Skip to content
HAL
  • Popular searches

  • कर्मचारी / सेवानिवृत्त
  • करियर
  • निविदा
  • सूचना का अधिकार
  • वाचनालय
    • मीडिया विज्ञप्ति
    • पुरस्कार
    • कॉर्पोरेट वीडियो/घटनाक्रम
  • ईपीएस-95 पोर्टल
  • #15235 (कोई शीर्षक नहीं)
1,383 INR
  • हमारे बारे में
        • नेतृत्व
        • उत्‍पादन इकाइयॉं
        • अनुसंधान एवं विकास केन्‍द्र
        • संपर्क कार्यालय
        • संयुक्त उद्यम कंपनियाँ
        • संस्‍कृति
        • हमारा इतिहास
        • हमारे ग्राहक
        • विकास यात्रा की झलकियॉं
        • नैगम सामाजिक दायित्व
        • कारपोरेट शासन
        • नागरिक चार्टर
        • मानव संसाधन
        • हैरिटेज़ सेंटर एवं एरोस्‍पेस म्‍यूज़ियम
  • हम क्या करते हैं
        • उत्‍पाद और सेवाएँ
        • बिजली संयंत्र
        • आईटीएसओ उत्पाद
        • एचएएल की परीक्षण सुविधाएँ
        • निर्यात
  • नई खोज
  • सम्‍पोषणीयता
        • सम्‍पोषणीयता
        • बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रिकॉर्ड
  • उत्पाद और सेवाएं
  • सतर्कता
    • सतर्कता बारे में
    • नियमावली एवं नीति
    • शिकायत
    • प्रकाशन
    • अखंडता चक्र
    • वीएससी गतिविधि
    • सतर्कता जागरूकता सप्ताह
    • फोटो गैलरी
    • पीआईडीपीआई
    • संपर्क सतर्कता विभाग
    • #13399 (कोई शीर्षक नहीं)
  • मेक इन इंडिया
        • हमारे बारे में
        • स्वदेशीकरण
        • बाहरी स्रोत से सेवाएँ
        • निजी क्षेत्र के लिए एचएएल की परीक्षण सुविधाएं
        • मेक-द्वितीय
        • सृजन रक्षा पोर्टल
        • विक्रेता पंजीकरण
        • सहायता केंद्र
  • आपूर्तिकर्ता
  • निवेशक
Home  /  हेलिकॉप्‍टर कॉम्‍प्‍लेक्‍स  /   हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु

हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु

  • बेंगलूर कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • एयरक्राफ्‍ट प्रभाग बेंगलूर
    • इंजन प्रभाग बेंगलूर
    • ओवरहॉल प्रभाग बेंगलूर
    • फाउण्‍ड्री व फोर्ज प्रभाग बेंगलूर
    • एरोस्‍पेस प्रभाग बेंगलूर
    • आईएमजीटी प्रभाग बेंगलूर
    • एलसीए तेजस प्रभाग बेंगलूर
  • मिग कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • वायुयान विनिर्माण प्रभाग नासिक
    • वायुयान ओवरहॉल प्रभाग, नासिक
    • इंजन प्रभाग कोरापुट
    • सुखोई इंजन प्रभाग कोरापुट
  • उपसाधन कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • टीएडी-कानपुर प्रभाग
    • उपसाधन प्रभाग लखनऊ
    • एवियॉनिक्‍स प्रभाग हैदराबाद
    • एवियॉनिक्‍स प्रभाग कोरवा
  • हेलिकॉप्‍टर कॉम्‍प्‍लेक्‍स

    • हेलिकॉप्टर प्रभाग, बेंगलूर
    • हेलिकॉप्टर एमआरओ प्रभाग, बेंगलूर
    • बैरकपुर प्रभाग
    • एयरोस्पेस कंपोजिट्स प्रभाग
    • हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु
  • हमारे बारे में
  • एचडीटी द्वारा सुविधाएं
  • उत्पाद
  • हमसे संपर्क करें
  • Gallery

एचएएल (हेलिकॉप्टर कॉम्प्लेक्स) के हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु में आपका स्वागत है। एचएएल हेलिकॉप्टर प्रभाग तुमकूरु (एचडीटी), एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री है, जो 615 एकड़ में फैली हुई एक अत्याधुनिक संस्थापना है, जो भारतीय रोटरी विंग संरचना का केंद्र बनने के लिए तैयार है ।

हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु की आधारशिला दिनांक 03 जनवरी, 2016 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी और दिनांक 06 फरवरी, 2023 से इसका प्रचालन प्रारंभ हुआ।

इस ग्रीनफील्ड प्रभाग को भारत के स्वदेशी हेलिकॉप्टर प्लैटफॉर्म की बहु आयामी शृंखला के विनिर्माण, असेंबली और उड़ान परीक्षण के लिए बनाया गया है, जिसे स्वदेशी एवं निर्यात दोनों आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हलका उपयोगिता हेलिकॉप्टर (एलयूएच), हलका लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच) और आगामी भारतीय बहु भूमिका हेलिकॉप्टर (आईएमआरएच) प्रोजेक्ट जैसे कई तरह के प्रचालन श्रेणी के लिए निर्मित किया गया है।

