग रेफरन्सिंग एवं प्‍लेटिंग प्रचालन  
  • एयरक्राफ्ट पेंटिंग के लिए वर्क पैकेज
  • एयरक्राफ्ट डी-पेंटिंग के लिए वर्क पैकेज
  • रोटेबल्‍स की सफाई के लिए वर्क पैकेज
  • लूम्‍स के विखंडन एवं हटाए गए पुर्जों को फिर बनाने के लिए वर्क पैकेज

ब्राह्यस्रोत के लिए मौजूदा अनुमोदित विक्रेताओं की सूची नीचे दी गर्इ है । यह प्रभाग नए विक्रेताओं की पहचान करने एवं इस सूची में जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है :

क्र.सं.

आपूर्तिकर्ता का नाम

शहर

कार्यक्षेत्र

1

एरोस्‍पेस इंजीनियर्स

सलेम

मशीनिंग कंपोनेंट

2

अल्‍फा टोकोल इंजीनियरिंग सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड

बेंगलूरु

सीएनसी मिल्लिंग, शीट मेटल कंपोनेंट, स्‍ट्रक्‍चरल असेंबली, वर्क पैकेज

3

अमेजान इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 

बेंगलूरु

सीएनसी मशीनिंग

4

एंफेनोल इंटरकनेक्‍ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

बेंगलूरु

केबल असेंबलियों, पैनलों एवं लेज़र वायर मार्किंग तथा इलेक्ट्रिक हार्नेस का विनिर्माण

5

एप्‍लाइड ऑप्टिक्‍स इंक.

बेंगलूरु

लेज़र ग्लास, रियर व्यू मिरर, टफ्फन्‍ड ग्लास, क्वाट्र्ज ग्लास का स्वदेशीकरण

6

अश्विन इंजीनियरिंग वर्क्‍स,

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल मशीनिंग

7

एवियोहेलिट्रोनिक्‍स इन्‍फोसिस्‍टम्‍स प्राइवेट लिमिटेड

बेंगलूरु

सीएनसी मशीनिंग, जीएचई एवं टूल्स, जिग्‍स एवं फिक्‍श्‍चर

8

कॉन्‍सेंट्रा

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

9

क्राफ्टएयर

बेंगलूरु

जीएचई/मशीनिंग, जिग्‍स, फिक्‍श्‍चर, प्रेस टूल्‍स एवं फैब्रिकेशन जॉब वर्क

10

कर्नाटक इं‍जीनियरिंग उद्यम

बेंगलूरु

मशीनिंग कंपोनेंट

11

कर्नाटक प्रेस टूल्‍स

बेंगलूरु

शीट मेटल कंपोनेंट

12

क्राफील्‍ड

बेंगलूरु

जीएचई/मशीनिंग, जिग्स, फिक्सचर, प्रेस टूल्स एवं फैब्रिकेशन जॉब वर्क

13

महंत टूल रूम

बेंगलूरु

मशीनिंग कंपोनेंट 

14

मर्लिनहॉक एरोस्‍पेस प्राइवेट लिमिटेड

बेंगलूरु

केबल्स असेंबली, लूम्स असेम्बली, केबल प्रिंटिंग, इलेक्ट्रिकल असेंबली

15

माइक्रोन इंजीनियर्स

बेंगलूरु

जीएचई/मशीनिंग, जिग्‍स, फिक्‍सचर, प्रेस टूल्‍स एवं फैब्रिकेशन जॉब वर्क

16

मिलेनियम एरो डायनेमिक्‍स प्राइवेट लिमिटेड

मुंबई

पेंटिंग/डीपेंटिंग कार्य

17

ओमेगा इंजीनियर

बेंगलूरु

टूल्‍स, जिग्‍स, फिक्‍स्‍चर एवं मोल्‍ड

18

प्रतिभा इंडस्‍ट्रीज़ 

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

19

क्वालिडेल्स

बेंगलूरु

मशीनिंग कंपोनेंट

20

राडेज एडवांस टेक्‍नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड

बेंगलूरु

इलेक्ट्रिकल  असेंबलीज़

21

शनमुखा इंडस्‍ट्रीज़

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

22

शिरवंते टेक्‍नोलॉजीज़ लिमिटेड

बेंगलूरु

एरोस्‍पेस हेतु जीएसई एवं जीएचई

23

सिका इंटरप्लांट सिस्‍टम्स लिमिटेड

बेंगलूरु

इलेक्ट्रिक केबल्स एवं हार्नेस तथा लूम एलआरयू विनिर्माण और परीक्षण

24

सॉफ्टेक सर्विसेज़

बेंगलूरु

जीएचई/जीएसई, टूल टेस्‍टर्स और फैब्रिकेशन जॉब वर्क

25

श्री हरी एंटरप्राइजेज

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

26

श्री बालाजी इंडस्‍ट्रीज़ 

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल मशीनिंग

27

श्री शक्ति इंडस्‍ट्रीज़

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

28

सुप्राटेक

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

29

एसवाईएस इंडस्‍ट्रीज़

बेंगलूरु

सीएनसी मशीनिंग

30

टीई कनेक्टिविटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

बेंगलूरु

फेब्रिकेशन ऑफ लूम्‍स

31

वेलटेक इंडस्‍ट्रीज़

बेंगलूरु

जीएचई/मशीनिंग, जिग्‍स, फिक्‍सचर, प्रेस टूल्‍स एवं फैब्रिकेशन जॉब वर्क

32

सेवन हिल्स इंडस्‍ट्रीज़

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

33

क्यूब एरोस्पेस

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

34

भैरवेश्‍वरा इंजीनियरिंग एंटरप्राइजेज़

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

35

सर्वाधी इंडस्‍ट्रीज़

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिंग

36

क्‍वालिटी टूल्‍स

बेंगलूरु

प्रसिशन गियर एवं शॉफ्ट विनिर्माण

37

साब इंजीनियरिंग

बेंगलूरु

मशीनिंग कंपोनेंट, जिग्स और फिक्‍सचर, शीट मेटल कंपोनेंट

38

सत्त्व एरो एक्सेसरीज एंड सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड

बेंगलूरु

सीएनसी टर्निंग, मिल्लिंग और आर्मेचुअर्स इलेक्ट्रिकल असेंबली

39

श्री राम इं‍जीनियरिंग

बेंगलूरु

कन्‍वेंशनल मशीनिंग और सीएनसी टर्निंग

40

एचटीएल लिमिटेड

होसूर

एरोस्‍पेस एप्लिकेशन के लिए इलेक्ट्रिकल लूम असें. एवं परीक्षण, इलेक्ट्रिकल केबल्‍स, वायर हार्नेस असें.

41

एयर वर्क्स इंडिया (इं‍जीनियरिंग) प्राइवेट लिमिटेड

होसूर

एरोप्‍लेन पूर्ण पेंटिंग, एयरक्राफ्ट  अनुरक्षण, एयरक्राफ्ट की प्रमुख सर्विस, एयरक्राफ्ट एवं कंपोनेंट के लिए संरचनात्मक मरम्मत

42

एक्‍सेस स्‍पेस टेक.

बेंगलूरु

जेहिर कटिंग एवं सिलाई कार्य के लिए वर्क पैकेज

43

फ्लुइडाइन इंजीनियर्स इंडिया

मैसूर

मशीनीकृत कंपोनेंट, मेटालिक बेलोव्‍स का स्वदेशीकरण

44

हरिणी इंडस्‍ट्रीज़ 

बेंगलूरु

मशीन स्पेयर पैट्स, सीएनसी मशीनिंग, टूल्स आदि.

45

मेसर्स नागा साई प्रीसीटेक प्राइवेट लिमिटेड (एलएन320)

बेंगलूरु

मशीनीकृत कंपोनेंट, सीएनसी मिल्लिंग एवं टर्निंग

46

मेसर्स आईएफबी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (एलआई313)

बेंगलूरु

शीट मेटल कंपोनेंट्स, मशीन्ड कंपोनेंट्स, सीएनसी मशीनिंग, टर्निंग, जीएचई एवं जीएसई

47

मैसर्स एनईएएल नैनी (एलएन 321)

प्रयागराज

विनिर्माता, केबल हार्नेस, बॉक्स तथा पैनल की मरम्मत एवं सर्विस

48

मेक वेल इंडस्‍ट्रीज़ लिमिटेड (सेवा)