एलयूएच सिंगल इंजन वाला 3-टन श्रेणी का हेलिकॉप्टर है, जिसे एचएएल ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के पुराने चीता/ चेतक हेलिकॉप्टर बेड़े की लगभग 400 यूनिट्स को बदलने के लिए स्वदेशी रूप से अभिकल्पित एवं विकसित किया है । यह एक बहुमुखी बहुभूमिका हेलिकॉप्टर है, जिसे खोज एवं बचाव, घायल लोगों की निकासी, निगरानी, ​​सैनिकों का परिवहन और कई अन्य तरह के मिशन को पूरा करने के लिए बनाया गया है ।

एलसीएच, 5.8 टन श्रेणी का स्वदेशी रूप से अभिकल्पित एवं विकसित ट्विन इंजन लड़ाकू हेलिकॉप्टर      है । यह एक बहुत ही विश्वसनीय और सशक्त आक्रामक हेलिकॉप्टर है, जो हर मौसम, खराब मौसम, अधिक ऊंचाई और कई तरह के इलाकों में काम करने में सक्षम है । यह प्लेटफॉर्म एचएमडीएस सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सर्च एंड ट्रैकिंग सिस्टम, आईएफएफ, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (ईडब्ल्यू) स्वीट आदि से लैस है । इसके हथियारों में 20 एमएम टर्रेट गन, लेजर गाइडेड रॉकेट, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम), एयर टू एयर मिसाइल (एएएम) आदि शामिल हैं ।

 

आईएमआरएच, 13 टन भार श्रेणी का एक आगामी मीडियम-लिफ्ट, बहुभूमिका प्लेटफॉर्म है । इस प्लेटफॉर्म को सैनिकों का परिवहन, कार्गो/ लॉजिस्टिक्स, खोज एवं बचाव (एसएआई), घायल लोगों की निकासी, आपदा राहत आदि जैसी कई तरह की भूमिकाओं को पूरा करने के लिए अभिकल्पित किया जाएगा ।

सर्टिफिकेशन : हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु को एएस 9100 ‘डी’, आईएसओ 14001:2015  एवं ISO 45001:2018  सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है । 

1.स्ट्रक्चर असेंबली

हलका उपयोगिता हेलिकॉप्टर (एलयूएच) फ्यूजलेज मॉड्यूल के स्ट्रक्चरल असेंबली संबंधी कार्य करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञता स्थापित की गई है। इसमें एक मॉड्यूलर बिल्ड कॉन्सेप्ट अपनाया गया है, जिसमें फ्यूजलेज सेक्शन, केबिन, टेल बूम, फ्रेम, बल्कहेड और स्किन जैसे प्राइमरी और सेकेंडरी हेलिकॉप्टर स्ट्रक्चर की सटीक असेंबली के लिए अलग-अलग सब-असेंबली जिग्स और मॉड्यूलर स्ट्रक्चरल असेंबली जिग्स का उपयोग किया जाता है। 

सर्टिफाइड जिग्स, एरोस्पेस ग्रेड फास्टनर, बॉन्डिंग प्रोसेस और करोशन प्रोटेक्शन सिस्टम का उपयोग करके मेटैलिक और कम्पोजिट कंपोनेंट्स को एकीकृत किया जाता है । असेंबली प्रचालनों को एरोस्पेस गुणवत्ता मानकों के अनुपालन में एक सुस्पष्ट क्रम में संपन्न किया जाता है। हाई लेवल की डाइमेंशनल सटीकता, स्ट्रक्चरल मजबूती और ट्रेसबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए चरणों का प्रक्रिया के दौरान सत्यापन किया जाता है ।

 

                               

2.फ़ाइनल असेंबली

उत्पाद की सुरक्षा और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने के लिए एरोस्पेस गुणवत्ता मानकों के अनुसार कार्यात्मक परीक्षण करने के साथ-साथ हलका उपयोगिता हेलिकॉप्टर (एलयूएच) स्ट्रक्चर और उनकी प्रणाली एकीकरण के संबंध में महत्त्वपूर्ण एवियॉनिक सिस्टम, रोटर और ट्रांसमिशन सिस्टम, हाइड्रॉलिक सिस्टम और पावर प्लांट तथा इलेक्ट्रिकल लूम रूटिंग की संस्थापना हेतु अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। जल रिसाव परीक्षण की सुविधा भी स्थापित की गई है ।

3. उड़ान परीक्षण

हलका उपयोगिता हेलिकॉप्टर (एलयूएच) के ग्राउंड रन, स्वीकृति/ डिलीवरी फ्लाइट्स, उड़ान पूर्व परीक्षण, फ्लाइट डेटा विश्लेषण और ग्राहक को हेलिकॉप्टर की सुपुर्दगी के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक समर्पित  हैंगर बनाया गया है । ग्राहक की पसंद के पेंट स्कीम के अनुसार पेंटिंग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक समर्पित पेंटिंग और सैंडिंग बूथ की सुविधा भी स्थापित की गई है ।

4. हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) संबंधी सेवाएं

हेलिकॉप्टर प्रभाग, तुमकूरु में एक समर्पित हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) सुविधा है, जो टेस्ट फ़्लाइट, एक्सेप्टेंस फ़्लाइट, सुपुर्दगी और अनुरक्षण से संबंधित किसी भी उड़ान जैसे सभी एयरक्राफ़्ट की आवाजाही को प्रबंधित करने के लिए उत्तरदायी है। यह सुरक्षित, समन्वित प्रचालनों, एयर-सेफ़्टी विनियमों का अनुपालन और विमान-क्षेत्र कार्यकलापों की कुशल समय-सारणी सुनिश्चित करता है।

5. स्वचालित भंडारण एवं पुनर्प्राप्ति प्रणाली (एएसआरएस)
एएसआरएस मटेरियल हैंडलिंग को हाई स्पीड, सटीकता और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन के साथ बेहतर बनाता है। लिफ्टर, क्रेन, ट्रांसफर कार और कन्वेयर के साथ मल्टी-लेवल रैक सेटअप का उपयोग करके, यह सामग्रियों के भंडारण और पुनर्प्राप्ति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है। पीएलसी, एससीएडीए और ईआरपी सिस्टम से एकीकृत एडवांस्ड वेयरहाउस मैनेजमेंट सिस्टम (डब्ल्यूएमएस) द्वारा वास्तविक समय में माल सूची का नियंत्रण और पूरी ट्रेसेबिलिटी सुनिश्चित करता है। यह संपूर्ण सुविधा आधुनिक एरोस्पेस विनिर्माण के लिए आवश्यक जगह का उपयोग, त्रुटियों को कम करने के साथ-साथ कार्यक्षमता को बढ़ाती है।   

हलका उपयोगिता हेलिकॉप्टर (एलयूएच), एचएएल द्वारा स्वदेशी रूप से अभिकल्पित एवं विकसित एक सिंगल इंजन वाला 3-टन श्रेणी का हेलिकॉप्टर है । यह सिंगल इंजन हेलिकॉप्टर ग्लास कॉकपिट और मल्टी-फंक्शनल डिस्प्ले (एमएफडी) सिस्टम से सुसज्जित है । यह एक बहुमुखी बहु भूमिका हेलिकॉप्टर है, जिसे कई तरह के मिशन पूरे करने के लिए बनाया गया है, जिसमें खोज एवं बचाव, घायलों की निकासी, निगरानी, ​​सैनिकों का परिवहन और हिमालय जैसे ऊंचे इलाकों और भारत के उत्तरी फॉरवर्ड बेस पर तैनाती शामिल है ।

क्षमताएं :

हलका लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एलसीएच), 5.8 टन श्रेणी का एक ट्विन इंजन हेलिकॉप्टर है, जिसे सशस्त्र सेनाओं की उच्च तुंगता के क्षेत्रों के लिए योग्य समर्पित लड़ाकू हेलिकॉप्टर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्वदेशी रूप से अभिकल्पित एवं विकसित किया गया है। यह एक बहुत ही विश्वसनीय और सशक्त आक्रामक हेलिकॉप्टर है, जो हर मौसम, खराब मौसम और कई तरह के इलाकों में काम करने में सक्षम है। यह प्‍लेटफॉर्म एचएमडीसी सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सर्च और ट्रैकिंग सिस्टम, आईएफएफ, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (ईडब्ल्यू) स्वीट आदि से युक्त है। इसके हथियारों में 20 एमएम टरेट गन, लेजर गाइडेड रॉकेट, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम), एयर-टू-एयर मिसाइल (एएएम) आदि शामिल हैं।

क्षमताएं:

कृष्णप्पा एस
महाप्रबंधक
हेलिकाप्टर प्रभाग, तुमकूरु
हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड
बिदरेहल्ला कावल, मराशेट्टीहल्ली पोस्ट,
निट्टूर होबली, गुब्बी तालुक
तुमकूरु – 572223.
दूरभाष : 8131200301

Menu Links

  • समाचार
  • सूचना का अधिकार
  • मिश्रित
  • पॉश अधिनियम
  • निविदा
  • करियर
  • भाषा अनुवादक
  • निवेशक
  • पूछे जाने वाले प्रश्न
  • #16456 (कोई शीर्षक नहीं)

Important Links

  • उत्पाद
  • नागरिक उत्पाद
  • आईटीएसओ उत्पाद
  • इंजन प्लांट
  • एचएएल की परीक्षण सुविधाएं

In Focus Links

  • नेतृत्व
  • उत्पादन इकाइयां
  • आर एंड डी केंद्र
  • हमारा इतिहास
  • विकास यात्रा की झलकियॉं

Our Capabilities

  • संपर्क करें
  • प्रतिक्रिया
  • अपने अनुभव को रेटिंग दें
  • सामाजिक संपर्क
  • वेब मैनेजर

Website Specific

  • वेबसाइट नीतियां
  • सहायता
  • अस्वीकरण
  • साइट मैप
  • एसटीक्यूसी प्रमाणन