नासिक

पेंटिंग/डीपेंटिंग का कार्य

मान्‍यताएँ

  • ओवरहॉल प्रभाग मेसर्स एनवीटी क्वालिटी सर्टिफिकेशन इंटरनेशनल द्वारा एएस 9100डी एंड एएस9110 सी क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम प्रमाणपत्र से मान्‍यता प्राप्‍त है ।
  • ओवरहॉल प्रभाग को क्‍यूएमएस सर्टिफ़िकेशन सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आईएसओ 14001:2015 पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली से प्रमाणित किया गया है ।
  • ओवरहाल प्रभाग को क्यूएमएस प्रमाणन सेवाएँ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आईएसओ 45001:2018 व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली से प्रमाणित किया गया है।

पुरस्‍कार

  • इस प्रभाग को नवंबर 2002 में वायुसेनाध्‍यक्ष, भारतीय वायुसेना की ओर से एक विशेष परस्‍कार से सम्‍मानित किया गया    है ।
  • प्रभाग ने वर्ष 2002-2003 के लिए “बेस्ट कस्टमर सर्विसेज़ अवार्ड” प्राप्‍त किया है ।
  • प्रभाग को वर्ष 2009-2010 के दौरान सर्वश्रेष्‍ठ सुरक्षा निष्पादन एवं प्रबंधन प्रणाली के लिए राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद कर्नाटक चैप्‍टर, बेंगलूर द्वारा सुरक्षा पुरस्‍कार “उत्‍तम सुरक्षा पुरस्‍कार” से सम्‍मानित किया गया है ।
  • ओवरहॉल प्रभाग की दो गुणवत्ता सर्कल टीमों ने दिसंबर 2014 में राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान सर्वोत्कृष्ट एवं उत्‍कृष्‍ट श्रेणियों में पुरस्‍कार जीते हैं ।
  • ओवरहॉल प्रभाग की दो गुणवत्ता सर्कल टीमों ने दिनांक 18 से 21 दिसंबर 2015 तक आयोजित राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान उत्‍कृष्‍ट एवं सर्वोत्कृष्ट श्रेणियों में पुरस्‍कार जीते हैं ।
  • ओवरहॉल प्रभाग की तीन गुणवत्ता सर्कल टीमों ने क्‍वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्‍यूसीएफआई), भिलाई द्वारा आयोजित नेशनल कन्वेन्शन ऑन क्वालिटी कन्सेप्टस (एनसीक्‍यूसी)-2016 में भाग लिया और टीमों ने राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान सर्वोत्कृष्ट, उत्‍कृष्‍ट एवं विशिष्‍ट श्रेणियों में पुरस्‍कार जीते हैं ।
  • ओवरहॉल प्रभाग की दो गुणवत्ता सर्कल टीमों ने राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन 2018 के दौरान उत्‍कृष्‍टता और उत्‍कृष्‍ट श्रेणियों में पुरस्‍कार जीते हैं ।
  • ओवरहॉल प्रभाग को वर्ष 2020-21 के लिए गुणवत्ता आश्‍वासन की श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ पदर्शन करने वाले प्रभाग का पुरस्‍कार मिला है ।

ओवरहाल प्रभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं के अलावा यह प्रभाग ग्राउंड सर्विसिंग, ग्राउंड हैंडलिंग और टेस्ट उपकरणों की आपूर्ति भी करता है । जैसे कि ;

  • ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू)
  • विमान टॉइंग आर्म
  • हाइड्रॉलिक रीसाइक्लिंग रिग
  • एयर कंडीशनिंग रिग
  • तरल ऑक्सीजन डिस्पेंसर
  • पायरोमेट्रिक टेस्ट सेट
  • आईएफएफ परीक्षक
  • मिराज 2000 के लिए पायलट एक्सेस लैडर

ओवरहॉल प्रभाग 1960 से विकसित किरण मार्क I/ I ए और IIए के लिए एमआरओ संबंधी सहायता प्रदान कर रहा है, जो एचएएल द्वारा स्‍वदेशी रूप से अभिकल्पित और विकसित किए गए हैं ।

  • 800 उड़ान घंटे पूरे होने पर, एयरक्राफ्ट की प्रमुख सर्विस के लिए ओवरहॉल प्रभाग में शामिल किया जाता है।
  • वर्तमान में प्रभाग द्वारा 111वाँ प्रमुख सर्विस कार्य किया जा रहा है।
  • यह प्रभाग अप्रचालन के कारण चुनौतियों के बावजूद अधिकांश पुराने एयरक्राफ्टों की सेवाक्षमता के उच्‍चतम स्‍तर को बनाए रखने के लिए ग्राहक बेस पर निरंतर सहायता प्रदान कर रहा है।

ओवरहॉल प्रभाग ओईएम मेसर्स बीएई सिस्‍टम्‍स, यूके द्वारा जगुआर एयरक्राफ्ट एवं उसके उपसाधनों के प्रमुख सर्विस कार्य करने के लिए अनुमोदित मरम्‍मत एजेंसी है ।

प्रमुख सर्विस

2000 उड़ान घंटे या 10 वर्ष जिसके भी पहले पूरा होने पर एयरक्राफ्ट को प्रमुख सेवाकार्य के लिए ओवरहॉल प्रभाग में शामिल किया जाता है । इस सर्विस कार्य में स्‍ट्रक्‍चरल रिपेयर, इलेक्ट्रिकल चेक एवं रिपेयर, फ्यूल लीक रेक्टिफिकेशन, एनडीटी चेक ऑन स्‍ट्रक्‍चर, एनडीटी चेक, लूम रिप्‍लेसमेंट आदि शामिल हैं ।

ओवरहॉल प्रभाग एक मात्र सर्विस एजेंसी है जिसे फ्रांस के बाहर मिराज 2000 एयरक्राफ्ट का प्रमुख निरीक्षण करने के लिए ओईएम मेसर्स. डसॉल्‍ट एविएशन द्वारा अनुमोदित किया गया है । 

प्रमुख निरीक्षण

2000 उड़ान घंटे या कैलेंडर लाइफ के 12 वर्ष जिसके भी पहले पूरा होने पर मिराज एयरक्राफ्ट को ओवरहॉल प्रभाग में प्रमुख निरीक्षण के लिए शामिल किया जाता है । प्रमुख निरीक्षण में स्‍ट्रक्‍चरल रिपेयर, फ़्यूएल टैंक सीलेंट नवीक‍रण, हाइड्रोलिक पाइप लाइन प्रतिस्‍थापन, एनडीटी चेक, विद्युत लूम परीक्षण की पूरी रेंज आदि जैसी गतिविधियाँ शामिल     हैं ।  

ओवरहॉल प्रभाग हॉक एयरक्राफ्ट की मरम्‍मत एवं ओवरहॉल करने के लिए गैर एकांतिक वैश्विक अधिकारों वाली अधिकृत मरम्‍मत एजेंसी है ।

प्रमुख सर्विस कार्य

12 वर्षों के 2000 उड़ान घंटे पूरे होने पर हॉक मार्क 132 एयरक्राफ्ट को उसके प्रमुख सर्विस कार्य के लिए ओवरहॉल प्रभाग में शामिल किया गया है, जिसमें संरचनात्‍मक, विद्युत और एयरफ्रेम मरम्‍मत, फटिग संशोधन, एनडीटी चेक, पेंटिंग आदि शामिल हैं । 

डेरिन III अपग्रेड

ओवरहॉल प्रभाग नव्‍वास से डेरिन स्टैंडर्ड I/ II/ III तक चार दशकों से जगुआर एयरक्राफ्ट के उन्‍नयन में शामिल है । वर्तमान में डेरिन III उन्नयन प्रगति पर है ।

एयरक्राफ्ट उन्‍नयन में एडवांस मिशन कंप्‍यूटर सहित नए एवियॉनिक्‍स संरचनाएँ शामिल हैं । इंजन एंड फ्लाइट इन्स्ट्रुमेंट सिस्‍टम (ईएफआईएस) । आधुनिक नेविगेशन, ईडब्‍ल्‍यू एवं वेपन डिलिवरी सिस्टम, आईएनजीपीएस, ग्‍लास कॉकपिट, हेड अप डिस्‍प्‍ले । एईएसए रेडार एवं साफ्टवेयर डिफाइन्‍ड रेडियो(एसडीआर) का समावेश । स्‍मार्ट मल्‍टी-फंक्‍शन डिस्‍प्‍ले एंड हेड-अप डिस्‍प्‍ले ।

मिराज अपग्रेड

ओवरहॉल प्रभाग 2015 से मिराज 2000 एयरक्राफ्ट को एच/टीएच से आई/टीआई स्टैंडर्ड में अपग्रेड करने में शामिल है।

भारतीय वायु सेना का मिराज उन्नयन प्रचालन, अनुरक्षण एवं हथियार संचालन क्षमताओं को बढ़ाता है ।

उन्‍नयन में निम्‍नलिखित शामिल हैं :

  • आरओवाई मल्टीमोड रडार
  • मॉड्यूलर डाटा प्रोसेसिंग यूनिट (एमडीपीयू)
  • आरएलजी आधारित आईएनजीपीएस
  • मिल15538 एवं डिजी बस
  • ग्लास कॉकपिट
  • नाइट विजन गॉगल (एनवीजी) काम्‍पेटिबल कॉकपिट
  • हाई बैंड जैमर (एचबीजे)
  • सॉलिड स्टेट वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम (एसएसडीवीआरएस)
  • मिशन प्लानिंग एवं डी-ब्रीफिंग टूल
  • हवा से हवा और हवा से जमीन पर वार करने वाली मिसाइलें
  • मिशन कंप्यूटर (एचएएल डिजाइन)
  • लेज़र डेज़िगनेशन पॉड (एलओपी)
  • हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले सिस्टम (एचएमडीएस)
  • काउंटर मेज़र डिस्पेंसिंग सिस्टम (सीएमडीएस)
  • न्यू जनरेशन प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल

ओवरहॉल प्रभाग मिराज, जगुआर, हॉक, किरण, एएलएच  की मरम्‍मत, ओवरहॉल, उपसाधन और चीता, चेतक, सी किंग, एवरो, मिग 21, मिग27, डोर्नियर आदि के 900 से भी अधिक प्रकारों के संशोधन और परीक्षण में शामिल है ।

इस प्रभाग के पास सभी एयरक्राफ्ट प्रणालियों के लिए समर्पित कंपोनेंट वर्कशॉप है, विशिष्‍ट प्रकार के परीक्षण उपस्‍कर एवं उपकरण, ओईएम परीक्षक, एटीई, विभिन्‍न प्रणालियों के लिए यूनिवर्सल रिग हैं ।

अन्‍य सुविधाओं में विंड टनल, पहियों के लिए यूनिवर्सल बेलेंसिंग एम/सी, ईएसडी वर्कस्‍टेशन एवं ईएसडी फ्लोरिंग, साफ कमरे, पर्यावरण नियंत्रण कार्य क्षेत्र, पर्यावरण परीक्षण कक्ष, बेरिंग हॉस्पिटल, हाइड्रोस्‍टैटिक स्‍ट्रेच परीक्षण सुविधा, जनरेटर परीक्षण सुविधा, अंशांकन सुविधा, मेट्रालॉजी सुविधा, सेंट्रिफ्यूज, जनरल पर्पज़ टेस्टिंग रिग आदि शामिल हैं ।

एयरक्राफ़्ट की प्रमुख सर्विसिंग

ओवरहॉल प्रभाग के पास, प्रदान किए गए उत्पादों एवं सेवाओं के लिए उच्चतम स्तर की ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण विकसित बुनियादी ढांचा, सुविधाएँ, कौशल एवं विशेषज्ञता तथा अच्छी तरह से स्थापित गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली है ।

  • भारतीय वायुसेना के बेस को सहायता: किरण फ्लीट के समर्थन के लिए तांबरम में और एएन -32 एयरक्राफ्टों के समर्थन के लिए येलहंका में समर्पित टीमों को तैनात किया गया है । इसके अलावा, भारतीय वायुसेना को उनकी जरूरतों को समय पर पूरा करने के लिए सहायता प्रदान करने हेतु पूरे भारत के 11 भारतीय वायुसेना बेस पर टीमों की प्रतिनियुक्ति की गई है ।
  • अतिरिक्‍त पुर्जे/एलआरयू/जीएचई/जीएसई की आपूर्ति : यह प्रभाग ग्राहक को आवश्यकता पड़ने पर बेस पर एयरक्राफ्ट की पहली और दूसरी लाइन के रखरखाव के लिए आवश्यक स्पेयर पार्ट्स, एलआरयू, जीएचई/जीएसई की आपूर्ति के माध्यम से ग्राहक बेसों का समर्थन कर रहा है ।
  • दोष जाँच/विफलता विश्लेषण/पीडब्लूआर: यह प्रभाग ग्राहक को आवश्यकता पड़ने पर दोष जाँच, विफलता विश्लेषण, प्रीमेच्यूअर विद्ड्राल (पीडब्ल्यूआर) अध्ययन कर रहा है। बार-बार विफलता के मामलों को गहन अध्ययन के लिए लिया जाता है और भविष्य में ऐसी त्रुटियों/विफलताओं की पुनरावृत्ति को कम करने के लिए इकाइयों में संशोधनों को शामिल किया जाता है ।
  • प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता: ओवरहॉल प्रभाग ग्राहकों को उनके फ्लीट के संचालन और रखरखाव की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है ।

 

ग्राहक सहायता

 

ओवरहॉल प्रभाग ने एलसीए की प्रमुख सर्विसिंग करने के लिए सुविधा की स्‍थापना शुरु की है।

  • ओवरहॉल प्रभाग में वित्त वर्ष 2023-24 (2 एयरक्राफ़्ट) और वित्‍त वर्ष 24-25 (2 एयरक्राफ़्ट) में मेसर्स डसॉल्‍ट एविएशन, फ्रांस (ओईएम) द्वारा मिराज एयरक्राफ्ट के एजिंग स्‍टडी 3 (एजीएस 3) की योजना बनाई गई है।
  • एजीएस3 के पूरा होने पर समूचा मिराज फ्लीट ओवरहॉल प्रभाग में प्रमुख निरीक्षण 3 से गुजरेगा ।

  • ओवरहॉल प्रभाग में ओर्इएम मेसर्स डसॉल्‍ट एविएशन, फ्रांस के सहयोग से दो एयरक्राफ्टों पर मिराज 2000बी से मिराज 2000 टीआई मानक में परिवर्तन प्रगति पर है ।
  • रूपांतरण के पूरा होने के बाद ओवरहॉल प्रभाग प्रमुख निरीक्षण एवं उन्‍नयन करेगा ।

  • जगुआर एयरक्राफ्ट पर 100% लूम परिवर्तन करने की सुविधा शुरु की गई है  ।  सुविधा तैयार होने पर वित्त वर्ष 2024-25 से आगे ओवरहॉल प्रभाग प्रमुख सर्विसिंग/अपग्रेड के लिए शामिल किए गए जगुआर एयरक्राफ्ट पर 100% लूम परिवर्तन करेगा ।
  • अनंतिम योजना के अनुसार वित्त वर्ष 2036-37 तक 100% लूम परिवर्तन की योजना बनाई गई है ।

  • किरण मार्क II एयरक्राफ्ट का अनमैन्ड एरियल व्हीकल / ऑप्शनली पायलटेड व्हीकल (यूएवी/ओपीवी) के रूप में बदलने का कार्य वर्तमान में एचएएल अनुसंधान केन्‍द्र द्वारा अभिकल्पित एवं विकसित किया जा रहा है । ओवरहॉल प्रभागएसएसएसएसएसस नई प्रणालियों के एकीकरण/मौजूदा प्रणालियों के संशोधन, ग्राउंड रन, फ़्लाइट ट्रेल्‍स एंड उड़ान स्‍वीकृति से संबंधित संशोधन कार्य करेगा ।
  • फिक्‍स्‍ड विंग एयरक्राफ्ट के लिए ऑटोमेटिक डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल सिस्‍टम एवं रिमोट पायलटिंग का  विकास ।

  • मिराज 2000 एयरक्राफ्ट, हॉक मार्क132 एयरक्राफ्ट की प्रमुख सर्विसिंग ।
  • मिराज, जगुआर, हॉक, किरण, चीता/चेतक हे‍लिकॉप्‍टर, एएलएच, सी किंग, एवरो, मिग21,
  • एयरक्राफ्ट घडि़यों/क्रोनोग्राफ की सर्विसिंग ।
  • कस्‍टमाइज़्ड एयरक्राफ्ट श्रृंखला उन्‍नयन
  • एयरक्राफ्ट और घटकों पर संशोधन
  • एयरक्राफ्ट पर 100%  लूम प्रतिस्‍थापन
  • रेडोम का विनिर्माण
  • दोष जाँच
  • ग्राहक साइटों पर एमआरओ सहायता
  • सिविल कम्पोनन्ट एमआरओ
  • एनओटी एवं मेट्रालॉजी सुविधा का उपयोग
  • अल्‍ट्रासोनिक फ़ेज्ड एरे परीक्षण
  • मैग्नेटिक पार्टिकल परीक्षण
  • रेडियोग्राफी
  • एड़ी करंट
  • लिक्विड पेनेट्रेंट परीक्षण
  • परीक्षकों एवं मापों का अंशांकन
  • मौजूदा परीक्षण सुविधाओं का उपयोग
  • एंगल ऑफ अटैक प्रोब के परीक्षण के लिए विंड टनल सुविधा (300 ना्टस तक की हवा की गति)
  • पर्यावरण चेम्बर (-70 डिग्री सेल्सियस से +180 डिग्री सेल्सियस)
  • एयरक्राफ्ट पेंटिंग सुविधा
  • हॉक एयरक्राफ्ट के लिए हम्‍स परीक्षण
  • मिराज एलआरयू की प्री-इन्स्टालेशन जाँच की सुविधा
  • यूनिवर्सल हाइड्रोलिक परीक्षण सुविधा
  • यूनिवर्सल ईंधन परीक्षण सुविधा
  • यूनिवर्सल न्‍यूमेटिक टेस्‍ट रिग
  • जनरेटर परीक्षण सुविधा
  • बैटरी के लिए कम्‍प्‍यूटरीकृत चार्जर डिस्‍चार्जर की सुविधा
  • द्रव संदूषण जाँच सुविधा
  • हाइड्रो‍स्‍टैटिक स्ट्रेच परीक्षण सुविधा (अधिकतम परीक्षण दबाव 7000 पीएसआई)
  • 4000 पीएसआई तक के अधिकतम दबाव क्षमता के साथ नाइट्रोजन बूस्टिंग सुविधा
  • 2600 पीएसआई तक के अधिकतम दबाव के साथ ऑक्सीजन बूस्‍टर सुविधा
  • विभिन्न एयरक्राफ्टों के लिए लिक्विड ऑक्‍सीजन चार्ज करने के लिए लॉक्‍स चार्जिंग सुविधा (950 लीटर लॉक्‍स भंडारण टैंकर क्षमता)
  • डिजिटल यूनिवर्सल बैलेंसिंग मशीन
  • विभिन्‍न एयरक्राफ्टों के मेन एंड नोज़ के पहियों के हाल्‍फ हब के संतुलन के लिए डिजिटल कम्‍प्‍यूटरीकृत यूनिवर्सल बैलेंसिंग सुविधा को 0.001 एनएम की सटीकता के साथ रिग पर किया जा सकता है । (अधिकतम व्‍यास.650 मिमी एवं अधिकतम वजन 200 किग्रा)

महाप्रबंधक

ओवरहॉल प्रभाग

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड

विमानपुरा डाक

बेंगलूर – 560017

कर्नाटक राज्य

भारत

ई-मेल : gm.ohl@hal-india.co.in 

दूरभाष : +91 – 080 – 22313639

फैक्स : +91 – 080 – 22311181

 

ग्राहक सेवा :

दूरभाष / फैक्स : +91 – 080 – 22318225

Menu Links

  • समाचार
  • सूचना का अधिकार
  • मिश्रित
  • पॉश अधिनियम
  • निविदा
  • करियर
  • भाषा अनुवादक
  • निवेशक
  • पूछे जाने वाले प्रश्न
  • #16456 (कोई शीर्षक नहीं)

Important Links

  • उत्पाद
  • नागरिक उत्पाद
  • आईटीएसओ उत्पाद
  • इंजन प्लांट
  • एचएएल की परीक्षण सुविधाएं

In Focus Links

  • नेतृत्व
  • उत्पादन इकाइयां
  • आर एंड डी केंद्र
  • हमारा इतिहास
  • विकास यात्रा की झलकियॉं

Our Capabilities

  • संपर्क करें
  • प्रतिक्रिया
  • अपने अनुभव को रेटिंग दें
  • सामाजिक संपर्क
  • वेब मैनेजर

Website Specific

  • वेबसाइट नीतियां
  • सहायता
  • अस्वीकरण
  • साइट मैप
  • एसटीक्यूसी प्रमाणन